LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Corruption पर आर-पार या राजनीतिक बदला? भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं विपक्ष के कई सूरमा

Corruption पर आर-पार या राजनीतिक बदला? भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं विपक्ष के कई सूरमा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Pm Modi On Corruption,करप्शन पर आर-पार या राजनीतिक बदला? भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं विपक्ष के कई सूरमा - many opposition leaders are in jail on corruption charges understand this action is llegal or political revenge
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 22 मार्च (The News Air) : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर रात को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी समेत सभी विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी दलों का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहती है, इसलिए चुन-चुन कर विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। यहां सवाल खड़ा होता है कि बीजेपी क्या राजनीतिक द्वेष से विपक्षी दलों को निशाना बना रही है या फिर ये भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई है। दूसरी तरफ पीएम मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी थी। पीएम मोदी अक्सर चुनावी मंचों पर कहते हैं कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। उधर जो विपक्षी नेता जेल में है उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से दिग्गज नेता अभी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।

​मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन सलाखों के पीछे

​मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन सलाखों के पीछे

ED ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। ED ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनसे जुड़ी 4 कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की। ये भी आरोप था कि फर्जी कंपनियों के जरिए आए पैसे का इस्तेमाल जमीन खरीदने या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद के लिए लिए गए लोन की अदायगी के लिए किया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार 18 मार्च को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। जैन 26 मई 2023 से मेडिकल बेल पर थे।

यह भी पढे़ं 👇

Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026

​​दिल्ली शराब घोटाले में के.कविता पर भी गिरी गाज​

​​दिल्ली शराब घोटाले में के.कविता पर भी गिरी गाज​

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को ईडी ने बीते 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली शराब घोटाला केस में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की एमएलसी कविता के आवास पर छापेमारी की थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। कुछ घंटों तक चली तलाशी के बाद ईडी अधिकारी उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गई थी। वहीं जैसे ही के कविता को गिरफ्तार करने की जानकारी फैली उनके आवास के बाहर अफरातफरी का माहौल हो गया था। भारत राष्ट्र समिति के नेताओं ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने इस गिरफ्तारी को अवैध बताया था।

जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन पहुंचे जेल​

जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन पहुंचे जेल​

कुछ महीने पहले झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर ईडी ने कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें भी ईडी ने केजरीवाल की तरह 10 समन जारी किए गए थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले, जांच एजेंसी ने सोरेन से तकरीबन 8 घंटे पूछताछ की थी और फिर उन्हें अरेस्टर किया गया था। ईडी नेे हेमंत सोरेन के आवास से 36 लाख रुपये से अधिक की नकदी के साथ-साथ भूमि के कथित अधिग्रहण की चल रही जांच से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए थे।

शराब घोटाले में सिसोदिया को जेल

शराब घोटाले में सिसोदिया को जेल

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने जांच के दौरान आप नेता मनीष सिसोदिया के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी और फिर 26 फरवरी, 2023 को लंबी पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अपनी जांच शुरू की और सिसोदिया को ईडी ने भी गिरफ्तार कर लिया था। वह अभी जेल में हैं।

​​शराब घोटाले में संजय सिंह को हुई जेल​

​​शराब घोटाले में संजय सिंह को हुई जेल​

4 अक्टूबर 2023 को संजय सिंह को शराब घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया था। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर तीखा हमला किया था। AAP ने कहा था संजय सिंह संसद में बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ मुखर रहते हैं, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

शराब घोटाले में फंसे केजरीवाल

शराब घोटाले में फंसे केजरीवाल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गुरुवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा केजरीवाल को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के शीघ्र बाद, ईडी की एक टीम उनके आवास पर पहुंची और तलाशी ली। इसके बाद, केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

राशन घोटाले में ममता के मंत्री पहुंचे जेल

राशन घोटाले में ममता के मंत्री पहुंचे जेल

पश्चिम बंगाल के वन मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक को राशन घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह 2011 और 2021 के बीच राज्य के खाद्य मंत्री थे। वह अभी जेल में हैं। इसके अलावा मणिक भट्टाचार्य, जीबन कृष्ण साहा और अनुब्रत मंडल जैसे पार्टी के अन्य वरिष्ठ टीएमसी नेता, विधायक और मंत्री स्कूल भर्ती घोटाला और मवेशी तस्कीर घोटाले में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए गए थे। मामला कोर्ट में है।

​​ शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी पहुंचे जेल​

​​ शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी पहुंचे जेल​

पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी को 2022 में जुलाई के महीने में ईडी ने गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बंगाल के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर करोड़ों रुपये का कैश बरामद किया था। वह अभी जेल में हैं। मामला कोर्ट में हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फैटी लिवर का किन लोगों को ज्यादा खतरा? जानिए कैसे शुरुआत में करें पहचान

Next Post

Big Breaking: केजरीवाल के रिमांड पर कोर्ट का फैसला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
गिरफ्तारी के बाद भी इस्तीफा नहीं देंगे सीएम केजरीवाल- विधानसभा स्पीकर

Big Breaking: केजरीवाल के रिमांड पर कोर्ट का फैसला

केजरीवाल

इंडिया गठबंधन केजरीवाल के साथ, शनिवार को दिल्ली के शहीदी पार्क से देशव्यापी आंदोलन की करेगा शुरूआत- आप

स्वर की असंगति

स्वर की असंगति : संगीत कलानिधि पुरस्कार और टीएम कृष्णा के विवाद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।