LIVE | ...
रविवार, 21 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Live Updates: संसद में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बहस का दूसरा दिन, सदन में आज बोलेंगे राहुल गांधी

Live Updates: संसद में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बहस का दूसरा दिन, सदन में आज बोलेंगे राहुल गांधी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 9 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Live Updates: संसद में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बहस का दूसरा दिन, सदन में आज बोलेंगे राहुल गांधी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

संसद में आज भी अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बहस होगी. अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा का आज दूसरा दिन है. आज सदन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्‍गज मंत्रियों के बहस में शामिल होने की खबर है. लोकसभा में मंगलवार को तीखी बहस हुई, जब विपक्ष ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया और सरकार पर मणिपुर में बड़ा विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मौन व्रत” को तोड़ने के लिए विपक्षी गुट इंडिया को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर होना पड़ा. सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बहस का जवाब देंगे.

Live Updates…

आप नेता को टमाटर की माला पहन देख राज्यसभा चेयरमैन ने जताया दुख

यह भी पढे़ं 👇

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026

आप नेता सुशील गुप्ता को टमाटर की माला पहन राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुझे आपको ऐसे देख बहुत दुख हुआ. यकीनन मैं इस मामले को नेता प्रतिपक्ष के समक्ष उठाऊंगा.

राज्यसभा की कार्यवाही 2:00 तक के लिए स्थगित
संसद में हंगामे के बीच आज राज्यसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया.

विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए संसद परिसर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की.

आप नेता सुशील गुप्ता टमाटर की माला पहन पहुंचे संसद
आप नेता सुशील गुप्ता आज टमाटर की माला पहन कर आए हैं. उनका कहना है कि देश में टमाटर इतना महंगा हो गया है कि वह एक आभूषण की तरह हो चुका है.

अरविंद केजरीवाल ने जताया डॉ मनमोहन सिंह और शिबू सोरेन का आभार
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने राहुल गांधी, खरगे, नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, शरद पवार, एम के स्टालिन, हेमंत सोरेन, केसीआर समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को लिखी चिट्ठी. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और शिबू सोरेन को विशेष धन्यवाद देते हुए चिट्ठी लिखी में लिखा कि स्वास्थ्य बेहद खराब होने के बावजूद लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में आप शामिल हुए.

भाजपा सांसद रवि किशन ने विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला
भाजपा सांसद रवि किशन ने  विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि 65 साल इन लोगों का शासन रहा, उसमें सारे वंशवादी रहे, परिवारवादी रहे. हमें भी भ्रमित करते रहे, लेकिन जब पीएम मोदी आए, 2014 के बाद पता चला कि हज़ारों-लाखों करोड़ रुपए गायब हो जाते थे. गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, शोषित आज तरक्की कर रहा है…आज समस्त भाजपा और पूरा भारत कह रहा है- हे घमंडिया, छोड़ो इंडिया.

#WATCH 65 साल इन लोगों का शासन रहा, उसमें सारे वंशवादी रहे, परिवारवादी रहे। हमें भी भ्रमित करते रहे, लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी आए, 2014 के बाद पता चला कि हज़ारों-लाखों करोड़ रुपए गायब हो जाते थे। गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, शोषित आज तरक्की कर रहा है…आज समस्त भाजपा और पूरा… pic.twitter.com/OC0Z34cyhd

– ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023

दिल्ली: संसद द्वारा हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम विस्फोट की 78वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगीदिल्ली: संसद द्वारा हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम विस्फोट की 78वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. भारत में जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी के नेतृत्व में एक जापानी प्रतिनिधिमंडल संसद पहुंचा है.

दिल्ली: संसद द्वारा हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम विस्फोट की 78वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

भारत में जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी के नेतृत्व में एक जापानी प्रतिनिधिमंडल संसद पहुंचा है। pic.twitter.com/aQbFgDimXU

– ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023

आरजेडी सांसद मनोज झा ने मणिपुर पर नियम 267 के तहत राज्यसभा में नोटिस किया.

अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी की तरफ से बोलेंगे ये नेता
अविश्वास प्रस्ताव पर आज बीजेपी की ओर से दोपहर 12 बजे स्मृति ईरानी बोलेंगी. वहीं अमित शाह पांच बजेबोलेंगे.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पूछा सवाल
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री इतने आश्वस्त हैं – तो वे चर्चा के पहले दिन वहां(संसद) क्यों नहीं थे? बड़ी बातें करना और अच्छी कार्रवाई नहीं करना, यही PM मोदी और उनकी सरकार की पहचान है… समस्या यह नहीं है कि वे किस मुद्दे पर बोलेंगे, बल्कि यह है कि उन्होंने मणिपुर या हरियाणा और विभिन्न अन्य राज्यों में जहां सांप्रदायिक हिंसा हुई है, वहां क्या किया है…हम इंतजार करेंगे कि PM मोदी न सिर्फ अविश्वास प्रस्ताव पर बल्कि मणिपुर पर भी क्या कहते हैं.

दिल्ली सीएम ने खरगे और राहुल गांधी को लिखा पत्र
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर “जीएनसीटीडी (संशोधन) विधेयक, 2023 के खिलाफ मतदान करने में उनकी पार्टी के समर्थन के लिए दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की ओर से आभार व्यक्त किया.”

दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर “जीएनसीटीडी (संशोधन) विधेयक, 2023 के खिलाफ मतदान करने में उनकी पार्टी के समर्थन के लिए दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की ओर से आभार… pic.twitter.com/fEfRoVtZqV

– ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023

कांग्रेस सांसद गोरव गोगोई ने गृह मंत्री से पूछे सवालगृह मंत्री आज संसद में अपनी बात रखेंगे. जिस पर कांग्रेस सांसद गोरव गोगोई ने कहा कि गृह मंत्री से मेरा सवाल है- 1. उन्होंने मणिपुर जाकर एक कमिटी गठित की थी तो उस कमिटी ने अब तक क्या काम किया? 2.अमित शाह ने एक और पीस कमिटी बनाई थी उन्होंने कितनी बेठक की? और 3. मणिपुर के गृह विभाग ने असम राइफल्स के खिलाफ FIR दर्ज की है और असम राइफल्स अमित शाह(गृह मंत्रालय) के अधीन है तो यह कैसा काम डबल इंजन सरकार कर रही है?…

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर बोला हमला
बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि इन 75 सालों में कांग्रेस और उनके समर्थन वाली पार्टियों ने देश को तीन चीजें दीं जो देश को दीमक की तरह खा रही हैं. एक है वंशवाद…दूसरा है भ्रष्टाचार… तीसरा है तुष्टीकरण… अल्पसंख्यकों को गुमराह करके वोट बैंक की राजनीति हो रही है और वे देश में नीतियों को लागू नहीं होने दे रहे.

#WATCH …इन 75 सालों में कांग्रेस और उनके समर्थन वाली पार्टियों ने देश को तीन चीजें दीं जो देश को दीमक की तरह खा रही हैं। एक है वंशवाद…दूसरा है भ्रष्टाचार… तीसरा है तुष्टीकरण… अल्पसंख्यकों को गुमराह करके वोट बैंक की राजनीति हो रही है और वे देश में नीतियों को लागू नहीं होने… https://t.co/AbnIJwqgLTpic.twitter.com/ONaFQd9UKn

– ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023

राहुल गांधी आज सदन में 12 बजे बोलना शुरू करेंगे
कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी आज हमारी तरफ से (सदन में) 12 बजे बोलना शुरू करेंगे.

दिल्ली: भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया. सांसदों द्वारा ‘भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो’ और ‘तुष्टीकरण भारत छोड़ो’ के नारे लगाए गए.

#WATCH दिल्ली: भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

सांसदों द्वारा ‘भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो’ और ‘तुष्टीकरण भारत छोड़ो’ के नारे लगाए गए। pic.twitter.com/yBSTxwsKkg

– ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023

राहुल गांधी आज लोकसभा में बोलेंगे
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी आज अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर हमारी तरफ से (सदन में) 12 बजे बोलना शुरू करेंगे. खबर थी कि राहुल गांधी मंगलवार को लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा की शुरुआत करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमेरिका ने भारत संग व्यापार विवादों का किया समाधान: WTO

Next Post

शादी के 3 साल इस शख्स से अंकिता लोखड़े ने रचाई दूसरी शादी, डायमंड नेकलेस ने लूटी सारी महफिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

June 21 History: आज ही के दिन बना था अमेरिकी संविधान, ब्राजील ने जीता था तीसरा वर्ल्ड कप

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 21 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून तक 6 राज्यों में मानसून, बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश अलर्ट

रविवार, 21 जून 2026
Breaking News Live Updates 21 June 2026

Breaking News Live Updates 21 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 21 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 21 जून 2026: साल का सबसे बड़ा दिन, जानें आपकी किस्मत क्या कहती है

रविवार, 21 जून 2026
AAP Protest

Punjab में AAP का बड़ा प्रदर्शन: Fake Video Controversy में SAD और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
शादी के 3 साल इस शख्स से अंकिता लोखड़े ने रचाई दूसरी शादी, डायमंड नेकलेस ने लूटी सारी महफिल

शादी के 3 साल इस शख्स से अंकिता लोखड़े ने रचाई दूसरी शादी, डायमंड नेकलेस ने लूटी सारी महफिल

NMBSE Job 2023: Recruitment has come out for more than 9 thousand primary teacher posts, can apply

NMBSE Job 2023: 9 हजार से भी ज्यादा प्राइमरी टीचर के पदों पर निकली है भर्ती, कर सकते है आवेदन

इंजीनियरिंग की डिग्री है तो इन वैकेंसी के लिए तुरंत करें अप्लाई, भरे जाएंगे 900 से ज्यादा पद

इंजीनियरिंग की डिग्री है तो इन वैकेंसी के लिए तुरंत करें अप्लाई, भरे जाएंगे 900 से ज्यादा पद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।