सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जानिए, कैसे भारतीय रुपया को सबसे अस्थिर मुद्राओं से सबसे स्थिर मुद्राओं में शुमार किया जाने लगा

जानिए, कैसे भारतीय रुपया को सबसे अस्थिर मुद्राओं से सबसे स्थिर मुद्राओं में शुमार किया जाने लगा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 29 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
रुपया के लोगो का फाइल फोटो 
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 29 जून (The News Air)  भारतीय मुद्रा रुपया एक दशक पहले तक एशिया की सबसे अस्थिर मुद्राओं में शुमार किया जाता था। लेकिन, अब रुपया को सबसे स्थिर मुद्राओं में शुमार किया जाने लगा है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। ये भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, प्रभावी नीतिगत सुधार और विदेशी मुद्रा भंडार के रणनीतिक प्रबंधन को दर्शाता है।

आर्थिक मामलों के जानकारों का मानना है कि 2010 के दशक की शुरुआत में भारत में महंगाई आसमान छू रही थी, महंगाई दर बढ़कर करीब 10 फीसदी के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक वित्तीय संकट के बीच सरकार द्वारा भारी-भरकम खर्च से स्थिति ज्यादा बदतर हो गई थी। लेकिन वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की सत्ता संभालने के बाद अब तक भारत में आर्थिक विकास पहले से काफी बेहतर हुई है। इसके साथ ही भारत ने कई अन्य देशों को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन गया है, जो अब तीसरी बड़ी अर्थव्यस्था बनने की ओर अग्रसर है।

केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा सुनिश्चित की गई राजनीतिक स्थिरता ने भी विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया है। केंद्र सरकार द्वारा आरबीआई को महंगाई का लक्ष्य तय करने का काम सौंपने और बजट घाटे को कम करने सहित देश में आर्थिक सुधारों को निरंतर लागू करने से भारतीय अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हो गई है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में देश की अर्थव्यवस्था 8 फीसदी की दर से बढ़ी है। वहीं, चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आरबीआई ने सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, जबकि फिच सहित कई रेटिंग एजेंसियों ने आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी से 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर-

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे बड़े विदेशी मुद्रा भंडारों में शामिल है। आरबीआई रणनीतिक तरीका अपनाते हुए रुपये के मजबूत होने पर डॉलर खरीदता रहा है और रुपये के कमजोर होने पर इसे बेचता रहा है। इस उपाय से रुपये के मूल्य में व्यापक उतार-चढ़ाव को सुचारु करने में मदद मिलती है, जिससे इसकी स्थिरता में काफी योगदान मिलता है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जून को समाप्त हफ्ते में 81.6 करोड़ डॉलर से बढ़कर 653.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि 7 जून, 2024 को समाप्त हफ्ते में यह 655.82 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर था।

रुपये के अंतरराष्ट्रीय उपयोग को बढ़ावा दे रहा भारत-

भारत अपनी मुद्रा रुपये को मजबूत बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय उपयोग, विशेषकर व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। रुपये की वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने से इसके मूल्य में और स्थिरता आ सकती है। इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भविष्य के प्रवाह को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के उद्देश्य से विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के लिए अपने उपकरणों को उन्नत कर रहा है। हालांकि, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत होकर 83.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा निवेश के बीच रुपये में तेजी रही है। इस तरह भारतीय रुपया का एशिया की सबसे अस्थिर मुद्राओं की बजाय सबसे स्थिर मुद्राओं में शामिल हो जाना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अजेय, भरोसेमंद, महाबली…सेना के T 72 टैंक का क्या है इतिहास?

Next Post

JDU की बैठक में नीतीश का बड़ा फैसला, संजय झा बनाए गए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
JDU की बैठक में नीतीश का बड़ा फैसला, संजय झा बनाए गए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

JDU की बैठक में नीतीश का बड़ा फैसला, संजय झा बनाए गए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

सपना आया तो कार में खोपड़ियां लेकर इंदौर पहुंचा अघोरी बाबा, करवाया जेंडर चेंज

सपना आया तो कार में खोपड़ियां लेकर इंदौर पहुंचा अघोरी बाबा, करवाया जेंडर चेंज

NEET

संसद में नीट पर हंगामा... स्टालिन ने राहुल, पीएम समेत 8 राज्यों के सीएम को लिखा पत्र, जानें वजह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।