शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अमित शाह को केजरीवल का चैलेंज, 24 घंटे में झुग्गियों के केस वापस लें, उन्हें पुरानी जगह बसाएं, मैं चुनाव नहीं लडूंगा

अमित शाह को केजरीवल का चैलेंज, 24 घंटे में झुग्गियों के केस वापस लें, उन्हें पुरानी जगह बसाएं, मैं चुनाव नहीं लडूंगा

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 12 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली 12 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवालों से झूठे वादे कर रहे भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री को बड़ा चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि अमित शाह 24 घंटे के अंदर झुग्गीवालों के उपर चल रहे सभी केस वापस लें, जिनकी झुग्गियां तोड़ी हैं, उनको पुरपानी जगह पर दोबारा बसा दें तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अगर भाजपा ऐसा नहीं करती है तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा और ढाल बनकर झुग्गीवालों के लिए खड़ा रहूंगा। फिर देखता हूं इन्हें कौन उजाड़ता है? उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने कई झुग्गियों को तोड़ा और 3 लाख से अधिक लोगों को बेघर किया। मैं दिल्ली का सीएम था, इस वजह से शकूरबस्ती समेत कई झुग्गियां बचा पाया। इन लोगों ने हर झुग्गी का प्रोजेक्ट बना रखा है कि कौन सी झुग्गी किसे देनी है। अगर झुग्गीवाले भाजपा को वोट देते हैं तो यह उनके लिए अपनी आत्महत्या के ऊपर साइन करने जैसा होगा।

अमित शाह जी को मेरा चैलेंज। pic.twitter.com/w3GnkXWlc1

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 12, 2025

जब भी झुग्गीवालों पर मुसीबत आएगी, मैैं छोटा भाई बनकर उनके बीच खड़ा रहूंगा- केजरीवाल

रविवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शकूरबस्ती के रेलवे झुग्गी कैंप का दौरा किए। इस दौरान उनके साथ शकूरबस्ती से ‘‘आप’’ के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन समेत अन्य नेता भी थे। यहां अरविंद केजरीवाल झुग्गियों में रह रहे लोगों से मुलाकात की और उनको भाजपा की साजिशों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मेरा झुग्गी वालों से कोई चुनाव का रिश्ता नहीं है, मैं उनके पास चुनाव में वोट मांगने नहीं आता हूं। मैं उनके पास तब आता हूं, जब उनके ऊपर कोई मुसीबत होती है। दिसंबर 2015 में कोई चुनाव नहीं था। मैं रात को जब 2 बजे आया था तब झुग्गी तोड़ने के लिए कई बुलडोजर खड़े थे। मैंने लोगों की झुग्गियां टूटने से बचाई थीं। ऐसे ही जब भी झुग्गी वालों पर कोई मुसीबत आएगी तो मैैं छोटा भाई बनकर उनके बीच में खड़ा रहूंगा

भाजपा अमीरों की पार्टी हैं, इनको सिर्फ झुग्गीवालों के वोट और उनकी जमीनें चाहिए- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा का चुनाव नजदीक आते जा रहा है, भाजपा का झुग्गीवालों के प्रति मोहब्बत बढ़ती जा रही है। भाजपा के नेता झुग्गियों में जाकर सो रहे हैं। इससे पहले पांच-दस साल नहीं सोए। पिछले महीने भर से भाजपा के नेता झुग्गियों में जाकर सो रहे हैं। इनको झुग्गीवालों से प्यार नहीं है। भाजपा तो अमीरों की पार्टी हैं। इनको झुग्गीवालों से क्या लेना-देना है। ये लोग तो झुग्गीवालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं। इनको चुनाव में झुग्गीवालों के वोट चाहिए और चुनाव के बाद झुग्गीवालों की जमीन चाहिए। इनको झुग्गीवालों के वोट और उनकी जमीन से प्यार है।

मैं राजनीति में जनता और देश के मान-सम्मान के लिए आया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को अमित शाह ने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गीवालों को बुलाया था। वहां अमित शाह ने चुन-चुन कर मुझे गालियां दीं। अमित शाह देश के गृहमंत्री और गृहमंत्री के पद की एक गरिमा होती है। एक गृहमंत्री जो शब्द इस्तेमाल करता है, उसकी मर्यादा रहनी चाहिए। लेकिन अमित शाह ने मेरे खिलाफ जिन शब्दों का चयन किया, उसे सुनकर किसी भी सभ्य आदमी को शर्म आएगी। मुझे गृहमंत्री अमित शाह से कोई द्वेष नहीं है, वह जो कहना चाहें, कहें। मैं राजनीति में अपने मान-सम्मान के लिए नहीं आया। मैं राजनीति में जनता और देश के मान सम्मान के लिए आया हूं। लेकिन अमित शाह ने जिस तरह दिल्ली के झुग्गीवालों से झूठ बोला और उनको गुमराह करने की कोशिश की, आज हम उनके झूठ का पर्दाफाश करने के लिए आए हैं। हम यह बताने आए हैं कि कैसे भाजपा दिल्ली के झुग्गीवालों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा वाले झुग्गीवालों की जमीनों को अपने दोस्त को देना चाहते हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह का कहना है कि वह जहां झुग्गी-वहां मकान देंगे। हम भी मानते हैं कि जहां झुग्गी वहां मकान होना चाहिए। लेकिन यहां भाजपा वाले यह नहीं बता रहे हैं कि किसका मकान? जहां झुग्गी वहां इनके दोस्त का मकान, जहां झुग्गी वहां बिल्डरों के मकान। ये लोग जहां झुग्गी वहां झुग्गीवालों के मकान नहीं कह रहे हैं, बल्कि ये कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहां इनके दोस्त का मकान। पूरी दुनिया जानती है कि इनका एक ही दोस्त है। भाजपा की झुग्गीवालों की जमीनों पर नजर है और इन जमीनों को अपने दोस्त को देना चाहते हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी जी झुग्गी वालों को मकान बनाकर देंगे।

भाजपा ने 11 साल में 4 लाख झुग्गीवालों के लिए सिर्फ 4700 मकान बनाए, ऐसे तो एक हजार साल लग जाएंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आए हुए 11 साल हो गए। इन 11 सालों में इन्होंने झुग्गीवालों के लिए केवल 4700 मकान बनाए हैं। इन्होंने 3 हजार मकान कालकाजी में बनाया है और 1700 मकान अशोक विहार में बनाए हैं। दिल्ली में 4 लाख झुग्गियां हैं। अगर इन्होंने 10 साल में मात्र 4700 मकान बनाए हैं तो दिल्ली के हर झुग्गीवाले को मकान देने में एक हजार साल लगेंगे। इनको कुल 4 लाख मकान बनाने हैं। ये लोग झूठ बोल रहे हैं। इनको मकान नहीं बनाने हैं। इन लोगों ने पूरी प्लानिंग कर रखी है। ये लोग अगले 5 साल में दिल्ली के एक-एक झुग्गी को तोड़कर लोगों को बेघर कर देंगे, उनको सड़क पर ले आएंगे।

भाजपा वाले दिल्ली चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद इन झुग्गियों को तोड़ देंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रेलवे झुग्गी कैंप के लिए कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे। इन झुग्गियों में रह रहे लोगों को पता नहीं है कि साढ़े तीन माह पहले 30 सितंबर 2024 को रेलवे ने इस जमीन के टेंडर कर दिए हैं। मेरे पास सत्येंद्र जैन का फोन आया कि भाजपा के अंदर से किसी ने मुझे कागज दिए हैं, जिसमें इन जमीनों का टेंडर हो चुका है। भाजपा वाले इतने बेशर्म और गद्दार हैं। वह झुग्गी वालों को कैसे धोखा दे रहे हैं? ये झुग्गी के अंदर जाकर सो रहे थे और 27 दिसंबर 2024 को एलजी ने इस झुग्गी बस्ती का लैंड यूज बदल दिया है और वो इन झुग्गियों में आकर उनके बच्चों के साथ कैरम खेल रहे हैं। ये लोग झुग्गी वालों को कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहां मकान लेकिन जैसे ही 8 फरवरी को चुनाव खत्म होंगे तो इनकी झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी। ये लोग दो दिन भी नहीं रुकने वाले हैं।

भाजपा ने 2015 में रेलवे कैंप झुग्गी को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन मैंने टूटने नहीं दी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिसंबर 2015 में भाजपा ने इसी झुग्गी को तोड़ने की कोशिश की थी। तब मुझे मुख्यमंत्री बने हुए दस महीने हुए थे। मैं रात को 2 बजे अपने सारे अधिकारियों को जगाकर झुग्गी के अंदर आया था और झुग्गियां टूटने नहीं दी थीं। ये झुग्गी वाले दस साल से यहां पर रह रहे हैं क्योंकि मैं मुख्यमंत्री बन गया था और मैंने आकर इनकी झुग्गियां बचाई थीं, टूटने नहीं दी थीं। अगर मैं नहीं होता तो ये लोग झुग्गी तोड़ चुके होते। मुझे यह कहते हुए बेहद दुख कि ये उस दिन बुलडोजर लेकर आए थे, उससे अफरा-तफरी मची थी और उसमें एक 6 साल की बच्ची मारी गई थी। भाजपा वालों को झुग्गी वालों से प्यार नहीं है, उन्हें किसी की जान की परवाह नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने दोस्त के जमीनों की और अपने पैसों की परवाह है।

इन लोगों ने दिल्ली की हर झुग्गी को तोड़ने की प्लानिंग कर रखी है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चला हूं। इसलिए ऊपरवाला हमारा साथ दे रहा है। यह तो भला हो कि हमारे पास यह कागज आ गए जिससे इनकी झुग्गी का पता चल गया। ये लोग दिल्ली की हर झुग्गी तोड़ने की प्लानिंग करके बैठे हैं। 5 साल छोड़िए, ये 1 साल के अंदर सारी झुग्गियां तोड़ देंगे। अगर दिल्ली के झुग्गी वालों ने भाजपा को वोट दे दिया तो यह अपनी आत्महत्या के ऊपर साइन करने जैसा होगा। ये लोग झुग्गी वालों को मार डालेंगे। ये सारी जमीनें छीन लेंगे। इन्होंने एक-एक झुग्गी का प्रोजेक्ट बना रखा है कि उस झुग्गी की जमीन किसे देनी है। इन्होंने सारी प्लानिंग कर रखी है। ये लोग किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। इन्होंने तुगलकागबाद, महरौली, नई दिल्ली, प्रगति मैदान, नानकपुरा, यमुना पुस्ता, संगम विहार और नजफगढ़ की झुग्गियां तोड़ दी हैं। भाजपा वालों ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में 3 लाख लोगों को बेघर कर दिया। मैंने कई झुग्गियों को बचाने की कोशिश की। मैंने अभी तक दिल्ली की कई झुग्गियों को बचाया लेकिन मैं 3 लाख लोगों की झुग्गियों को पूरी कोशिश करने के बावजूद नहीं बचा पाया। आज मैं जो कुछ हूं, वह झुग्गी वालों की वजह से हूं। झुग्गी वाले नहीं तो केजरीवाल नहीं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 24 April 2026

Breaking News Live Updates 24 April 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
24 April History

24 April History: ट्रॉय से लेकर भारत की जनसंख्या क्रांति तक का सफर

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 15 दिन लू और भारी बारिश की चेतावनी

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

अगर मेरी वजह से झुग्गीवालों के घर बच जाते हैं तो मेरा चुनाव से क्या लेना-देना- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को चैलेंज देते हुए कहा कि अमित शाह शनिवार को झुग्गी वालों से बड़े-बड़े वादे करकेे गए थे कि वह झुग्गी वालों को मकान देंगे। मैं इन्हें चुनौती देता हूं कि पिछले 10 साल में आपने जितने झुग्गी वालों को बेघर किया है, वह सारे केस कोर्ट में हैं, उन सारे केसों को अगले 24 घंटे में वापस ले लो। दिल्ली के जितने झुग्गी वालों के खिलाफ आपने केस कर रखे हैं, उन्हें वापस ले लो। कोर्ट के अंदर एफिडेविट फाइल कर दो कि दस साल में हमने जितनी झुग्गियां तोड़ी हैं, उन्हें वापस लाकर वहीं बसाएंगे, जहां से हमने झुग्गियां तोड़कर हटाई थीं। सभी लोगों को उनके घरों में वापस ले आओ। आपने जिन-जिन लोगों को उजाड़ा था, जब तक उन सभी को वापस उसी जमीन पर लाकर उनके पक्के मकान नहीं बन जाते मैं चुनाव नहीं लडूंगा। मुझे चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। यह काम करके दिखाओ, झूठ मत बोलो, लोगों से फरेब मत करो। मैं एक आम आदमी हूं। मैं इन्हीं लोगों की वजह से राजनीति में आया था। अगर मेरी वजह से इन लोगों की जान और घर बच जाते हैं तो मेरा चुनाव से क्या लेना-देना है। आप इनके मकान बनाकर दिखाओ मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अगर ये ऐसा नहीं करते हैं तो मैं चुनाव लड़ूंगा और मैं इनके लिए ढाल बनकर खड़ा रहूंगा। मैं देखता हूं कि भाजपा वाले इनकी झुग्गियां कैसे तोड़ते हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

76वें गणतंत्र दिवस पर किसानों का हल्ला बोल: PM मोदी से लोकतंत्र और किसानों के सम्मान की मांग!

Next Post

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: बेरोजगार युवाओं के लिए कांग्रेस की तीसरी गारंटी, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 24 April 2026

Breaking News Live Updates 24 April 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
24 April History

24 April History: ट्रॉय से लेकर भारत की जनसंख्या क्रांति तक का सफर

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 15 दिन लू और भारी बारिश की चेतावनी

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Rashifal 24 April 2026

आज का Rashifal 24 April 2026: बगलामुखी जयंती पर जानें राशिफल

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Punjab Textbook Reform

Punjab Textbook Reform: PSEB अब सीधे बच्चों को देगा किताबें, 10 लाख छात्रों को फायदा

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Next Post
#YuvaonKoMilenge8500

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: बेरोजगार युवाओं के लिए कांग्रेस की तीसरी गारंटी, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा!

Atishi

सीएम आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए की क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरूआत, आर्थिक मदद की अपील

Jalandhar’s Newly Elected AAP Mayor

जालंधर के नवनिर्वाचित 'आप' मेयर ने पारदर्शी शासन और तीव्र विकास का लिया संकल्प

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।