सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - लुधियाना और गुजरात की जीत से सेमीफाइनल क्लियर

लुधियाना और गुजरात की जीत से सेमीफाइनल क्लियर

अब 2027 में पंजाब और गुजरात दोनों में ‘आप’ की सरकार बनना तय: अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 7 जुलाई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
AAP
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना, 7 जुलाई (The News Air) उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने लुधियाना में “धन्यवाद सभा” का आयोजन किया और लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित किया। उनके साथ पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अमनशैर सिंह (शैरी कलसी) सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना पश्चिम और गुजरात उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुजरात जो भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ है, वहाँ आप उम्मीदवार ने 17,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की, जो कि बेहद ही अहम है।

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की जीत से बीजेपी इतनी बौखला गई कि उन्होंने तुरंत हमारी पार्टी के एक विधायक को गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी और कहा कि भाजपा वाले हमे जितना डर लें हम डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जितना ज़ुल्म करेगी, जनता उतनी ही मज़बूती से आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी होगी।

केजरीवाल ने कहा कि लुधियाना और गुजरात उपचुनाव 2027 के चुनावों का सेमीफाइनल हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से इन दोनों उपचुनावों में पार्टी को समर्थन मिला है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि 2027 में पंजाब और गुजरात में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त काम किया है और लुधियाना की जीत इस पर जनता की मुहर है।

केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास अब कोई जनहित का मुद्दा ही नहीं बचा। उन्होंने कहा कि हम लुधियाना उपचुनाव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और नशा मुक्ति की बात कर रहे थे, ये लोग सिर्फ़ एक ही बात करते थे कि केजरीवाल को राज्यसभा जाने से रोकना है।

उन्होंने कहा “विपक्ष ने सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए मेरे राज्यसभा जाने की अफवाह फैलाई थी। मैंने नतीजे आने के तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर साफ़ कर दिया था कि मैं राज्यसभा नहीं जाऊंगा।”

केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप लगाया।। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली और अब पंजाब में भी ये मिलकर आम आदमी पार्टी का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने पिछली कांग्रेस,अकाली-भाजपा सरकारों पर पंजाब में नशा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने राज्य के युवाओं को नशे के जाल में फंसाकर बर्बाद किया, जबकि ‘आप’ सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि हम नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल में डाल रहे हैं।

केजरीवाल ने कि जब 2017 में सर्वे हुआ था तब पंजाब शिक्षा के मामले में देश में 29वें स्थान पर था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की मेहनत से वह पहले स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों, बच्चों, प्रिंसिपलों और अफसरों की मेहनत से ही संभव हुआ है।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों में 8,000 से अधिक स्कूलों की बाउंड्री वॉल बनाई गई हैं, टॉयलेट्स बनाए गए, स्कूलों की सफाई करवाई गई, सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए और अब बच्चे जमीन पर दरी पर नहीं बल्कि डेस्क पर बैठते हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब कह रही है कि ऐसा काम उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

केजरीवाल ने बताया कि जब स्कूलों में दीवारों या टॉयलेट्स का उद्घाटन किया गया, तो कांग्रेस और बीजेपी ने मज़ाक उड़ाया, लेकिन अब जनता उनसे सवाल पूछ रही है कि 75 साल में तुमने क्या किया?

यह भी पढे़ं 👇

Fridge Food Safety

Fridge Food Safety: कितने दिन तक फ्रिज का खाना रहता है सेफ? बार-बार गर्म करने से बड़ा खतरा

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Swimming Benefits

Swimming Benefits: तैरने से दिल, फेफड़े होंगे मजबूत, Weight Loss में मिलेगी जबरदस्त मदद

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Trump Iran Ceasefire

Trump Iran Ceasefire: ट्रंप बौखलाए, ईरान को दी 7 अप्रैल तक तबाही की धमकी

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
India Top Headlines 6 April 2026

India Top Headlines 6 April 2026: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, Supreme Court ने दिया CBI जांच का आदेश

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

उन्होंने आगे कहा कि अब मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द बेअदबी के खिलाफ़ सख़्त कानून लाने जा रहे हैं। लेकिन इस पर भी विपक्षी पार्टियों को दिक्कत होने लगी है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया और पूछा कि क्या वे इस कानून का समर्थन करेंगे या बीजेपी से पूछकर जवाब देंगे? क्योंकि कांग्रेस वाले जो भी काम करते हैं भाजपा से इजाज़त लेकर करते हैं।

केजरीवाल ने मान सरकार द्वारा किसानों के लिए किये कामों की भी सराहना की। उन्हीने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी तो केवल 20% खेतों में सिंचाई का पानी पहुँचता था, आज यह आँकड़ा 60% है। हमारा लक्ष्य है कि 2026-27 तक 90% खेतों में पानी पहुँचे।

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार ने तीन साल में इतने काम किये जो 70 साल में कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारें भी नही कर सकी। इन लोगों ने पंजाब को सिर्फ़ लूटा और अपने घर भरे।

लोगों की भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार पंजाब के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है। आप सरकार लोगों की भलाई के लिए दिन रात काम रही है। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ‘आप’ ने देशभर में नई राजनीति की शुरुआत की है।

विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन पार्टियों की हालत यह हो गयी है कि उन्हें 11 या 21 सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए भी लोग नहीं मिल रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली- भाजपा ने लोगों के साथ अन्याय किया, उन्हें धर्म के नाम पर लड़ाया और राज्य के स्रोतों को लूटा। इसलिए अब जनता उन्हें सबक सिखा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य पंजाब को “कैलिफोर्निया या लंदन” बनाना नहीं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर पंजाब बनाना है क्योंकि पंजाब की सांस्कृतिक पहचान और लोगों की भागीदारी ही इसे विशेष बनाती है।

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। हाल ही में हुए एक राष्ट्रीय स्तर का सर्वेक्षण का हवाला देते हुए मान ने बताया कि इस सर्वेक्षण में अलग-अलग कक्षाओं व विभिन्न विषयों के 28000 छात्रों में हिस्सा लिया था। जिसमे पंजाब की ओवरआल रैंकिंग ‘एक’ आयी है। मान ने कहा कि वर्ष 2017 में पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 29वें स्थान पर था, लेकिन आज पंजाब सभी श्रेणियों में प्रथम स्थान पर है, जिसका श्रेय राज्य के मेहनती शिक्षकों को जाता है।

मुख्यमंत्री ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने जलियांवाला बाग के कातिलों को संरक्षण दिया, वे आज नाभा जेल में हैं और उनका समर्थन करने वाले भी नहीं बचेंगे। उन्होंने दोहराया कि नशे के दलदल में फंसाकर पंजाब की युवा पीढ़ी को तबाह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। कानूनी प्रक्रिया में देरी हो सकती है लेकिन न्याय अवश्य होगा।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे केवल बयानबाज़ी करते हैं। आम जनता से उनका कोई सरोकार नहीं है। अपनी सरकार की प्राप्तियों का ज़िक्र करते हुए मान ने कहा कि हमारी सरकार ने बिना सिफारिश के 55,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी,थर्मल प्लांट खरीदा, प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के जीरो बिजली के बिल आ रहे हैं।

उन्होंने रवनीत बिट्टू और चरणजीत चन्नी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो मजीठिया की गिरफ्तारी को गलत बताकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, अब माफी मांग रहे हैं। ये सब आपस में मिले हुए हैं। पंजाब की जनता समझदार है अब इनके जाल में फंसने नही वाली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेताओं के पास बताने के लिए कुछ नही है। इनकी राजनीति सिर्फ झूठ की बुनियाद पर टिकी है। उन्होंने बताया कि 10 और 11 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करेंगे।

मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार आम जनता की सरकार है। इसे चलाने का हक भी केवल जनता का है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुचाएं,हमारे मंत्री प्राथमिकता के आधार पर उन्हें हल करेंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल की ओर से मोहाली में 145.26 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को जनता को समर्पित

Next Post

प्राइमरी व माध्यमिक स्तर पर 3600 स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पदों को मंजूरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Fridge Food Safety

Fridge Food Safety: कितने दिन तक फ्रिज का खाना रहता है सेफ? बार-बार गर्म करने से बड़ा खतरा

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Swimming Benefits

Swimming Benefits: तैरने से दिल, फेफड़े होंगे मजबूत, Weight Loss में मिलेगी जबरदस्त मदद

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Trump Iran Ceasefire

Trump Iran Ceasefire: ट्रंप बौखलाए, ईरान को दी 7 अप्रैल तक तबाही की धमकी

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
India Top Headlines 6 April 2026

India Top Headlines 6 April 2026: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, Supreme Court ने दिया CBI जांच का आदेश

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
India Bangladesh Border

बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ा फैसला: India Bangladesh Border Security में सांप-मगरमच्छ का धमाका

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War Update: Tehran में धमाके, Gas Supply ठप

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
Cabinet Meeting

प्राइमरी व माध्यमिक स्तर पर 3600 स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पदों को मंजूरी

Yogi government took strong action against Changur Baba in illegal conversion case, bulldozer ran on luxurious mansion

Illegal Conversion Racket में झांगुर बाबा पर Yogi सरकार का Bulldozer Action!

Shakurbasti to become Shri Ram Puram BJP MLA Karnail Singh referendum

Delhi में बदलेगा नाम! Shakur Basti बन सकता है Shri Rampuram

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।