LIVE | ...
शनिवार, 20 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Manipur Violence : मणिपुर में उग्रवादियों ने 3 व्यक्तियों की हत्या की, कर्फ्यू में ढील की अवधि घटाई गई

Manipur Violence : मणिपुर में उग्रवादियों ने 3 व्यक्तियों की हत्या की, कर्फ्यू में ढील की अवधि घटाई गई

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 5 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Manipur Violence
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

इंफाल: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार रात उग्रवादियों ने पिता-पुत्र सहित तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी, जबकि उसी जिले में राज्य बलों और सशस्त्र लोगों के बीच भारी गोलीबारी में तीन अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि 27 विधानसभा क्षेत्रों की समन्वय समिति द्वारा आहूत 24 घंटे की आम हड़ताल से इंफाल घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

पुलिस ने कहा कि शनिवार सुबह जिले के क्वाक्टा में तीनों व्यक्तियों को सोते समय गोली मारी गई और बाद में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके शवों पर तलवार से हमला किया गया। पुलिस ने कहा कि हमलावर चुराचांदपुर से आए थे। पुलिस ने कहा, ‘‘तीनों व्यक्ति एक राहत शिविर में रहते थे लेकिन स्थिति में सुधार होने के बाद शुक्रवार को क्वाक्टा स्थित अपने आवास पर लौट आए थे।”

पुलिस के अनुसार, घटना के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ क्वाक्टा में जमा हो गई और चुराचांदपुर की तरफ बढ़ने लगी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हत्याओं के प्रतिशोध में भीड़ ने बिष्णुपुर जिले के उखा तम्पक में कई घरों को जला दिया। पुलिस ने कहा कि एक अन्य घटना में, शनिवार सुबह क्वाक्टा के पास राज्य बलों और उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढे़ं 👇

8th Pay Commission

8th Pay Commission: रिटायरमेंट को लेकर नई चर्चा, साल में दो बार होगी सेवानिवृत्ति?

शनिवार, 20 जून 2026
Cockroach Party Protest

Cockroach Party Protest: ‘थाली चम्मच लेकर आओ’ अभिजीत दीपके की अनोखी अपील

शनिवार, 20 जून 2026
EPFO New Rules

EPFO New Rules: UAN बनाना हुआ आसान, रोजगार योजना से जुड़ी बड़ी खबर

शनिवार, 20 जून 2026
PM Kisan 23rd installment

बड़ा अपडेट! PM Kisan 23rd Installment से पहले 2 लाख किसानों का कटा नाम

शनिवार, 20 जून 2026

उन्होंने कहा, “पुलिसकर्मी के चेहरे पर छर्रे लगे हैं। तीनों को इलाज के लिए इंफाल के राज मेडिसिटी ले जाया गया। वे खतरे से बाहर हैं।” इंफाल घाटी में, महिला प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आईं और वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध करने के लिए टायर जलाए। हिंसा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने इम्फाल के दोनों जिलों में सुबह 10.30 बजे से कर्फ्यू लगा दिया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इंफाल के दोनों जिलों में कर्फ्यू में ढील का समय घटाकर सुबह पांच से साढ़े दस बजे तक कर दिया गया है। पहले यह ढील सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक लागू थी।” एक बयान में, इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने राज्य सरकार से हिंसा को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में सवाल किया।

उसने कहा, ‘‘आईटीएलएफ यह जानना चाहेगा कि भीड़ द्वारा बंदूक और गोला-बारूद की लगातार लूट से उत्पन्न सुरक्षा खतरे से निपटने के लिए सरकारी एजेंसियां क्या कर रही हैं और सुरक्षा बल मणिपुर में जातीय संघर्ष के तीन महीने बाद भी सरकारी हथियारों की सुरक्षा करने में असमर्थ क्यों हैं।” फोरम के अनुसार, मई में इम्फाल और आसपास की घाटी में भीड़ द्वारा विभिन्न पुलिस थानों और शस्त्रागारों से 4,000 से अधिक हथियार और लाखों कारतूस “लूटे गए।”

इसमें कहा गया है कि यदि केंद्र सरकार और सुरक्षा बल इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों के प्रसार से उत्पन्न जोखिम का संज्ञान नहीं लेते हैं और हथियारों को वापस लाने के लिए कार्रवाई नहीं करते हैं, तो ‘‘हमें डर है कि मणिपुर में उस तरह का खून-खराबा हो सकता है, जिस तरह का देश में दशकों से नहीं देखा गया है।”

इस बीच, मणिपुर में 27 विधानसभा क्षेत्रों की समन्वय समिति द्वारा शनिवार को बुलाई गई 24 घंटे की आम हड़ताल से इम्फाल घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और लगभग सभी इलाकों में बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

1 महीने पहले आये युवक की कमांडो ट्रेनिंग के दौरान गोली लगने से मौत

Next Post

इमरान खान को सजा मिलने पर शहबाज शरीफ ने किया था इशारा, फिर भी पाकिस्तान में जल्द चुनाव नहीं

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

8th Pay Commission

8th Pay Commission: रिटायरमेंट को लेकर नई चर्चा, साल में दो बार होगी सेवानिवृत्ति?

शनिवार, 20 जून 2026
Cockroach Party Protest

Cockroach Party Protest: ‘थाली चम्मच लेकर आओ’ अभिजीत दीपके की अनोखी अपील

शनिवार, 20 जून 2026
EPFO New Rules

EPFO New Rules: UAN बनाना हुआ आसान, रोजगार योजना से जुड़ी बड़ी खबर

शनिवार, 20 जून 2026
PM Kisan 23rd installment

बड़ा अपडेट! PM Kisan 23rd Installment से पहले 2 लाख किसानों का कटा नाम

शनिवार, 20 जून 2026
Adv. Harjinder Singh Dhami

CM Mann Viral Video: शिरोमणी कमेटी ने की सामाजिक बहिष्कार की अपील, इस्तीफे की मांग

शनिवार, 20 जून 2026
fdc-ban-india-antibiotic

बड़ा फैसला! Antibiotic और Skin Cream सहित 16 दवाइयों पर FDC Ban

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
इमरान खान को सजा मिलने पर शहबाज शरीफ ने किया था इशारा, फिर भी पाकिस्तान में जल्द चुनाव नहीं

इमरान खान को सजा मिलने पर शहबाज शरीफ ने किया था इशारा, फिर भी पाकिस्तान में जल्द चुनाव नहीं

Maharashtra ISIS Module | महाराष्ट्र ISIS मॉड्यूल मामले में छठी गिरफ्तारी, NIA ने IED के निर्माण और परिक्षण में शामिल आरोपी को पकड़ा, आपत्तिजनक सामग्री जब्त |

Maharashtra ISIS Module : महाराष्ट्र ISIS मॉड्यूल मामले में छठी गिरफ्तारी, NIA ने IED के निर्माण और परिक्षण में शामिल आरोपी को...

Suzuki Access 125 शानदार डुअल टोन कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत

Suzuki Access 125 शानदार डुअल टोन कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।