LIVE | ...
शनिवार, 25 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मंत्रियों के साथ केंद्र के काले अध्यादेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

मंत्रियों के साथ केंद्र के काले अध्यादेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 30 जून 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Bhardwaj
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • पांच जुलाई को सभी विधानसभाओं में और 6-13 जुलाई तक हर गली-मोहल्ले-चौक पर भाजपा शासित केंद्र सरकार के काले अध्यादेश की प्रतियां जलाएगी ‘‘आप’’- सौरभ भारद्वाज
  • भाजपा के कट्टर समर्थक भी अब आध्यादेश के विरोध में हैं और ये मान कर रहे हैं कि केंद्र सरकार ने दिल्लीवालों के साथ धोखा किया है- सौरभ भारद्वाज
  • अरविंद केजरीवाल देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार हैं, अब लोग भाजपा के मंत्रियों से कह रहे हैं कि हमें भी केजरीवाल जैसी सरकार चाहिए-सौरभ भारद्वाज
  • एलजी साहब के माध्यम से भाजपा असंवैधानिक तरीके से दिल्ली पर कब्जा करना चाहती है- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 30 जून (The News Air) भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली पर थोपे गए काले अध्यादेश के खिलाफ अब आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर कर दिल्लीवालों के हकों की लडाई लडेगी। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर इस काले अध्यादेश के खिलाफ जमीन पर कड़ा विरोध जताने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीन जुलाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ मिलकर पार्टी मुख्यालय पर केंद्र के अध्यादेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताएंगे। इसके बाद 5 जुलाई को सभी विधानसभाओं में और 6 से 13 जुलाई तक दिल्ली के हर मोहल्ले, गली और चौराहे पर काले अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग इस काले अध्यादेश से खुश नहीं हैं और केंद्र सरकार ने दिल्ली के साथ उनके साथ धोखा किया है। इससे दिल्लीवाले बहुत नाराज हैं। एलजी के जरिए भाजपा असंवैधानिक तरीके से दिल्ली पर कब्जा करना चाहती है। अब तो भाजपा के कट्टर समर्थक भी केंद्र के काले आध्यादेश के विरोध में हैं।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पहली बार 2013 में अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना। फिर 2015 में दोबारा 70 में से 68 सीटें देकर और 2020 में तीसरी बार 70 में से 62 सीटें देकर दिल्लीवालों ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना। कहा जा सकता है कि देश के सबसे प्रसिद्ध मुख्यमंत्रियों में हमेशा अरविंद केजरीवाल का नाम शुमार होता रहा है। भाजपा ने अपने पूरे केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर तीनों चुनावों में पूरा जोर लगाया। मगर दिल्ली में उनकी करारी हार हुई। अब भाजपा और केंद्र सरकार दिल्लीवालों से बदला लेना चाहती है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली की जनता को मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुक्त विश्व स्तरीय शिक्षा व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास स्कूल, अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त दवा व इलाज, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा समेत हर तरीके की सुविधाएं दे रही है। मगर इससे भी केंद्र सरकार को बहुत कष्ट होता है। किसी राज्य में बीजेपी के मंत्री जाते हैं, तो वहां लोग कहते हैं कि हमें अरविंद केजरीवाल जैसी सरकार चाहिए। जब केंद्र सरकार के सारे हथकंडे चुनावों में फेल हो गए, तो अब ये एलजी के माध्यम से किसी भी तरह दिल्ली पर एक गैरकानूनी कब्जा करना चाहते हैं। यह काला अध्यादेश उसी गैरकानूनी कब्जे का तरीका है।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत के 5 जजों के संवैधानिक पीठ ने फैसला लिया है कि अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार का है। इसे लेकर साढ़े 8 साल तक आम आदमी पार्टी ने लड़ाई लड़ी। अरविंद केजरीवाल सही कहते थे कि ये अधिकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार के हैं। मगर केंद्र सरकार और बीजेपी दिल्लीवालों से झूठ कहती थी। यह अधिकार हमेशा से संविधान में दिल्ली की चुनी हुई सरकार को मिले थे। केंद्र ने उनके ऊपर जबरदस्ती कब्जा किया हुआ था। जिस दिन सुप्रीम कोर्ट छुट्टी पर गया, उसी रात यह काला अध्यादेश लाकर दिल्लीवालों से, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से बदला लिया गया।

यह भी पढे़ं 👇

Paper Leak Cases

Paper Leak Cases: जज अनु ग्रोवर बालिया ने संभाला विशेष अदालत का चार्ज, NEET मामले की होगी तेज सुनवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Barnala Lathicharge

Barnala Lathicharge – बरनाला में पुलिस कार्रवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
18 Metro Stations

NEET Paper Leak विरोध: दिल्ली के 18 Metro Stations बंद, सुरक्षा कड़ी

शनिवार, 25 जुलाई 2026
25 July Historical Events

25 July Historical Events: इतिहास में आज का दिन, जब बदल गई दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 25 जुलाई 2026

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के अंदर भाजपा के कट्टर समर्थक भी इस बात को कह रहे हैं कि केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर ठीक नहीं किया। यह एक तरह से दिल्लीवालों के साथ धोखा हुआ है। आज दिल्ली में गरीब से लेकर मिडल क्लास और बच्चों से लेकर युवाओं तक यही कह रहे है कि केंद्र सरकार के काले अध्यादेश का हर तरह से विरोध किया जाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्लीवालों के साथ मिलकर इस काले अध्यादेश का विरोध करने के लिए एक तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू करने जा रही है। जिसमें सबसे पहले 3 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सभी कैबिनेट मंत्री और “आप” के विधायक दल के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी मुख्यालय में केंद्र सरकार के अध्यादेश की प्रतियों को जलाएंगे। इसके बाद 13 जुलाई तक दिल्ली के हर गली-मोहल्ले, कॉलोनी- सेक्टर, चौराहे-सड़कों व कोने-कोने में इस काले अध्यादेश की प्रतियों को जलाया जाएगा। इस दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सभी उपाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली के हर मंडल पर इस काले अध्यादेश की प्रतियों को जलाया जाए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विजीलैंस द्वारा 50 हज़ार रुपए रिश्वत लेने के दोष में पटवारी और तहसीलदार का रीडर गिरफ़्तार

Next Post

दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में आ रही गंदे पानी की समस्या का आधुनिक तकनीक से समाधान करेगी केजरीवाल सरकार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Paper Leak Cases

Paper Leak Cases: जज अनु ग्रोवर बालिया ने संभाला विशेष अदालत का चार्ज, NEET मामले की होगी तेज सुनवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Barnala Lathicharge

Barnala Lathicharge – बरनाला में पुलिस कार्रवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
18 Metro Stations

NEET Paper Leak विरोध: दिल्ली के 18 Metro Stations बंद, सुरक्षा कड़ी

शनिवार, 25 जुलाई 2026
25 July Historical Events

25 July Historical Events: इतिहास में आज का दिन, जब बदल गई दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Gujarat Maharashtra Heavy Rainfall Alert

Gujarat Maharashtra Heavy Rainfall Alert: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 72 सेमी बारिश का रिकॉर्ड

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Next Post
केजरीवाल सरकार

दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में आ रही गंदे पानी की समस्या का आधुनिक तकनीक से समाधान करेगी केजरीवाल सरकार

Arvind Kejriwal

सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार, असंवैधानिक अध्यादेश पर तुरंत रोक की मांग

शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी ने बताया कैसे वो एक ही ओवर में चार विकेट लेने में कामयाब रहे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।