बुधवार, 15 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल का झुग्गीवासियों को संदेश, उंगली पर स्यही न लगवाएं, जेल हो सकती हैं

केजरीवाल का झुग्गीवासियों को संदेश, उंगली पर स्यही न लगवाएं, जेल हो सकती हैं

अगर आपने बूथ पर गए बिना उंगली पर काली स्याही लगवा ली तो ये लोग फर्जी वोट डालने के जुर्म में आपको ही गिरफ्तार करवा देंगे- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 2 फ़रवरी 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Delhi Election 2025, Kejriwal employment plan, Delhi jobs announcement, Arvind Kejriwal latest news, AAP Delhi manifesto, unemployment in Delhi, Delhi job creation plan, Kejriwal रोजगार योजना, Delhi youth employment, Delhi assembly elections, AAP campaign promises, Kejriwal 5-year plan, Delhi unemployment statistics।
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 02 फरवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली के झुग्गीवासियों को सचेत किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भाजपा के बहकावे में आकर पैसे के बदले अपनी उंगली पर काली स्यही न लगवाएं। वरना आपको जेल हो सकती है। भाजपा वाले झुग्गियों में घर-घर जाकर कह रहे हैं कि 3 हजार रुपए ले लो, चुनाव आयोग आपके घर आकर वोट डलवा देगा। यह बहुत बड़ी साजिश है। अगर आपने अपने बूथ पर गए बिना उंगली पर स्याही लगवा ली तो ये लोग फर्जी वोट डालने के जुर्म में आपको ही गिरफ्तार करवा देंगे। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है, जब फर्जी वोट के चक्कर में गरीब आदमी 8-10 साल जेल काटकर आया है। उसे बचाने के लिए कोई नहीं आता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास कई झुग्गी के लोगों के फोन आ रहे हैं। सर्वेंट क्वॉर्टर, धोबी घाट, झुग्गियों और मुझे सभी जगह से फोन आ रहे हैं। इनकी पार्टी वाले घर-घर जाकर कह रहे हैं कि 3 हजार रुपए ले लो, चुनाव आयोग आपके घर आकर वोट डलवा देगा। वे लोग से कह रहे हैं कि आप लोग घर पर वोट डाल देना और बदले में उंगली पर स्याही लगवा लेना। यह सुनकर मेरे रौंगटे खड़े हो गए। क्योंकि यह आपको फंसाने के लिए एक बहुत बड़ी साजिश है।

अरविंद केजरीवाल ने जनता से कहा कि मैं आप लोगों का बड़ा भाई हूं। यकीन मानिए, मैं शनिवार को रात में सो नहीं पाया। आप सब झुग्गी वाले भोले भाले लोग हो। अगर आपने गलती से भी पैसे के बदले स्याही लगवा ली या इनके कहने पर फर्जी वोट डाल दिया। तो ये लोग आपके ऊपर केस करके आपको ही अगले दिन गिरफ्तार करवा देंगे। इसलिए आपको सचेत करने के लिए मैंने यह वीडियो जारी किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आपने गलती से भी इनके बहकावे में आकर अपनी उंगली पर स्याही लगवा ली तो आप गिरफ्तार हो सकते हैं। अगर आपने अपने बूथ पर जाए बिना काली स्याही लगवा ली तो आप फर्जी वोट डालने के जुर्म में गिरफ्तार हो सकते हैं। चुनाव से पहले वाली रात को सब जगह मीडिया घूम रही होगी। अगर आप पकड़े गए और पुलिस को पता चला कि आपने पैसे लेकर स्याही लगवा ली तो आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाओगे। सालों तक केस चलेगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर में लाखों रुपए चले जाएंगे। ऐसा पहले कई बार हो चुका है कि फर्जी वोट के चक्कर में गरीब आदमी 8-10 साल जेल काटकर आया है और उसे बचाने कोई नहीं आता है।

यह भी पढे़ं 👇

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग आज आपको पैसे दे रहे हैं, वही लोग कल आपको गिरफ्तार करवाएंगे। यह सब बहुत बड़ा फ्रॉड है। 420 के केस में जेल जाओगे। इस झंझट में मत पड़ना। अगर फ्री के पैसे दे रहे हों तो ले लेना। लेकिन अगर पैसे के बदले उंगली पर निशान लगवा रहे हों तो बिल्कुल मत लगवाना। जिंदगी भर की समस्या हो जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर गलती से भाजपा की सरकार आ गई तो आपकी झुग्गी नहीं बचेगी। ये सारी झुग्गी 6 महीने में तोड़ देंगे। अगर आप मेरे हाथ मजबूत करोगे, दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। फिर खबरदार अगर कोई आपकी झुग्गी को हाथ लगाए तो। मैं किसी को आपकी झुग्गी नहीं तोड़ने दूंगा। इन्होंने मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी की जमीन अपने एक अरबपति दोस्त को दे दी। मुझे आपको उस दोस्त का नाम बताने की जरूरत नहीं है। अगर गलती से भी दिल्ली में इनकी सरकार आ गई तो ये दिल्ली की सारी झुग्गियां 6 महीने में तोड़ देंगे और आपकी जमीन भी उसी दोस्त को दे देंगे। इसलिए सब कुछ सोच समझकर करना। ऐसा कोई कदम मत उठा देना कि कई सालों तक आपको और आपके परिवार को तकलीफ उठानी पड़े।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Earthquake in Bikaner: धरती हिली, लोग घरों से बाहर निकले

Next Post

Amit Shah Ki Gunda Gardi : अमित शाह के निर्देश पर पुलिस भाजपा के गुंडों का दे रही साथ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

World Bank Jobs Crisis Warning

World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
TCS Nashik Scandal

TCS Nashik Scandal: कॉर्पोरेट ऑफिस में ग्रूमिंग ट्रैप से शोषण का खुलासा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Hyderabad 1948 Massacre

Hyderabad 1948 Massacre: रजाकारों का खूनी इतिहास और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 15 April 2026

Breaking News Live Updates 15 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: Northwest India में 5°C तापमान बढ़ेगा, कई राज्यों में Heatwave की चेतावनी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Next Post
Kejriwal

Amit Shah Ki Gunda Gardi : अमित शाह के निर्देश पर पुलिस भाजपा के गुंडों का दे रही साथ

SAWU19 vs INDWU19 Final

भारत की बेटियों का जलवा! U-19 Women's T20 World Cup में दूसरी बार चैंपियन

Harpal Singh Cheema

Punjab का आर्थिक बूस्ट! GST में National Growth Rate को पीछे छोड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।