LIVE | ...
मंगलवार, 9 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Manipur Violence: ‘अब तक कहां सो रहे थे’ मणिपुर पहुंचे विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों का सरकार पर तंज

Manipur Violence: ‘अब तक कहां सो रहे थे’ मणिपुर पहुंचे विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों का सरकार पर तंज

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 29 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Manipur Violence
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Manipur Violence: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) के एक दल ने शनिवार को मणिपुर (Manipur) के दंगा प्रभावित चुराचांदपुर (Churachandpur) शहर का दौरा किया और कुकी नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों के अलावा राहत कैंप में जातीय हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद मीडिया से कहा, “वे (सरकार) CBI से जांच की बात कर रहे हैं… मैं पूछना चाहता हूं कि क्या वे (केंद्र सरकार) अब तक सो रहे थे।”

तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता सुष्मिता देव ने कहा कि दल दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से बात करेगा। उन्होंने कहा, “हर किसी की आवाज सुनी जानी चाहिए। हम कुकी और मेइती दोनों से बात करेंगे।”

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को इंफाल पहुंचा और फिर प्रतिनिधिमंडल के दल दो हेलीकॉप्टर के जरिये चुराचांदपुर के लिए रवाना हुए।

यह भी पढे़ं 👇

Mamata

Mamata और Sonia की मुलाकात: INDIA Bloc को नई दिशा

मंगलवार, 9 जून 2026
NEET UG Paper Leak

NEET UG Paper Leak: आरोपी ने Re-Exam के लिए मांगी Interim Bail

मंगलवार, 9 जून 2026
Jaipur Fire

Jaipur Fire: पटाखा गोदाम में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

मंगलवार, 9 जून 2026
Bikram Singh Majithia

Majitha Case: Bikram Majithia ने Court में दाखिल की अग्रिम जमानत

मंगलवार, 9 जून 2026

चौधरी के नेतृत्व में दल ने चुराचांदपुर कॉलेज के हॉस्टिल में बनाए एक राहत शिविर का दौरा किया। एक और दल में लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई और अन्य शामिल थे और इस दल ने चुराचांदपुर के डॉन बॉस्को स्कूल में एक राहत शिविर का दौरा किया।

गोगोई ने कहा, “हम यहां शांति का संदेश देने के लिए आए हैं।”

इंफाल लौटने के बाद, चौधरी के नेतृत्व वाला दल सड़क मार्ग से बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कॉलेज में एक राहत शिविर का दौरा करेगा और मेइती समुदाय के पीड़ितों से मुलाकात करेगा।

विपक्षी सांसदों का दूसरा दल इंफाल पूर्वी जिले के अकम्पट में आइडियल गर्ल्स कॉलेज में स्थापित राहत शिविर में जायेगा और इंफाल पश्चिम में लाम्बोइखोंगांगखोंग में एक अन्य शिविर का दौरा करेगा।

विपक्षी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल रविवार सुबह यहां राजभवन में राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर मौजूदा स्थिति और मणिपुर में जल्द से जल्द शांति लाने के संभावित उपायों पर चर्चा करेगा।

दल का रविवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी लौटने का कार्यक्रम है। दौरे से पहले गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा की उच्चतम न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की थी।

इस प्रतिनिधिमंडल में चौधरी और गोगोई के अलावा तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुष्मिता देव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की महुआ माजी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की कनिमोई, राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के जयंत चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मनोज कुमार झा, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन, जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और अनिल प्रसाद हेगड़े, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के संदोश कुमार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के ए. ए. रहीम भी शामिल हैं।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे ज्यादातर पर्वतीय जिलों में रहते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

18 लाख रुपये खर्च कर इंसान से ‘कुत्ता’ बन गया ये शख्स, हरकतें भी पूरी तरह बदल गईं

Next Post

रिश्वत लेता सिपाही गिरफ़्तार; सब इंस्पेक्टर और पत्रकार विरूद्ध भी केस दर्ज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mamata

Mamata और Sonia की मुलाकात: INDIA Bloc को नई दिशा

मंगलवार, 9 जून 2026
NEET UG Paper Leak

NEET UG Paper Leak: आरोपी ने Re-Exam के लिए मांगी Interim Bail

मंगलवार, 9 जून 2026
Jaipur Fire

Jaipur Fire: पटाखा गोदाम में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

मंगलवार, 9 जून 2026
Bikram Singh Majithia

Majitha Case: Bikram Majithia ने Court में दाखिल की अग्रिम जमानत

मंगलवार, 9 जून 2026
Air Canada Pilot

Air Canada Pilot का बड़ा खुलासा: 27 साल बिना Licence उड़ाए जहाज

मंगलवार, 9 जून 2026
Harjot Singh Bains

Punjab Education News: बोर्ड परीक्षा में बड़े सुधार, विद्यार्थियों की आवाज सुनी – CM भगवंत मान

मंगलवार, 9 जून 2026
Next Post
विजीलैंस Vigilance Bureau

रिश्वत लेता सिपाही गिरफ़्तार; सब इंस्पेक्टर और पत्रकार विरूद्ध भी केस दर्ज

कच्चे अध्यापकों

कच्चे अध्यापकों का प्रदर्शन: नोटिफिकेशन की कॉपी जलाई; बोले- पक्का करने का...

मध्य प्रदेश ने कायम रखा

मध्य प्रदेश ने कायम रखा 'टाइगर स्टेट' का दर्जा, बाघों की संख्या में उछाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।