LIVE | ...
गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सेल्फी में मेलोनी और मोदी, भारत और इटली के बीच नए संबंध स्‍थापित

सेल्फी में मेलोनी और मोदी, भारत और इटली के बीच नए संबंध स्‍थापित

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 15 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

इटली,15 जून (The News Air) जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन के दौरान अपुलिया में मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी ली, जिसमें दोनों नेता मुस्कुराते हुए नज़र आ रहै हैं । पिछले साल दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन और फिर दुबई में सीओपी 28 में मिले दोनों नेताओं के बीच की दोस्ती ने कई ऑनलाइन मीम्स को जन्म दिया है। तब से लगातार विश्‍व स्‍तर पर मोदी और मेलोनी की मित्रता को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि यह सच है कि भारत के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी इटली की मूल निवासी हैं और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह होने के बाद से ही इटली के साथ भारत के संबंध मधुर रहे हैं, लेकिन मोदी युग में आर्थ‍िक क्षेत्र में इन संबंधों ने एक नई उड़ान भर ली है।

दरअसल, पिछले साल दिसंबर में दोनों नेताओं ने दुबई में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (COP28) के दौरान एक सेल्फी क्लिक की थी। एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए मेलोनी ने लिखा था, “COP28 में अच्छे दोस्त, #मेलोडी।” दोनों नेताओं की एक साथ तस्वीरें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर की गई हैं और हैशटैग “मेलोडी” ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने इतालवी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की और दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की।

इतालवी अभियान में भारतीय सेना के योगदान को मान्यता

फिलहाल तो विदेश मंत्रालय की ओर से बताया जा रहा है कि “दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की तथा रक्षा औद्योगिक सहयोग को और बढ़ाने की आशा व्यक्त की। उन्होंने इस वर्ष के अंत में इतालवी विमानवाहक पोत आईटीएस कैवूर और प्रशिक्षण पोत आईटीएस वेस्पुची की भारत यात्रा का स्वागत किया।” इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान में भारतीय सेना के योगदान को मान्यता देने के लिए इतालवी सरकार को धन्यवाद दिया और बताया कि “भारत इटली के मोंटोन में यशवंत घाडगे स्मारक का उन्नयन करेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 22 October

Breaking News Live Updates 22 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 22 October: मेष से मीन तक जानें आज का भाग्य

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
Jio IPO

Jio IPO पहले दिन ही 3 गुना भरा, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab Adulteration Bill 2026

Punjab Adulteration Bill: मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माना, 7 साल जेल का प्रस्ताव

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
भारत-इटली सामरिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी और उनके इतालवी समकक्ष ने नियमित उच्च राजनीतिक वार्ता पर संतोष व्यक्त किया तथा भारत-इटली सामरिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय का कहना है कि “बढ़ते व्यापार और आर्थिक सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, विनिर्माण, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, एआई और महत्वपूर्ण खनिजों में वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार करने का आह्वान किया, ताकि लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण किया जा सके। इस संदर्भ में, उन्होंने हाल ही में औद्योगिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया, जो पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क पर सहयोग के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है।”

बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने ऊर्जा संक्रमण में सहयोग के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर का स्वागत किया, जो स्वच्छ और हरित ऊर्जा में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देगा। ‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस’ के तहत इस पर ध्यान दिया गया। मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई भी दी। विदेश मंत्रालय ने कहा, “उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में संयुक्त अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए 2025-27 के लिए सहयोग के नए कार्यकारी कार्यक्रम पर खुशी व्यक्त की।”

भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने के पर चर्चा की

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में एक्स पर लिखा, “भारत को जी-7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने और शानदार व्यवस्था के लिए उनका धन्यवाद।” उन्होंने कहा, “हमने वाणिज्य, ऊर्जा, रक्षा, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हमारे देश जैव ईंधन, खाद्य प्रसंस्करण और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।”

जापान और फ्रांस के साथ-साथ यूरोपीय संघ भाग लिया

जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत को ‘आउटरीच देश’ के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसमें सात सदस्य देशों – अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान और फ्रांस के साथ-साथ यूरोपीय संघ ने भी भाग लिया था। मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को इटली के अपुलिया क्षेत्र में आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। यह भारत की 11वीं और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार पांचवीं जी-7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आबकारी नीति मामले में अब सुनीता केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Next Post

प्रचंड गर्मी से मिलेगा छुटकारा, इन दो महीनों में झूमकर बरसेंगे बदरा,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 22 October

Breaking News Live Updates 22 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 22 October: मेष से मीन तक जानें आज का भाग्य

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
Jio IPO

Jio IPO पहले दिन ही 3 गुना भरा, निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Punjab Adulteration Bill 2026

Punjab Adulteration Bill: मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माना, 7 साल जेल का प्रस्ताव

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Partap Bajwa

Bajwa Jhotta Case Assembly: विधानसभा में उठाएंगे मामला, CM से मांगेंगे इस्तीफा

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Balkaur Singh Jhotta Father Meeting

Balkaur Singh Jhotta Father: मेरे जैसी गलती मत करना, इंसाफ नहीं मिला

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Next Post
प्रचंड गर्मी

प्रचंड गर्मी से मिलेगा छुटकारा, इन दो महीनों में झूमकर बरसेंगे बदरा,

RSS और बीजेपी

RSS और बीजेपी के बीच पद की लड़ाई चल रही, मनोज झा बोले-

RSS और बीजेपी

Delhi Water Crisis: दिल्ली में जलसंकट पर आर पार, AAP के खिलाफ कांग्रेस बीजेपी का हल्लाबोल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।