शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - केजरीवाल ने बैठक कर विधायकों की एकजुटता को सराहा, कहा- मेरे जेल जाने के बाद और मजबूत हुई ‘‘आप’’

केजरीवाल ने बैठक कर विधायकों की एकजुटता को सराहा, कहा- मेरे जेल जाने के बाद और मजबूत हुई ‘‘आप’’

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 12 मई 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 12 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। जेल से बाहर आने के बाद उनकी यह पहली बैठक थी। जेल में एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ हुए व्यवहार को सुनकर सांसद संजय सिंह की आंखें नम हो गईं। इस दौरान भावुक हुए सभी विधायकों ने संकल्प लेते हुए कहा कि हम सब एक परिवार हैं। हम न टूटेंगे-न झुकेंगे। अब कई गुना ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेंगे। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने विधायकों की एकजुटता को सराहते हुए कहा कि मेरे जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई है। सभी विधायकों ने शानदार काम किया, जिससे कि दिल्ली के लोगों को बिजली, पानी, दवाइयां मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। हमारी सरकार गिराने के लिए भाजपा ने आप लोगों को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसका प्लान फेल हो गया। आप नहीं टूटे। इसके लिए पूरी पार्टी और देश को आप पर गर्व महसूस कर रहा है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक के दौरान विधायकों ने अरविंद केजरीवाल को पिछले एक-डेढ़ महीने के दौरान घटित घटनाओं की जानकारी दी। सबसे पहले सीएम ने दिल्लीवालों को दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क सेवाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। दिल्ली के लोगों से मिले फीडबैक पर सीएम ने खुशी जताई कि उनके जाने के बाद भी सभी विधायकों ने अपने-अपने इलाके में बेहतरीन काम किया है। दिल्ली की जनता को बिजली, पानी, सरकारी अस्पतालों में दवाई की दिक्कत नहीं होने दी। इस दौरान कुछ विधायकों ने बताया कि उनको तोड़ने की कोशिश भी की गई। भाजपा के लोगों द्वारा तरह-तरह के लालच दिए गए। लेकिन सभी लोग पार्टी के प्रति समर्पित रहे और कोई नहीं टूटा। सभी ने एकजुट रहने का वादा किया और कहा कि हम सब एक परिवार है, हम न टूटेंगे और न झुकेंगे। अब हम कई गुना ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेंगे। सबने सुप्रीम कोर्ट का भी धन्यवाद किया। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल, ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, आतिशि, कैलाश गहलोत, पार्टी के चारों प्रत्याशी समेत अन्य सभी विधायक मौजूद रहे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश आया, यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। पिछले एक-डेढ़ महीने के अंदर हम लोगों के साथ हुई घटनाओं को देखकर यही लगा रहा है कि भगवान हम लोगों से कुछ करवाना चाहता है। हम तो निमित्त मात्र है, यह सब कुछ भगवान ही कर रहा है। जेल के अंदर भी सभी विधायकों के बारे में पता चलता रहता था। वहां का स्टाफ, सिक्युरिटी वालों से बात करता रहता था, वो हर विधायक की जानकारी दे देते हैं।

सीएम ने कहा कि मेरे जेल जाने के बाद भी आप सभी लोग बहुत अच्छा काम कर रहे थे। वहां मुझे हमेशा यही चिंता रहती थी कि अगर मेरे अंदर जाने की वजह से दिल्ली के काम रूक गए, अस्पतालों की दवाइयां मिलनी बंद हो गई, बिजली और पानी मिलने में दिक्कत हो गई तो फिर इन लोगों को चुनाव के बीच एक बहाना मिल जाएगा। लेकिन आप लोगों ने अपने-अपने इलाके अंदर बहुत अच्छा काम किया और सारी चीजों को संभाल कर रखा। जब मुझसे मिलने आतिशी, सौरभ भारद्वाज, भगवंत मिलने आते थे तो इनसे मैं यही चर्चा करता रहता था कि दिल्ली में सबकुछ अच्छा चल रहा है या नहीं।

अरविंद केजरीवाल ने विधायकों की राय का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा वाले मिलते थे तो यही कहा करते थे कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे और आम आदमी पार्टी को तोड़ कर दिल्ली में सरकार गिरा देंगे। इसके बाद पंजाब में किसी भी तरह से हमारे विधायकों को तोड़ देंगे और भगवंत मान को अपने साथ ले लेंगे। इनकी प्लानिंग को बड़ी-बड़ी थी, लेकिन सब बिल्कुल उल्टा हुआ। मुझे गिरफ्तार करने के बाद आम आदमी पार्टी टूटने की बजाय और ज्यादा एकजुट हुई है। ये लोग न हमारी सरकार गिरा पाए, न हमारे विधायक तोड़ पाए और न तो हमारी पंजाब सरकार को नुकसान कर पाए। इनका पूरा प्लान फेल हो गया। बल्कि पूरे देश के अंदर जो पोलिटिकल नैरेटिव था, वो इनके ही खिलाफ चला गया। इसके लिए सबसे ज्यादा बधाई के पात्र हमारे सभी विधायक हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 17 April 2026

Breaking News Live Updates 17 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
IMD Weather Forecast April

IMD Weather Forecast April 2026: देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी, जानें अगले दो हफ्तों का मौसम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले जानें आपकी किस्मत का हाल

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता चला कि इनके कई लोगों ने हमारे विधायकों से संपर्क करने की कोशिश की। इन लोगों ने तरह-तरह के लालच देकर हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन कोई नहीं टूटा, सभी लोग मजबूत रहे। इसके लिए पार्टी और देश भी आप लोगों पर गर्व महसूस करता है। लोगों को यकीन नहीं होता है कि यह पार्टी कैसी है? इनका कोई नहीं टूट रहा है। नहीं तो कई जगहों से सुनने में आ रहा है कि इंदौर वाला पहले ही छोड़कर चला गया और सूरत वाला भी चुनाव छोड़कर चला गया। दूसरी तरह 12 साल पुरानी आम आदमी पार्टी का कोई विधायक कहीं नहीं जाता है। भाजपा ने सबकुछ करके देख लिया। हमारे विधायकों पर इनकी ईडी की धमकी भी काम नहीं कर रही है। यह आप सभी लोगों की मजबूती का नतीजा है। इसीलिए हम लोग टिके हुए हैं और आगे भी हमें इसी तरह से मजबूत रहता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं 21 दिन के लिए बाहर आया हूं। दो जून को दोबारा वापस जाना है। मेरे जाने के बाद आप सभी लोगों को मिलकर आम आदमी पार्टी को संभाल कर रखनी है। क्योंकि मैं समझता हूं कि इस देश को भविष्य केवल आम आदमी पार्टी दे सकती है। देश की बाकी सारी पार्टियों को जनता ने आजमा कर देख लिया है और आज देश का यह हाल है। आम आदमी पार्टी को जब भी मौका मिला है, काम करके दिखाया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने मात्र दो साल ही हुए हैं। दो साल के अंदर ही ‘‘आप’’ की सरकार ने ढेरों अच्छे काम कर दिए। दिल्ली और पंजाब के अंदर हमने जो काम किया, उस काम की वजह से ही देश के लोग हमें पसंद करते हैं। मीडिया वाले भी जब सड़क पर चलते हुए लोगों से पूछते हैं तो वो लोग भी यही कहते हैं कि केजरीवाल ने इतना अच्छा काम किया, उनको जेल में क्यों डाल दिया? देश में हमारे काम की चर्चा है। इसलिए आने वाले भविष्य में आम आदमी पार्टी को ही देश की कमान संभालनी है और देश को भविष्य देगी। इसी वजह से ये लोग इतने डरे हुए हैं। जब आप इतनी तेजी से आगे बढ़ोगे तो थोड़ी तकलीफ तो उठानी पड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ‘‘आप’’ परिवार मजबूती से आगे बढ़ा और पूरे देश में चुनाव का नौरेटिव बदल गया- सौरभ भारद्वाज

इस दौरान ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह चारों बड़े नेता जेल में थे। कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी टूट जाएगी और दिल्ली सरकार गिर जाएगी। मुख्यमंत्री और विधायकों ने कहा कि बुरे वक्त में जो लोग साथ रहते हैं, वो सबसे बड़ी बात होती है, अच्छे समय में तो सब लोग साथ रहते हैं। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि मेरी जमानत की सुनवाई में क्या बहस होगी, क्या कानूनी रणनीति होगी, इसके बारे में उनको कुछ भी नहीं मालूम था। उस दौरान सबकुछ मुख्यमंत्री ने खुद प्रबंधन किया। वो छह महीने तक जेल में रहे, लेकिन उनके परिवार को कोई कमी महसूस नहीं होने दी। यह कहते हुए वो भावुक भी हो गए। एक पारिवारिक महौल में बैठक हुई। अगर परिवार का मुखिया न हो तो भाइयों में झगड़े शुरू हो जाते हैं, लेकिन हमारा परिवार टूटा नहीं। हमारे परिवार में झगड़े नहीं हुए, बल्कि लोग और मजबूती और एकता से आगे बढ़े और केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश के चुनाव का नैरेटिव बदल गया।

‘‘आप’’ एक परिवार की तरह इस तानाशाही से लड़ी है और अब केजरीवाल जी के आने के बाद इस तानाशाही को हराएंगे- आतिशी

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर सभी विधायकों ने अपनी और पूरी दिल्ली के लोगों की खुशी जताई। मीटिंग में एक बात सामने निकल कर आई कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो असफल रही। बल्कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई है। पूरी पार्टी एक मजबूत परिवार के तौर पर उभर कर आई है। केजरीवाल जी के जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी एक परिवार की तरह मिलकर-एकजुट होकर इस तानाशाही से लड़ी है। अब अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद हम इस तानाशाही को हराएंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अगर मोदी जी पर 75 साल वाला नियम लागू नहीं होता तो साफ है वो सत्ता के लालची हैं- संजय सिंह

Next Post

‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल दिल्लीवालों से की तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 17 April 2026

Breaking News Live Updates 17 April 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
IMD Weather Forecast April

IMD Weather Forecast April 2026: देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी, जानें अगले दो हफ्तों का मौसम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले जानें आपकी किस्मत का हाल

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Justice Swarna Kanta Sharma Son Case: केजरीवाल ने उठाए सवाल, 5500 केस मिलना हितों का टकराव

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Punjab Police AI Crime Control

Punjab Police AI Crime Control: One Click में मिलेगी अपराधियों की पूरी जानकारी

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
Somnath Bharti

‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल दिल्लीवालों से की तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील

Sandeep Pathak

देशभर में इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल: संदीप पाठक

Ten guarantees of Kejriwal to the country

देश को केजरीवाल की दस गारंटी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।