LIVE | ...
मंगलवार, 4 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पीएम मोदी तो छोड़िए, अब दुनिया देने लगी है भारत की तेज तरक्की की ‘गारंटी’,

पीएम मोदी तो छोड़िए, अब दुनिया देने लगी है भारत की तेज तरक्की की ‘गारंटी’,

आखिर बात क्या है?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 11 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Indian Economy,पीएम मोदी तो छोड़िए, अब दुनिया देने लगी है भारत की तेज तरक्की की 'गारंटी', आखिर बात क्या है? - not only pm narendra modi also the world is giving guarantee of indias fast progress ahead
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विदेशी मीडिया को दिए हालिया साक्षात्कार में फिर कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। वो अपने चुनावी रैलियों में भी कहते हैं कि 2024 से 2029 के अगली बार सरकार बनेगी तो भारत सबसे बड़ी जीडीपी वाली लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा, यह ‘मोदी की गारंटी’ है। अभी भारत की इकॉनमी दुनिया में पांचवें स्थान पर है जो मोदी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने के वक्त वर्ष 2014 में 11वें स्थान पर थी। यानी, बीते 10 वर्षों में भारत अर्थव्यवस्था की रेस में पांच अंक ऊपर चढ़ा है। अर्थव्यस्था की इस तेज रफ्तार ने दुनिया में भारत की हैसियत बढ़ा दी है। कल तक अपनी ताकत का धौंस जमाकर भारत को महत्व देने के लायक नहीं समझने वाले पश्चिमी देशों की आंखें भी यह रफ्तार देखकर फटी की फटी रह जा रही हैं। आलम यह है कि देश हो या सरकार या फिर कोई संस्था, विदेशों से एक से बढ़कर एक तारीफें सुनने को मिल रही हैं।

भारत की तरक्की से UNGA प्रेसिडेंट हैरान

सबसे पहले बात कर लेते हैं दुनिया की पंचायत यानी संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने भारत के डिजिटलीकरण कार्यक्रम को देखकर पूरी तरह भौंचक रह गए। उन्हें यकीन करना मुश्किल हो गया कि आखिर डिजिटल इंडिया अभियान किस कदर आम भारतीयों की जिंदगी को इतना आसान बना रहा है जिसकी आसानी से कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने डिजिटल प्रोग्राम की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारत को वित्तीय समावेशन और गरीबी कम करने में बहुत मदद मिली है। उन्होंने कहा कि भारत की इस उपलब्धि का फायदा दुनिया को उठाना चाहिए। उनगा के 78वें सत्र के अध्यक्ष फ्रांसिस ने कहा, ‘सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि जब से मैं भारत से लौटा हूं, उसके बाद जब भी मैं भारत के बारे में सोचता हूं, मुझे ‘अतुल्य भारत’ याद आता है। मैं पूरी गंभीरता से कहा रहा हूं… और जब मैं वहां था, तब मैंने इसे महसूस किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस संबंध में मैं जिस विशिष्ट उदाहरण का उल्लेख कर सकता हूं, वह है भारत में डिजिटलीकरण का उपयोग।’ फ्रांसिस इस साल 22-26 जनवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर इतना पैसा लगाया जा रहा है जिसे अपनी नजरों से देखना बहुत सुखद रहा।

अमेरिकी राजदूत की नजर में ‘दुनिया का भविष्य है भारत’

अब बात दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की। अमेरिका के भारत में राजदूत एरिक गार्सेटी को पूरा विश्वास है कि भारत ही दुनिया की भविष्य है। उन्होंने बेझिझक कहा, ‘अगर आप भाविष्य देखना और महसूस करना चाहते हैं तो भारत आइए। अगर आप भाविष्य की दुनिया के लिए काम करना चाहते है तो आपको भारत जरूर आना चाहिए।’ वो यहीं नहीं रुके। गार्सेटी ने कहा, ‘यहां रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’ वो राजधानी दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में बोल रहे थे। उन्हीं के देश का बिजनसमैन जो अपने इनोवेटिव माइंड और अकूत संपत्ति के लिए दुनियाभर में मशहूर है, भारत में निवेश को लेकर काफी उत्सुक है। उनका नाम है एलन मस्क। मस्क ने अपने कार बिजनस के लिए कुछ रियायतें मांगी थीं, लेकिन भारत सरकार ने साफ इनकार कर दिया तो मस्क कुछ दिनों के लिए खामोश हो गए। हालांकि, अब उन्हें विश्वास हो गया कि भारत न विशेष तरजीह देने वाला और न ही दबाव में आने वाला है तब उन्होंने सारी शर्तों पर अपना कारोबार शुरू करने का मन बना लिया। मस्क ने बुधवार को अपने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि वो इसी महीने भारत आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं। एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि मोदी से मुलाकात के बाद मस्क भारत में अपनी पहली कार फैक्ट्री खोलने का ऐलान कर सकते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
क्यों है दुनिया को यकीन?

नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 में प्रधानमंत्री बने तो भारत की जीडीपी 2,039.13 अरब डॉलर की थी। उनके शासनकाल में भारत की जीडीपी बढ़कर 4,112 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। यानी 10 वर्षों में भारत की जीडीपी में 2,072.87 अरब डॉलर अतिरिक्त जुड़े हैं जो 10 साल पहले की जीडीपी से भी ज्यादा है। कुल मिलाकर मोदी राज में भारत की जीडीपी 101.65% बढ़कर दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। मोदी सरकार में ऐसी कई और उपलब्धियां हैं जो दुनिया को चौंका रही है। इनमें जनधन खाता, यूपीआई, गरीबी उन्मूलन, गैस सिलिंडर का वितरण, शौचालय निर्माण, बिजली-पानी की पहुंच, सौर ऊर्जा समेत गैर-परंपरागत स्रोतों से बिजली उत्पादन जैसे क्षेत्रों में भारत ने बेतहाशा प्रगति की है। पीएम मोदी कहते भी हैं कि उनकी सरकार के कामकाज का मूल मंत्र है- स्किल, स्केल और स्पीड। यानी, कोई काम करो तो पूरी कुशलता से, पूरी भव्यता से और अधिकतम रफ्तार से। भारत सरकार के ज्यादातर कार्यक्रमों से पीएम मोदी के इस मंत्र की गूंज सुनाई देती है जिस कारण पूरी दुनिया के हैरत में है। दूसरी तरफ, भारतीयों के मन में भी बढ़ते विश्वास को भांपकर पीएम मोदी आश्वस्त हैं कि इस बार भी मतदाता उन्हें ही विजय श्री का माला पहनाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

RSMSSB जूनियर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका,

Next Post

अमित शाह और राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

bhagwant singh Mann Cm Punjab

बड़ा सवाल! Punjab Assembly में DA पर सरकार की चुप्पी, Supreme Court जाएगी या देगी भत्ता?

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Tatkal Ticket New Rules

बड़ा बदलाव! Tatkal Ticket Booking New Rules लागू, अब Token System और Aadhaar जरूरी

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Crude Oil

बड़ा सस्पेंस! Crude Oil गिरा पर Petrol-Diesel Price में कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
UPI Payment Security Alert

बड़ी राहत! UPI Payment Security Alert आने वाला है, जालसाजों की अब खैर नहीं

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
CM Mann

बड़ा फैसला! Punjab Assembly ने E-20 Petrol Policy खिलाफ पास किया मतला, CM Mann का केंद्र पर हमला

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Dabur

बड़ा खुलासा! Dabur की 100% Purity पर FSSAI का शिकंजा, तुरंत बिक्री बंद

मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Next Post
अमित शाह

अमित शाह और राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर

एक और ‘ढाका त्रासदी’ होने की आशंका : Imran Khan

एक और ‘ढाका त्रासदी’ होने की आशंका : Imran Khan

दिग्विजय सिंह का क्या है मिशन 400? बैलेट से चुनाव पर बनाया ये प्लान

MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह का क्या है मिशन 400?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।