मंगलवार, 26 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - MGNREGA Rally: नाभा में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

MGNREGA Rally: नाभा में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

‘मनरेगा बचाओ’ रैली में भाजपा और पंजाब सरकार पर तीखे हमले, 2027-2029 में बहाली का वादा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 11 फ़रवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
MGNREGA Rally
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

MGNREGA Rally : कांग्रेस पार्टी ने आज नाभा में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक विशाल रैली की। इसके साथ ही, पार्टी ने पटियाला में राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ अलग से प्रदर्शन भी किया।

रैली को संबोधित करते हुए, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब मामलों के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों की सबसे बड़ी दुश्मन है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून में किए गए बदलाव इसका स्पष्ट प्रमाण हैं।

राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने अपराधियों और गैंगस्टरों द्वारा हो रही हत्याओं की घटनाओं का हवाला देते हुए, कहा कि सरकार इस मामले में बेखबर नजर आ रही है।

भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए, मनरेगा में किए गए बदलावों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने के लिए पंजाब कांग्रेस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए है।

उन्होंने भाजपा पर संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए, कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य हासिल करने के बाद भाजपा संविधान बदलना और जनकल्याण योजनाओं को कमजोर करना चाहती थी।

बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026

इसी तरह, उन्होंने मोदी पर अंतरराष्ट्रीय समझौतों के जरिए कृषि और डेयरी उत्पादों के आयात की अनुमति देकर किसानों के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने डेयरी और कृषि उत्पादों के आयात को मंजूरी दी है, जो देश के किसानों को बर्बाद कर देगी।

उन्होंने दोहराया कि यदि 2027 में पंजाब और 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो मनरेगा को दोबारा बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्ष किसानों और मजदूरों के लिए है, जबकि भाजपा कॉरपोरेट घरानों के हित में काम कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को भाजपा की ‘बी टीम’ करार देते हुए, पूछा कि मनरेगा में बदलाव पर वह चुप क्यों हैं।

इस मौके पर बोलते हुए, राजा वड़िंग ने मनरेगा को “काम का अधिकार देने वाला पहला कानून” बताया और कहा कि इसे भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भूख और बेरोजगारी से पैदा होने वाली अव्यवस्था को रोकने के लिए लाए थे।

उन्होंने भाजपा पर सरकारी संपत्तियों को बेचने और कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए, कहा कि देश की 80 प्रतिशत संपत्ति सिर्फ दो व्यक्तियों के हाथों में केंद्रित हो गई है, जबकि गरीब वर्ग को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं।

वड़िंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रोजगार की गारंटी बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने के दावों पर सवाल उठाते हुए, पूछा कि क्या मजदूरों को मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार मिला भी है या फिर नहीं। उन्होंने कहा कि यदि 50 दिन भी रोजगार नहीं मिला, तो 125 दिन कैसे मिलेगा। यह सब “खोखले ऐलान” हैं।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि यदि केंद्र की नीयत साफ होती, तो दिहाड़ी 700 रुपये तक बढ़ाई जा सकती थी। लेकिन कांग्रेस मनरेगा को पूरी तरह बहाल करने तक अपना आंदोलन जारी रखेगी।

वहीं पर, पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए, वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से 60,000 रुपये के बकाया जारी करने को कहा। उन्होंने आप पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए, लोगों से अपील की कि “पैसे ले लो, लेकिन वोट मत देना।”

जबकि नशे के मुद्दे पर वड़िंग ने कहा कि पंजाब के राज्यपाल द्वारा नशा विरोधी मार्च स्वागत योग्य है, लेकिन सीमा पार से आ रहे नशे पर केंद्र की भूमिका पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बीएसएफ और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसलिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें नशे को रोकने में विफल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल भाजपा और अकाली दल को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और पार्टी सभी विरोधियों को हराने के लिए तैयार है, फिर चाहे वह अकाली-भाजपा गठबंधन हो या फिर आप।
इस मौके पर सांसद धर्मवीर गांधी, पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, रणदीप नाभा, गुरकीरत कोटली, अरुणा चौधरी, पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा, कैप्टन संदीप संधू सहित कई नेता मौजूद रहे।

मुख्य बातें (Key Points)
  • नाभा में कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ’ रैली और पटियाला में प्रदर्शन।

  • भाजपा पर संविधान और किसानों के हितों से छेड़छाड़ का आरोप।

  • 2027-2029 में सत्ता में आने पर मनरेगा बहाली का वादा।

  • पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था और वादाखिलाफी के आरोप।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Agriculture Recruitment: 13 नए कृषि सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र

Next Post

India-US Trade Deal: सुनील जाखड़ का किसानों को खुला न्योता

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Jalandhar Petrol Pump Fire

Jalandhar Petrol Pump Fire: तीसरी बार लगी आग, नौजवान की बहादुरी से बचा बड़ा हादसा

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Sunil Jakhar

India-US Trade Deal: सुनील जाखड़ का किसानों को खुला न्योता

Dr. Baljit Kaur

Punjab Old Age Pension: 3,806 करोड़ जारी, बुजुर्गों को बड़ी राहत

Punjab Police Busts Pak Terror Module

Punjab Police Busts Pak Terror Module: IED और पिस्तौल बरामद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।