बुधवार, 11 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में आ रही गंदे पानी की समस्या का आधुनिक तकनीक से समाधान करेगी केजरीवाल सरकार

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 30 जून 2023
A A
0
केजरीवाल सरकार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram
  • दिल्ली के कुछ इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की आने वाली शिकायतों को दूर करने को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल बेहद सख्त
  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी की ओर से गंदे पानी की आपूर्ति वाले इलाकों की तैयार सूची की जांच व सत्यापन करने का दिया निर्देश
  • हिलियम गैस या मॉडर्न कैमरा की मदद से पानी की पाइप लाइनों में लीकेज का सही पता लगाने की संभावना तलाशे डीजेबी – अरविंद केजरीवाल
  • दिल्लीवासियों को साफ़ पानी की सप्लाई करने के लिए पैसे की कमी नहीं होनी चाहिए और आधुनिक प्लान को जल्द क्रियान्वित किया जाए- अरविंद केजरीवाल
  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुछ इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की आ रही समस्या का स्थाई समाधान करने को लेकर डीजेबी के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली, 30 जून (The News Air) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में आ रही गंदे पानी की समस्या का आधुनिक तकनीक की मदद से स्थाई समाधान करेगा। बारिश के दौरान जलभराव होने से अक्सर गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसका स्थाई समाधान करने को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक कर डीजेबी के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी को पारंपरिक तरीकों के बजाय आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर जोर दिया और कहा कि डीजेबी हिलियम गैस या मॉडर्न कैमरा की मदद से पाइप लाइन के लीकेज का सही पता लगाकर उसे ठीक करने की संभावना भी तलाशे और इस पर शीघ्र काम शुरू किया जाए। दिल्ली के लोगों को साफ़ पानी की सप्लाई करने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के जल मंत्री एवं डीजेबी के चेयरमैन सौरभ भारद्वाज, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान कुछ चुनिंदा इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को रोकना था। डीजेबी ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि बारिश के मौसम में दिल्ली के कुछ इलाकों के अंदर संकरी गलियों में जब जल भराव की स्थिति पैदा होती है, तब कुछ घरों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत आने लगती है। इस दौरान कुछ घरों में आपूर्ति होने वाला पानी गंदे पानी के साथ मिक्स हो जाता है। इस गंदे पानी का सेवन करने से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिसमे ज्वाइंडिस, पीलिया, टाइफाइड या पेट खराब होने जैसी बीमारियां शामिल हैं।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया रोडमैप

सीएम अरविंद केजरीवाल ने तीन सप्ताह पहले जोन के एसीएम को उन इलाकों की सूची बनाने का आदेश दिया था, जहां पर अक्सर गंदे पानी की शिकायतें आती हैं। पिछले दो हफ्ते में सभी एसीएम ने स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर जानकारी इकट्ठी की, जहां गंदे पानी की शिकायत आती है और इन इलाकों की सूची तैयार की। साथ ही, एसीएम ने इस गंदे पानी की शिकायत को खत्म करने को लेकर एक रोडमैप बनाया। शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान उस रोडमैप को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष पेश किया गया।

यह भी पढे़ं 👇

Pieter Elbers

IndiGo CEO Pieter Elbers Resign : 4500 फ्लाइट कैंसिल होने के बाद पीटर एल्बर्स का इस्तीफा

बुधवार, 11 मार्च 2026
LPG Shortage India

LPG Shortage India : देश भर में गैस संकट गहराया, हजारों होटल बंद, जानें किस शहर का क्या हाल

बुधवार, 11 मार्च 2026
IPL 2026 CSK vs RCB

IPL 2026 CSK vs RCB : पहले मैच में होगी महामुकाबले की गूंज, जानें पूरा शेड्यूल

बुधवार, 11 मार्च 2026
Luka Doncic Injury Update

Luka Doncic Injury Update : Lakers vs Timberwolves मैच में खेलेंगे या नहीं? जानें लेटेस्ट अपडेट

बुधवार, 11 मार्च 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर दिया बल

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने जल बोर्ड के अधिकारियों को पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर जोर दिया, ताकि घरों में बारिश के दौरान गंदे पानी की सप्लाई की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने गंदे पानी की समस्या के निवारण करने को लेकर दो आधुनिक उपायों के उदाहरण प्रस्तुत किए। पहला, हिलियम गैस द्वारा बिना किसी गली को खोदे और रोड को काटे ऐसे पॉइंट्स का पता लगा सकते हैं, जहां पर पानी की लाइन में लीकेज है और उससे गंदे पानी की आपूर्ति की संभावनाएं हैं। हिलियम गैस से सही प्वाइंट का पता लगाकर उसे खोदेंगे, जहां पर पाइप लाइन टूटी हुई है और उसकी मरम्मत की जा सकती है।

दूसरा, मौजूदा वक्त में फाइन ट्यूब के साथ मॉडर्न कैमरा उपलब्ध है, जिसको पाइप लाइन के अंदर डाल सकते हैं और वो कैमरा करीब 500 मीटर तक बता सकता है कि कहां-कहां पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है। कैमरा से ऐसी जगहों का पता लगाकर जल बोर्ड के अधिकारी उसकी मरम्मत कर गंदे पानी की समस्या से निजात दिला सकते हैं। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी को हिलियम गैस या मॉडर्न कैमरा की मदद से पाइप लाइन के लीकेज का सही पता लगाकर उसे ठीक करने की संभावना तलाशे का निर्देश दिया।

मीटिंग के दौरान दिल्ली जल बोर्ड ने आधुनिक तकनीक की मदद से गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को दूर करने को लेकर कुछ बजट की भी मांग की। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी के चेयरमैन को आदेश देते हुए कहा कि गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी राशि को आने वाले बजट में शामिल किया जाए, ताकि इसके लिए पैसे की कमी न हो सके और युद्ध स्तर पर गंदे पानी की समस्या का स्थाई तौर पर समाधान किया जा सके। सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी को दूषित जल आपूर्ति वाले सूचीबद्ध इलाकों की जांच और सत्यापन करने का भी निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर उच्च स्तरीय बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली जल बोर्ड के साथ नियमित समीक्षा बैठक कर अधिकारियों से डीजेबी के उस विस्तृत प्लान के बारे में पूरी जानकारी ली, जिसके माध्यम से जल बोर्ड दिल्ली के कुछ चुनिंदा इलाक़ों में आ रही गंदे पानी की समस्या को ख़त्म करेगा।डीजेबी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना पूरा रोडमैप प्रस्तुत करते हुए ये बताया कि इस समस्या को ख़त्म करने के लिए जल बोर्ड आधुनिक तकनीक जैसे हीलियम गैस एवं अत्याधुनिक कैमरों का इस्तेमाल करेगा और पाइपलाइन लीकेज के बारे में पता लगाकर उसका स्थाई समाधान करेगा।मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में जल बोर्ड चेयरमैन एवं मंत्री सौरभ भारद्वाज को आदेश दिए कि दिल्ली के लोगों को साफ़ और स्वच्छ पानी की सप्लाई देने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस प्लान को जल्द और बेहतर तरीक़े से क्रियान्वित किया जाए।

Previous Post

मंत्रियों के साथ केंद्र के काले अध्यादेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

Next Post

सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार, असंवैधानिक अध्यादेश पर तुरंत रोक की मांग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pieter Elbers

IndiGo CEO Pieter Elbers Resign : 4500 फ्लाइट कैंसिल होने के बाद पीटर एल्बर्स का इस्तीफा

बुधवार, 11 मार्च 2026
LPG Shortage India

LPG Shortage India : देश भर में गैस संकट गहराया, हजारों होटल बंद, जानें किस शहर का क्या हाल

बुधवार, 11 मार्च 2026
IPL 2026 CSK vs RCB

IPL 2026 CSK vs RCB : पहले मैच में होगी महामुकाबले की गूंज, जानें पूरा शेड्यूल

बुधवार, 11 मार्च 2026
Luka Doncic Injury Update

Luka Doncic Injury Update : Lakers vs Timberwolves मैच में खेलेंगे या नहीं? जानें लेटेस्ट अपडेट

बुधवार, 11 मार्च 2026
Reliance $300 Billion US Oil Refinery

Reliance $300 Billion US Oil Refinery : Trump ने किया ऐतिहासिक डील का ऐलान, 50 साल बाद बनेगी नई रिफाइनरी

बुधवार, 11 मार्च 2026
Sheetala Ashtami 2026

Sheetala Ashtami 2026 : शीतला माता की कहानी, पूजा विधि और जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये काम

बुधवार, 11 मार्च 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार, असंवैधानिक अध्यादेश पर तुरंत रोक की मांग

शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी ने बताया कैसे वो एक ही ओवर में चार विकेट लेने में कामयाब रहे

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।