LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केजरीवाल की गारंटी, धोबी समाज के लिए बनाएंगे धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड

केजरीवाल की गारंटी, धोबी समाज के लिए बनाएंगे धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 21 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 21 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में धोबी समाज के विकास के लिए कई गारंटी दी। उन्होंने कहा कि मैं ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक और पार्टी का सीएम उम्मीदवार के तौर पर धोबी समाज की लंबित मांगों को स्वीकार करता हूं और एलान करता हूं कि दिल्ली में हमारी सरकार बनने पर हम धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे। धोबी समाज लोग बोर्ड में अपनी समस्याएं और सुझाव दे सकेंगे। इसके अलावा हमारी सरकार धोबी समाज के प्रेस थड़े को नियमित और लाइसेंस प्रक्रिया को दोबारा शुरू करेगी। इनसे बिजली और पानी का चार्ज कमर्शिलय नहीं, बल्कि घरेलू लिया जाएगा। इनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और स्कॉलरशिप का इंतजाम किया जाएगा और युवाओं को स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में धोबी समाज के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि धोबी समाज की कई सालों से कई मांगे रही हैं। मैं आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम उम्मीदवार के तौर पर धोबी समाज की मांगों को कबूल करते हुए ऐलान करता हूं कि हमारी सरकार बनने पर दिल्ली सरकार धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धोबी समाज की समय-समय पर कई समस्याएं निकलती रहती हैं। जब कोई समस्या निकलती है तो वह ढूंढते हैं कि किस नेता को उसके बारे में बताया जा सकता है। वह कभी किसी नेता को पकड़ते हैं तो कभी किसी को पकड़ते हैं। वह कभी इधर गुहार लगाते हैं तो कभी उधर गुहार लगाते हैं। धोबी समाज के लिए कोई एक ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं है जहां पर उनकी समस्याओं की सुनवाई हो सके। अगर धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया जाता है तो यह एक ऐसा बोर्ड बन जाएगा, जहां पूरी दिल्ली के धोबी समाज के लोग जाकर अपनी समस्याएं और सुझाव बता सकते हैं। साथ ही, पूरी दिल्ली में धोबी समाज और इस पेशे का किस तरह से बेहतरी की जा सकती है, इसके ऊपर पॉलिसी भी बनाई जा सकती हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज एलान करता हूं कि दिल्ली में अलग-अलग कॉलोनियों में जो प्रेस थड़े (प्रेस करने वाली जगह) हैं, उनको नियमित किया जाएगा। अभी कई जगहों पर थड़े नियमित नहीं हैं जिसकी वजह से प्रशासन और पुलिस की तरफ से उन लोगों को तरह-तरह की प्रताड़ना दी जाती है। अभी धोबी समाज के लिए जो लाइसेंस की प्रक्रिया रुकी हुई है, उस प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धोबी गरीब होते हैं। वह लोगों के घर से कपड़े लेकर जाते हैं, उन्हें धोते हैं और प्रेस करके वापस करते हैं। इस पेशे में उन्हें बहुत कम पैसे मिलते हैं। जिसमें उन्हें घर का खर्चा भी चलाना है, बच्चों की फीस भी देनी है और अगर कोई बीमार हो जाए तो उसका इलाज भी कराना है। इसलिए इतने कम पैसों में उनके घर का खर्चा नहीं चल पाता है और सभी को यह जानकर ताज्जुब होगा कि धोबी समाज के लोगों से पानी और बिजली के कमर्शियल रेट लिए जाते हैं। यानि दिल्ली में बड़े-बड़े मॉल और दुकानों से जिस रेट में बिजली और पानी के रेट लिए जाते हैं, उसी रेट पर गरीब धोबी से भी रेट लिए जाते हैं। इसलिए मैं आज एलान करता हूं कि दिल्ली के अंदर सभी धोबी समाज और उनके पेशे के लिए बिजली और पानी के रेट घरेलू किए जाएंगे। उनके ऊपर कमर्शियल रेट नहीं लगाए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्ग धोबियों के कल्याण के लिए योजना बनाई जाएगी। धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी कि धोबी समाज से रिटायर होने वाले और बुजुर्गों के लिए योजना बनाई जाई। धोबी समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए उचित स्कॉलरशिप का इंतजाम किया जाएगा।

धोबी समाज के युवाओं को धोबी के पेशे या अन्य पेशे की स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि बच्चे अपने पेशे और जीवन का स्तर बढ़ा सकें। धोबी समाज को समय-समय पर दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ,ताकि सभी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच सके।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड के गठन से हम एक सिंगल विंडो बन जाएंगे- रवि कुमार

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश धोबी महासभा के अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि काफी वक्त से चर्चा चल रही थी कि धोबी समाज का भी एक बोर्ड बनाया जाए। हमारी कई सरकारी विभागों के अंदर कोई सुनवाई नहीं होती है। हमें धक्के खाने पड़ते हैं। हमारे बच्चे स्कॉलरशिप के लिए तड़पते रहते हैं। हमने पूरी दिल्ली में थड़े बनाने के लिए कई मशक्कत की है लेकिन किसी तरह अड़चन लगाकर हमें थड़े नहीं बनाने दिए जाते। धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड के आने से हम एक सिंगल विंडो बन जाएंगे जिससे हमें दिल्ली सरकार की पॉलिसी उस बोर्ड से मिल जाएगी। इसके लिए मैं पूरी धोबी समाज की तरफ से अरविंद केजरीवाल का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

वजीरपुर विधानसभा से पूर्व पार्षद प्रत्याशी समेत कई लोग ‘‘आप’’ में शामिल

Next Post

भ्रष्टाचार पर वार: विजीलेंस ने रिश्वतखोरी के मामले में की बड़ी कार्रवाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Punjab Vigilance Bureau news, Bathinda bribery case, ₹30,000 रिश्वत, Palwinder Singh bribery case, Honey Munjal architect arrest, Corruption in Municipal Corporation, नक्शा पास रिश्वत, Bathinda Vigilance action, रिश्वत के खिलाफ कार्रवाई, Anti-Corruption Punjab।

भ्रष्टाचार पर वार: विजीलेंस ने रिश्वतखोरी के मामले में की बड़ी कार्रवाई

haryana government logo

कृषि पर केंद्रित होगा हरियाणा का आगामी बजट: मंत्री ने दिए संकेत

WhatsApp Status Music Feature, Instagram Music Library, WhatsApp New Update 2025, WhatsApp Music Button, WhatsApp iPhone Update, Android WhatsApp Beta, WhatsApp Status Features, WhatsApp New Features 2025, WhatsApp Meta Update।

WhatsApp में स्टेटस म्यूजिक फीचर: इंस्टाग्राम जैसा नया अनुभव!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।