LIVE | ...
सोमवार, 8 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - संसद में नीट पर हंगामा… स्टालिन ने राहुल, पीएम समेत 8 राज्यों के सीएम को लिखा पत्र, जानें वजह

संसद में नीट पर हंगामा… स्टालिन ने राहुल, पीएम समेत 8 राज्यों के सीएम को लिखा पत्र, जानें वजह

संसद में नीट पर हंगामा... स्टालिन ने राहुल, पीएम समेत 8 राज्यों के सीएम को लिखा पत्र, जानें वजह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 29 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
NEET
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 29 जून (The News Air) : NEET-UG एग्जाम में अनियमितताओं पर सियासी घमासान चरम पर है। संसद में इस मुद्दे की गूंज सुनाई दी। नीट मामले पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। इस वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी।

विपक्षी दल NEET परीक्षा और अन्य परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर तुरंत चर्चा की मांग कर रहे थे। वहीं सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा होनी थी। सत्तापक्ष और लोकसभा अध्यक्ष की ओर से विपक्षी सांसदों को समझाने की कोशिशें हुईं। हालांकि, बात नहीं सकी जिसके चलते सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। दूसरी ओर नीट परीक्षा खत्म करने को लेकर एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 8 राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने राहुल गांधी को भी पत्र लिखा है।

नीट पर सियासी घमासान तेज

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर प्रदेश को NEET से छूट की मांग को उठाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने INDIA गठबंधन से अपने विधानसभाओं में NEET परीक्षा के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया। तमिलनाडु विधानसभा ने शुक्रवार को एक बार फिर आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से आग्रह किया कि वह राज्य को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) से छूट दे। उन्होंने ये भी अपील किया कि 12वीं की परीक्षा के नंबर्स के आधार पर छात्रों को मेडिकल पाठ्यक्रमों में एंट्री देने की अनुमति दे। बीजेपी सदस्यों के विरोध और सदन से वॉकआउट के बीच प्रस्ताव पारित हुआ। इसमें केंद्र से राष्ट्रीय मेडिकल आयोग अधिनियम में संशोधन करने और नीट में कथित अनियमितता के मद्देनजर कई राज्यों में विरोध बढ़ने के चलते देशव्यापी परीक्षा को समाप्त करने का आह्वान किया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Monsoon

Southwest Monsoon 2026: कर्नाटक में अति भारी बारिश का अलर्ट, 8-10 जून खतरनाक

सोमवार, 8 जून 2026
Breaking News Live Updates 8 June 2026

Breaking News Live Updates 8 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

सोमवार, 8 जून 2026
Aaj ka Rashifal

आज का राशिफल 8 जून 2026: सभी 12 राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 8 जून 2026
Car_accident

Ropar Road Accident: खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 युवाओं की दर्दनाक मौत

रविवार, 7 जून 2026
स्टालिन ने लेटर लिखकर की ये अपील

हालांकि, बीजेपी की सहयोगी पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव का समर्थन किया। स्टालिन ने तर्क दिया है कि यह परीक्षा भेदभावपूर्ण है और ग्रामीण और गरीब छात्रों को मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के अवसर से वंचित करती है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने दावा किया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ राज्यों को योग्यता मानदंड के रूप में 12वीं पास छात्रों को मेडिकल शिक्षा में प्रवेश देने के उनके अधिकार से वंचित करती है।

नीट मुद्दे पर संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने

नीट धांधली मामले को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला। शुक्रवार को विपक्षी दलों ने NEET परीक्षा पर चर्चा कराए बिना सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी। राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया। स्पीकर बिरला और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठा सकते हैं। ओम बिरला ने कहा कि सड़क पर विरोध करने और सदन के भीतर विरोध करने में फर्क होता है। क्या विपक्ष सदन नहीं चलाना चाहते? क्या आप धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान NEET पर चर्चा नहीं करना चाहते?’

नहीं चल सकी सदन की कार्यवाही

रिजिजू ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है कि सदन ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस से पहले किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा की हो। इस बीच, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जब वह बोलने की कोशिश कर रहे थे तो उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर स्पीकर ने कहा कि उनके पास किसी भी सदस्य का माइक बंद करने का कोई प्रावधान नहीं है। बाद में, राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक सरकार के साथ NEET परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर रचनात्मक बहस करना चाहता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें संसद में ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई।

सत्तापक्ष ने विपक्ष के रवैये पर उठाए सवाल

लोकसभा की तरह ही राज्यसभा में भी इसी तरह के दृश्य देखने को मिले। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे सहित विपक्षी सदस्य सदन के वेल में घुस गए और बार-बार कार्यवाही स्थगित होने के बावजूद अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत दुखदायी था, मेरे लिए अविश्वसनीय था कि पांच दशकों से अधिक के संसदीय अनुभव वाले नेता मल्लिकार्जुन खरगे… सदन के वेल में चले गए। मैंने जो देखा है, वह यह है कि इस संस्था को कलंकित, दागदार और अपमानित किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सपना आया तो कार में खोपड़ियां लेकर इंदौर पहुंचा अघोरी बाबा, करवाया जेंडर चेंज

Next Post

आर्टिस्ट ने कोयले से बनाई रोहित की खास तस्वीर, खिताबी जंग के लिए दी शुभकामनाएं

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Monsoon

Southwest Monsoon 2026: कर्नाटक में अति भारी बारिश का अलर्ट, 8-10 जून खतरनाक

सोमवार, 8 जून 2026
Breaking News Live Updates 8 June 2026

Breaking News Live Updates 8 June 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

सोमवार, 8 जून 2026
Aaj ka Rashifal

आज का राशिफल 8 जून 2026: सभी 12 राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 8 जून 2026
Car_accident

Ropar Road Accident: खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 युवाओं की दर्दनाक मौत

रविवार, 7 जून 2026
Punjab BJP Chief Kewal Dhillon अमित शाह से मिले, AAP सरकार की नाकामी पर की चर्चा

Punjab BJP Chief Kewal Dhillon अमित शाह से मिले, AAP सरकार की नाकामी पर की चर्चा

रविवार, 7 जून 2026
ATM Cash Crisis

ATM Cash Crisis: पैसे खत्म हो रहे या बंद हो रहे एटीएम, जानें असली वजह

रविवार, 7 जून 2026
Next Post
आर्टिस्ट

आर्टिस्ट ने कोयले से बनाई रोहित की खास तस्वीर, खिताबी जंग के लिए दी शुभकामनाएं

आर्टिस्ट

भारत को कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए विश्व बैंक 1.5 अरब डॉलर का देगा ऋण

CJI DY Chandrachud

हम संविधान के सेवक हैं, स्वामी नहीं… सुप्रीम कोर्ट सबके साथ है- CJI DY Chandrachud

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।