सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जयप्रकाश नारायण की जयंती: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया नमन

जयप्रकाश नारायण की जयंती: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया नमन

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
A A
0
जयप्रकाश नारायण की जयंती: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया नमन
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली,11 अक्टूबर (The News Air): भारतीय राजनीति में लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) एक महान व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। जयप्रकाश नारायण ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया और अपने समय की राजनीतिक और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाई।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने देश और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और आदर्श हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र के परम उपासक ‘भारत रत्न’, ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन! आपातकाल के दौरान राष्ट्र की जनतांत्रिक चेतना को जागृत कर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में अविस्मरणीय योगदान दिया था। वे सच्चे अर्थों में ‘लोकनायक’ थे।”
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने एक्स पर लिखा, “लोकप्रिय जननेता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता ‘भारत रत्न’लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटिश: नमन।”

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकनायक के व्यक्तित्व को सराहते हुए एक्स पर लिखा, “आपातकाल के अत्याचार के विरुद्ध और लोकतंत्र की रक्षा हेतु संपूर्ण क्रांति का उद्घोष करने वाले भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें नमन।” दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सामाजिक उत्थान में उनकी भूमिका को याद करते हुए लिखा, “भारत रत्न लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर सादर नमन। आम आदमी के अधिकारों की रक्षा करते हुए भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने और सामाजिक उत्थान के उनके काम हम सभी के लिए प्रेरणा है।”

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लिखा, “संपूर्ण क्रांति के जनक, भारत रत्न ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने जीवन पर्यंत भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में अपना अमूल्य योगदान दिया। उनका यह निस्वार्थ सेवा भाव देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

यह भी पढे़ं 👇

Laljit Bhullar

Randhawa Suicide Case: पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार, CBI जांच का रास्ता साफ

सोमवार, 23 मार्च 2026
World News

World News ख़बरें विदेश की: Iran ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, जंग का 24वां दिन

सोमवार, 23 मार्च 2026
Laljit Bhullar

Laljit Singh Bhullar Arrested: CM भगवंत मान के आदेशों पर पूर्व मंत्री किया गिरफ्तार

सोमवार, 23 मार्च 2026
DM Suicide Case Punjab

DM Suicide Case Punjab: खाद्य खरीद एजेंसियों ने पंजाब भर में बंद किए दफ्तर

सोमवार, 23 मार्च 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्याय के विरुद्ध उनके संघर्ष को प्रणाम किया। लिखा, “संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक, भारत रत्न, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ! आपके प्रखर विचार और आदर्श जीवन सदैव भावी पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।” केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी, संपूर्ण क्रांति के प्रणेता ‘भारत रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण को शत्-शत् नमन किया।

Previous Post

अनुपमा में आ रहा जेनरेशन लीप, अब यह एक्ट्रेस निभाएंगी लीड रोल

Next Post

एक दिन में खेतों में पराली जलाने की 123 घटनाएं की गईं दर्ज, 89 लोगों पर लगा जुर्माना

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Laljit Bhullar

Randhawa Suicide Case: पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार, CBI जांच का रास्ता साफ

सोमवार, 23 मार्च 2026
World News

World News ख़बरें विदेश की: Iran ने अमेरिका को दिया करारा जवाब, जंग का 24वां दिन

सोमवार, 23 मार्च 2026
Laljit Bhullar

Laljit Singh Bhullar Arrested: CM भगवंत मान के आदेशों पर पूर्व मंत्री किया गिरफ्तार

सोमवार, 23 मार्च 2026
DM Suicide Case Punjab

DM Suicide Case Punjab: खाद्य खरीद एजेंसियों ने पंजाब भर में बंद किए दफ्तर

सोमवार, 23 मार्च 2026
Amit Shah

DM Suicide Case Punjab: Amit Shah के CBI ऑफर ने पंजाब के सांसदों को फंसाया

सोमवार, 23 मार्च 2026
23 March 2026 Khabar

23 March 2026 Khabar 20/20: PM Modi की चेतावनी से IPL Ban तक, 20 बड़ी खबरें

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
एक दिन में खेतों में पराली जलाने की 123 घटनाएं की गईं दर्ज, 89 लोगों पर लगा जुर्माना

एक दिन में खेतों में पराली जलाने की 123 घटनाएं की गईं दर्ज, 89 लोगों पर लगा जुर्माना

रोजाना खाएं हरे-भरे अमरूद, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

रोजाना खाएं हरे-भरे अमरूद, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।