LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘‘मैं भी केजरीवाल’’ हस्ताक्षर अभियान को मिल रहा भारी जन समर्थन

‘‘मैं भी केजरीवाल’’ हस्ताक्षर अभियान को मिल रहा भारी जन समर्थन

कैबिनेट मंत्री आतिशी समेत ‘‘आप’’ के कई नेताओं ने किया डोर-टू-डोर कैंपेन

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 2 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
‘‘मैं भी केजरीवाल’’ हस्ताक्षर अभियान को मिल रहा भारी जन समर्थन
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कालकाजी, विधायक ऋतुराज झा ने किराड़ी, विधायक प्रमिला टोकस ने आरके पुरम और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र तोमर ने त्रिनगर में किया डोर-टू-डोर कैंपेन

– भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरती है, इसलिए उनकी गिरफ्तारी का षड्यंत्र रच रही – आतिशी

– भाजपा जानती है कि दिल्ली के लोग अपना वोट केजरीवाल को ही देंगे, इसलिए चोर दरवाज़े से ‘‘आप’’ की सरकार को गिराना चाहती है- आतिशी

– डोर टू डोर कैंपेन में आतिशी ने लोगों से पूछा- अगर गिरफ्तारी होती है तो सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए

– लोगों ने एक स्वर में कहा- सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है, कुछ भी हो, उन्हें इस्तीफ़ा नहीं देना चाहिए

– जनता ने कहा, हमने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना है, वो इस्तीफ़ा न दें, चाहे उन्हें जेल से सरकार चलानी पड़े, हम अपने सीएम के साथ

– ‘‘आप’’ 1 से 20 दिसंबर तक सभी 2600 पोलिंग स्टेशन पर डोर टू डोर कैम्पेन और 21 से 24 दिसंबर तक सभी 250 वॉर्डों में जनसंवाद करेगी

– दिल्ली की जनता की राय हमारे लिए सर्वाेपरि, जनता जो भी राय होगी, उसे सीएम अरविंद केजरीवाल को सौंपा जाएगा, फिर सीएम लेंगे निर्णय- आतिशी

– ईडी-सीबीआई का सहारा लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं पीएम मोदी- ऋतुराज झा

नई दिल्ली, 02 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किए गए ‘‘मैं भी केजरीवाल’’ हस्ताक्षर अभियान को पूरी दिल्ली में भारी जन समर्थन मिल रहा है। इस कैंपेन के तहत शनिवार को ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कालकाजी विधानसभा में डोर टू दूर कैंपेन किया। उन्होंने गोविन्दपुरी, कालकाजी में घर-घर जाकर लोगों से पूछा कि अगर झूठे केस के तहत सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है तो क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। उधर, विधायक ऋतुराज झा ने किराड़ी, विधायक प्रमिला टोकस ने आरके पुरम और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र तोमर ने त्रिनगर में डोर-टू-डोर कैंपेन कर जनता की राय जानी। सभी जगह जनता ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। कुछ भी हो जाए, उन्हें इस्तीफ़ा नहीं देना चाहिए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, नेता डोर टू डोर कैंपेन के लिए ग्राउंड पर उतरे हुए हैं। हम दिल्ली की जनता की राय लेने के लिए निकले है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार और भाजपा झूठे आरोप लगा-लगाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाल रही है। भाजपा ने सतेंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की गिरफ़्तार करा लिया और अब अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ़्तार करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

‘‘आप’’ नेता आतिशी ने कहा कि सभी जानते हैं कि ये आरोप झूठे हैं। इन झूठे आरोपों को लगाने का एक ही कारण है कि भाजपा को पता है कि वो चुनावों में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकती। दिल्ली के लोग जब भी वोट देंगे तो अरविंद केजरीवाल को ही देंगे। इसलिए भाजपा चोर दरवाज़े से आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराना चाहती है। इसलिए आज हम दिल्ली के लोगों से ये पूछने निकले हैं कि यदि झूठे आरोपों में अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया जाता है तो क्या उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए या उन्हें जेल से ही सरकार चलानी चाहिए।

बातचीत में लोगो की राय बहुत स्पष्ट है। दिल्ली का हर एक व्यक्ति ये समझता है कि किस तरह से झूठे आरोप लग रहे है। कैसे भाजपा को केजरीवाल से उनके काम से डर लग रहा है। दिल्ली के हर कोने के लोग यही कह रहे है कि अरविंद केजरीवाल को ही मुख्यमंत्री रहना चाहिए चाहे उन्हें गिरफ़्तार ही क्यों न कर लिया जाए? आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता का फ़ैसला हमारे लिए सर्वाेपरि है। हम जनता की सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए है। इसलिए इस मुद्दे पर जनता से राय मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जनता की स्पष्ट राय है। हमने डोर टू डोर कैम्पेन कर लोगों से पूछा कि अगर गिरफ्तारी होती है तो सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। जनता का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए बहुत काम किया है। इसलिए उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए और जेल से सरकार चलानी चाहिए। लोगों ने यह भी कहा कि ये सारी गिरफ्तारियां एक मकसद के तहत हो रही हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

उधर, आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज झा ने किराड़ी विधानसभा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र तोमर ने त्रिनगर और विधायक प्रमिला टोकस ने आरके पुरम विधानसभा में डोर टू डोर कैंपेन किया। ऋतुराज झा ने कहा कि हमारे सभी मंत्री, विधायक, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-एक घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। हम दिल्ली के लोगों को बता रहे हैं कि मोदी जी हमारे लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल से इतना ज्यादा डरे हुए हैं कि अब वो ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल पूरे देश में इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्होंने दिल्ली में मोदी जी को चार-चार बार हराया है।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

उन्होंने आगे कहा कि पहले यह विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई के द्वारा फर्जी मुकदमे करते हैं। उसके बाद उन नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करते हैं और फिर उनके ऊपर से सारे केस हटा लेते हैं। जो इनके साथ होता है उसको यह ईमानदार बताते हैं, जो इनके साथ नहीं आता उनको झूठे मुकदमे लगाकर जेल में डाल देते हैं। सुप्रीम कोर्ट ईडी और सीबीआई से बार-बार सबूत मांग रहा है लेकिन इनके पास कोई सबूत नहीं है। जिन्होंने देश को लूटा आज वह लंदन में मजे कर रहे हैं और जिन्होंने दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाई वह जेल के अंदर बंद हैं। जहां-जहां हम कैंपेन करने के लिए जा रहे हैं वहां पर जनता की एकजुट राय है कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देते हैं तो उन्हें अपना इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हें जेल से ही सरकार चलानी चाहिए।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता 1 से 20 दिसंबर तक सभी 2600 पोलिंग स्टेशन पर डोर टू डोर कम्पेन और 21 से 24 दिसंबर तक सभी 250 वॉर्डों में जनसभा करेंगे। अंत में जनता की जो भी राय होगी उसे सीएम अरविंद केजरीवाल को सौंपा जायेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारत में सोने की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची

Next Post

गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
cm mann

गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा

harpal Singh Cheema

वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 8 महीनों के दौरान जीएसटी से आमदनी 16.61 प्रतिशत बढ़ी

harjot bains

Breaking News: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।