LIVE | ...
मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - केजरीवाल सरकार के तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आगाज

केजरीवाल सरकार के तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आगाज

रविवार को दिल्लीवालों के साथ सीएम भी देखेंगे ‘प्रभु श्रीराम की लीला’

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 20 जनवरी 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER
A A
0
केजरीवाल सरकार के तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आगाज

केजरीवाल सरकार के तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आगाज

104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– मैं कल रविवार रामलीला देखने जाऊंगा, आप भी समय निकालकर सपरिवार ज़रूर जाएं- अरविंद केजरीवाल

– केजरीवाल सरकार की हमेशा से कोशिश रही है कि हम दिल्ली के अंदर रामराज्य की परिकल्पना को चरितार्थ करें- सौरभ भारद्वाज

– केजरीवाल सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग रामलीला देखने आएं, इसलिए यह आयोजन सभी के लिए निःशुल्क है- सौरभ भारद्वाज

– रामलीला तभी सफल होगी, जब हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के ज़िंदगी में से एक भी गुण अपनी ज़िंदगी में उतार पाएंगे- आतिशी

– अगर हम भगवान राम के व्यवहार, त्याग, मर्यादा को जीवन में उतार पाए तो हमारा देश विश्व में किसी से पीछे नहीं रहेगा- आतिशी

– दिल्ली सरकार की लगभग पूरी कैबिनेट ने साथ बैठकर तीन घंटे तक चली रामलीला मंचन का लिया आनंद

– दिल्ली सरकार आईटीओ स्थित प्यारेलाल ऑडोटोरियम में शनिवार से 22 जनवरी तक तीन दिवसीय भव्य रामलीला का करा रही आयोजन

नई दिल्ली, 20 जनवरी (The News Air) केजरीवाल सरकार द्वारा आईटीओ स्थित प्यारेलाल ऑडोटोरियम में शनिवार को तीन दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन शुरू कर दिया गया। 22 जनवरी तक आयोजित हो रही विशेष रामलीला का लाइव मंचन देखने के लिए पहले दिन ही प्रभु श्रीराम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान दिल्ली सरकार की लगभग पूरी कैबिनेट ने साथ बैठकर तीन घंटे तक चली रामलीला मंचन का आनंद लिया। वहीं, दिल्ली में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने को लेकर निरंतर प्रयासरत सीएम अरविंद केजरीवाल भी आयोजन के दूसरे दिन रविवार को दिल्ली की जनता के साथ बैठकर भव्य रामलीला मंचन का आनंद लेंगे। शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मैं कल रविवार को रामलीला देखने जाऊंगा। दिल्लीवासियों से अपील है कि आप भी समय निकालकर सपरिवार ज़रूर जाएं।

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन शनिवार को शुरू हो गया। पहले दिन रामलीला मंचन कार्यक्रम की शुरूआत कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। आईटीओ स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य रामलीला को देखने दिल्ली के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग आए थे और उन्होंने तीन घंटे तक प्रभु श्रीराम की लीलाओं के शानदार मंचन का आनंद लिया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, राजकुमार आनंद, इमरान हुसैन के अलावा कई विधायकों ने भी पूरी रामलीला का आनंद लिया।

इस अवसर पर दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सब लोग भगवान श्रीराम जी का नाम लेते हैं। भगवान श्रीराम जी से जो सबसे बड़ी चीज सीखनी चाहिए, वो है उनकी मर्यादा। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा गया है और उनके रामराज्य की परिकल्पना आज भी हम सब लोग करते हैं। हम कोशिश करते हैं कि तुलसीदास जी ने जिस रामराज्य की कल्पना की और रामायण में लिखी, वो रामराज्य हम चरितार्थ भी करें। इसी कोशिश से आज दिल्ली सरकार द्वारा यह रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश पर दिल्ली सरकार द्वारा रामलीला मंचन का भव्य कार्यक्रम कराया जा रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा पहली बार इस रामलीला का कार्यक्रम किया जा रहा है। अभी तक श्रीराम भारतीय कला केंद्र निजी तौर पर यह कार्यक्रम कराया जाता रहा है और दर्शक टिकट लेकर रामलीला देखने के लिए जाते हैं। लेकिन इस बार सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने बहुत सुंदर रामलीला कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया है, जो सभी दर्शकों के लिए निःशुल्क है।

उन्होंने कहा कि करीब छह दशक से अधिक समय से श्रीराम भारतीय कला केंद्र की रामलीला पूरे हिन्दुस्तान में बहुत प्रसिद्ध है। ये करीब तीन घंटे के अंदर पूरी रामायण दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के कार्यक्रम होते थे, लेकिन महंगी टिकट लेकर लोगों को देखना पड़ता था और टिकट के कारण बहुत सारे लोग चाहते हुए भी रामलीला नहीं देख पाते थे। दिल्ली सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग रामलीला देखें, इसलिए कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। कोई भी आकर रामलीला देख सकता है।

यह भी पढे़ं 👇

Amritpal Singh news, Waris Punjab De leader, Gurpreet Singh Harinau murder case, UAPA act Punjab, Amritpal Singh latest updates, Punjab & Haryana High Court news, Amritpal Singh Parliament Session, Republic Day celebrations, Dibrugarh Central Jail, Khadoor Sahib MP, Arsh Dalla news, Waris Punjab De organization, Punjab politics, Amritpal Singh court petition, NSA Act cases, Punjab elections 2025।

Amritpal Singh Parole: दादी की अंतिम रस्मों पर सरकार का विरोध

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Punjab Ration Card: बिना सिफारिश 10 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Ayushman Bharat PGI Chandigarh

Ayushman Bharat PGI Chandigarh: अब बोलकर करें शिकायत, 2 घंटे में एक्शन!

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Captain Amarinder Singh

Captain Amarinder Singh का पुराना रिश्ता फिर चर्चा में, मंच से राहुल ने लिया नाम

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में रामलीला का आयोजन कराता हूं। इसलिए धर्म की सारी ठेकेदारी किसी एक पार्टी को देना गलत है। वो लोग तो यही चाहते हैं। धर्म को लेकर हमारा साफ कहना है कि सभी धर्म समान है, सबको सम्मान देना चाहिए। मैं हिन्दू हूं तो मैं अपने धर्म का पालन करूंगा, जो मुस्लिम हैं, वो मुस्लिम धर्म का पालन करेंगे। न तो मुझे उनसे परेशानी होनी चाहिए और न तो उनको मेरे से परेशानी होनी चाहिए।

वहीं, इस अवसर पर मौजूद दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दशहरे के दौरान जब हम शहर भर में रामलीला देखने जाते हैं, तो हम इसे एक मनोरंजन के रूप में देखते हैं। लेकिन सही मायने में रामलीला तभी सफल होगी, जब हम भगवान राम के जीवन से कोई भी बात आत्मसात कर उसे अपने जीवन में उतार सकेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि आज से शुरू हो रही इस भव्य रामलीला से हम भगवान राम के जीवन, व्यवहार, प्रेम और त्याग से बहुत कुछ सीख सकेंगे और उन सीखों को अपने जीवन में लागू कर सकेंगे। अगर हम ऐसा कर सकते हैं, तो हम अपने समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम हैं। यदि हम श्रीराम के जीवन को अपने जीवन में उतार लें तो हमारा देश विश्व में किसी से पीछे नहीं रहेगा।

रामलीला को लेकर दिल्लीवालों में दिखा भारी उत्साह

केजरीवाल सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य रामलीला देखने को लेकर दिल्ली की जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। दिल्ली सरकार द्वारा लोगों को रामलीला देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा, विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की जनता को इसमें सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया था। इसका परिणाम रहा कि बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने के लिए पहुंचे। लोगों की भारी भीड़ से प्यारेलाल ऑडिटोरियम पूरी तरह भर गया और काफी संख्या में लोगों ने खड़े होकर रामलीला मंचन का लुत्फ उठाया। रामलीला मंचन से पहले ही ऑडिटोरियम में जमकर ‘‘जय श्रीराम’’ के जयकारे गूंजे। मंचन के दौरान भी बीव-बीच में लोग जयकारे लगाते रहे। जब मंचन का समापन हुआ, तब लोग एक स्वर में ‘‘जय श्रीराम’’ का जयकारा लगाते हुए अपने घर के लिए रवाना हुए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

देश को Delhi से चलाना और पूरे India में हिंदी का प्रयोग चाहती है BJP : Rahul Gandhi

Next Post

आम आदमी पार्टी ‘‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’’ के खिलाफ, उच्च स्तरीय समिति को भेजी राय

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amritpal Singh news, Waris Punjab De leader, Gurpreet Singh Harinau murder case, UAPA act Punjab, Amritpal Singh latest updates, Punjab & Haryana High Court news, Amritpal Singh Parliament Session, Republic Day celebrations, Dibrugarh Central Jail, Khadoor Sahib MP, Arsh Dalla news, Waris Punjab De organization, Punjab politics, Amritpal Singh court petition, NSA Act cases, Punjab elections 2025।

Amritpal Singh Parole: दादी की अंतिम रस्मों पर सरकार का विरोध

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Punjab Ration Card: बिना सिफारिश 10 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Ayushman Bharat PGI Chandigarh

Ayushman Bharat PGI Chandigarh: अब बोलकर करें शिकायत, 2 घंटे में एक्शन!

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Captain Amarinder Singh

Captain Amarinder Singh का पुराना रिश्ता फिर चर्चा में, मंच से राहुल ने लिया नाम

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Punjab Da Crorepati

Punjab Da Crorepati: आपके घर के युवा के पास करोड़ों जीतने का मौका

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Sonia Gandhi Book

Sonia Gandhi Book के 3 बड़े खुलासे: कैंसर, सदमे और झूठी कहानियां

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी ‘‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’’ के खिलाफ, उच्च स्तरीय समिति को भेजी राय

Indian and World History

Indian and World History में 22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर शुभकामनाओं के लिए PM Modi ने

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर शुभकामनाओं के लिए PM Modi ने

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।