LIVE | ...
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लुधियाना एनकाउंटर: 19 साल पहले चोरी करके अपराध जगत में….

लुधियाना एनकाउंटर: 19 साल पहले चोरी करके अपराध जगत में….

शामिल हुआ मृतक मुलजिम 24 आपराधिक मामलों में था वांछित

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 14 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
लुधियाना एनकाउंटर
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुठभेड के दौरान मारे गए मुलजिम के अगले-पिछले संबंधों की जांच के लिए एसआईटी का गठन: आईजीपी हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल
पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

– एजीटीएफ के गठन से अब तक, एजीटीएफ और फील्ड ईकाइयों ने 9 को मार गिराने के अलावा 906 गैंगस्टरों/ अपराधियों को किया गिरफ़्तार; 921 हथियार किये बरामद

चंडीगढ़, 14 दिसंबर (The News Air) लुधियाना में पुलिस मुठभेड में बदनाम अपराधी सुखदेव सिंह उर्फ विक्की के मारे जाने से एक दिन बाद, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी लुधियाना ग्रामीण) जसकिरनजीत सिंह तेजा के नेतृत्व में मृतक अपराधी के अगले-पिछले सम्बन्धितों का पता लगाने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है। यह जानकारी आज यहाँ इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने दी। बताने योग्य है कि इस विशेष जांच टीम में अतिरिक्त डीसीपी ज़ोन 4 तुषार गुप्ता, अतिरिक्त डीसीपी (डी) रुपिन्दर कौर सरां और एसएचओ डिवीजऩ नंबर 7 सुखदेव सिंह सदस्यों के तौर पर शामिल हैं।

आई.जी.पी हैडक्वाटर जो कि कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) लुधियाना कुलदीप सिंह चाहल के साथ आज यहाँ पुलिस हैडक्वाटर में प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, ने बताया कि मृतक अपराधी ने 2004 में चोरी की छोटी सी वारदात के साथ 19 साल पहले अपराध जगत में कदम रखा था और इसके बाद उसने घृणित अपराधों को अंजाम देना शुरू कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में मृतक सुखदेव विक्की कम से कम 24 आपराधिक मामलों में वांछित था, जिसमें ज़्यादातर इरादत्न कत्ल, डकैती, चोरी, लूट-मार, जबरन वसूली, एनडीपीएस मामले आदि शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को लुधियाना के गाँव पंजेटा में कोहाड़ा माछीवाड़ा रोड पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान मृतक अपराधी सुखदेव सिंह उर्फ विक्की निवासी लुधियाना माछीवाड़ा में मारा गया था। उसके तीन साथियों, यूपी आधारित आर्यन सिंह उर्फ राजा (21), जो मौजूदा समय में लुधियाना के मोती नगर में रह रहा है, सुनील कुमार (21) निवासी खुशी नगर, यूपी और बलविन्दर सिंह (27) निवासी माछीवाड़ा को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस कर्मचारी ए.एस.आई. दलजीत सिंह गोली लगने से जख़़्मी हो गया, जबकि सी.आई.ए.-2 लुधियाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत सिंह जुनेजा, जो इस कार्यवाही का नेतृत्व कर रहे थे, तब बाल-बाल बच गए, जब उनकी छाती के नज़दीक बुलेट प्रूफ़ जैकेट पर गोली लगी।

पुलिस द्वारा इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा के बयान के आधार पर एफआईआर नंबर 146 तारीख़ 13. 12. 2023 को भारतीय दंड संहिता ( आइपीसी) की धारा 307, 353, 333, 332 और 186 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के अंतर्गत लुधियाना के थाना कूम्म कलाँ में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Swine Flu

Delhi में H1N1 Swine Flu का कहर, नमी वाले मौसम में बढ़े मामले

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Sugar Shortage

Sugar Shortage: भारत की खंड कमी पूरी कर सकता है Australia, कीमत भी कम

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Meesho

Meesho FIR: नाबालिग को ऑनलाइन बिका बैन जहर, प्लेटफॉर्म पर केस दर्ज

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Vizag School Death

Vizag School Death: मैडम के एक थप्पड़ ने ले ली 6 साल के मासूम की जान

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा मृतक के कब्ज़े से एक .32 बोर का पिस्तौल और एक मैगज़ीन, एक जिंदा कारतूस और तीन खाली कारतूस बरामद किये गए हैं। इसके अलावा उसका काले रंग का सपलैंडर मोटरसाईकल जिस पर वह जा रहा था, भी ज़ब्त किया गया है।

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने सम्बन्धी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता को दोहराते हुए आई.जी.पी. ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य से गैंगस्टरों, समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के ख़ात्मे के लिए ठोस प्रयास कर रही है और किसी को भी राज्य की शांति और सद्भावना को भंग करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।

जि़क्रयोग्य है कि 6 अप्रैल, 2022 को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के गठन से लेकर अब तक, पंजाब पुलिस की फील्ड ईकाइयों के साथ मिलकर इस स्पेशल फोर्स ने 906 गैंगस्टरों/ अपराधियों को गिरफ़्तार करके और 9 को मार गिराकर 293 गैंगस्टर/ अपराधी मॉड्यूलों का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा इनके पास से आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए 921 हथियार और 197 वाहन भी बरामद किये गए हैं।

बॉक्स: ताज़ा अपराधों में मृतक सुखदेव विक्की की शमूलियत

8 दिसंबर 2023: मुलजिम सुखदेव विक्की ने अपने साथी के साथ जमालपुर इलाके में एक मेडिकल स्टोर में ज़बरदस्ती दाखि़ल होकर बंदूक की नोक पर स्टोर के मालिक से 1.25 लाख रुपए, 2 मोबाइल फ़ोन और एक लैपटॉप लूट लिया और मुलजिम ने शिकायतकर्ता पर गोली चलाकर उसे घायल भी कर दिया।
10 दिसंबर, 2023: मुलजिम सुखदेव विक्की ने अपने तीन साथियों के साथ 2 घंटों से भी कम समय में 5 वारदातों जिनमें मोटरसाईकल छीनना, मनी ऐक्सचेंजर, जनरल स्टोर, किराना स्टोर और एक शराब के ठेके पर 4 हथियारबंद डकैतियाँ शामिल हैं, को अंजाम दिया और एक व्यक्ति पर गोली भी चलाई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

माफी गलतियों की होती है, जान-बूझ कर किए गए गुनाह की नहीं: स्पीकर संधवां

Next Post

लॉरेंस बिश्‍नोई-गोल्डी बराड़ गैंग का शार्पशूटर मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Swine Flu

Delhi में H1N1 Swine Flu का कहर, नमी वाले मौसम में बढ़े मामले

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Sugar Shortage

Sugar Shortage: भारत की खंड कमी पूरी कर सकता है Australia, कीमत भी कम

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Meesho

Meesho FIR: नाबालिग को ऑनलाइन बिका बैन जहर, प्लेटफॉर्म पर केस दर्ज

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Vizag School Death

Vizag School Death: मैडम के एक थप्पड़ ने ले ली 6 साल के मासूम की जान

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
दिल्ली सीएम

BJP Office Bomb Threat: चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर को उड़ाने की धमकी

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Punjab DA Case

Punjab DA Case: हाईकोर्ट से नोटिस ऑफ मोशन, अब 27 अक्टूबर पर टली सुनवाई

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Next Post
लॉरेंस बिश्‍नोई-गोल्डी बराड़

लॉरेंस बिश्‍नोई-गोल्डी बराड़ गैंग का शार्पशूटर मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

दिल्ली हाईकोर्ट

'ऐसे मामले विधायिका के अधिकार क्षेत्र में हैं' - पार्टियों के धार्मिक नाम रखने पर प्रतिबंध पर दिल्ली हाई कोर्ट

इलेक्ट्रिक बसों

इलेक्ट्रिक बसों के मामले में दिल्ली बना देश में नंबर वन, केजरीवाल सरकार ने 500 और ई-बसें सड़क पर उतारीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।