LIVE | ...
गुरूवार, 30 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नाले की सफाई को लेकर युद्धस्तर पर काम कर रही है केजरीवाल सरकार

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नाले की सफाई को लेकर युद्धस्तर पर काम कर रही है केजरीवाल सरकार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 4 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Clean yamuna
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए बाढ़ एवं सिचाई मंत्री सौरभ भारद्वाज नजफगढ़ नाले का निरीक्षण करने पहुंचे
  • बाढ़ एवं सिचाई मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सिर्फ उपचारित सीवेज को यमुना में छोड़ा जाए
  • नजफगढ़ नाले में जलकुंभी नामक जंगली पौधों को हटाने और गाद निकालने का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है- सौरभ भारद्वाज
  • नजफगढ़ समेत दिल्ली के सभी प्रमुख नालों को फिर से स्वच्छ जल चैनलों में परिवर्तित किया जाएगा- सौरभ भारद्वाज
  • डीजेबी विभिन्न एसटीपी व डीएसटीपी के माध्यम से नजफगढ़ नाले में गिरने वाले दर्जनों नालों के पानी को ट्रीट कर रही है, ताकि यमुना में साफ पानी पहुंचे-सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 04 जुलाई (The News Air) केजरीवाल सरकार दिल्ली में यमुना को 2025 तक साफ करने को लेकर युद्धस्तर पर काम कर रही है। किसी भी बड़ी नदी को साफ करने के लिए उसके नालों और सहायक नदियों को साफ करना जरूरी है। ऐसे में यमुना में गिरने वाले नालों में पानी की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की ओर से कई पहल की गई हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के बाढ़ एवं सिचाई मंत्री सौरभ भारद्वाज आज नजफगढ़ नाले की सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गाद निकालने के कार्य और पंटूल पुल पर इंस्टॉल हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर का मुआयना किया। साथ ही अधिकारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि केवल उपचारित सीवेज को यमुना में छोड़ा जाए। बाढ़ एवं सिचाई मंत्री ने भूजल के माध्यम से जल संरक्षण के मुद्दे की समस्या के समाधान पर भी जोर दिया।

केजरीवाल सरकार बड़े स्तर जलकुंभी नामक जंगली पौधों को हटाने में जुटी

निरीक्षण के दौरान बाढ़ एवं सिचाई मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पाया कि बड़े पैमाने पर नजफगढ़ नाले की डिसिल्टिंग की जा रही है, इस परियोजना की लागत 11.2 करोड़ रूपये है। वहीं, नजफगढ़ ड्रेन में हंप हटाने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा 20.8 करोड़ रूपये और ख्याला ब्रिज से बसईदारापुर ब्रिज तक 13.9 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट के तहत गाद निकाली जा रही है। कई जगहों पर कई टन गाद नाले से निकालकर उसे सुखाया जा रहा है। इसके अलावा पंटूल पुल पर इंस्टॉल हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर से बहुत बड़े-बड़े जंगली पौधों को निकाला जा रहा है। बड़े स्तर पर वाटर हाइसेंट (जलकुंभी) नामक जंगली पौधों को हटाने का कार्य चल रहा है।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि वाटर हाइसेंट (जलकुंभी) पानी के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। ये पौधे पानी से ऑक्सीजन की मात्रा को खीचकर खत्म कर देते हैं, जिसकी वजह से पानी सड़ जाता है। आमतौर पर अगर पानी में ऑक्सीजन की मात्रा अच्छी होती है तो वो खुद ही पानी को साफ करने की प्रक्रिया को शुरू कर देता है। इसलिए दिल्ली सरकार नजफगढ़ नाले और कई बड़े नालों से जलकुंभी को निकालने का काम कर रही है। बड़े पैमाने पर नाले से गाद निकाली जा रही है, ताकि नाले का बहाव तेज हो सके और नाले में मौजूद पानी अपने आप को स्वस्छ करने की प्रक्रिया में जुट जाए।

यह भी पढे़ं 👇

Harpal Singh Cheema

MGNREGA VB Gee Ram Ji Scheme: पंजाब सरकार ने सुलझाया मनरेगा कर्मचारियों का विवाद, 2000 कर्मियों को फायदा

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Punjab Congress Infighting: चन्नी, रंधावा और वड़िंग की दिल्ली में गुप्त बैठक, अहुदा छोड़ने का दबाव

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Punjab State Debt

Punjab State Debt: देश में कर्जे के मामले में पंजाब 12वें नंबर पर, तमिलनाडु टॉप पर

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
What Happened on July 30

What Happened on July 30: Arnold Schwarzenegger का जन्म, USS Indianapolis त्रासदी, Penguin Books की शुरुआत

गुरूवार, 30 जुलाई 2026

यमुना के दूषित होने का एक बड़ा कारण है नजफगढ़ नाला

उल्लेखनीय है कि कुछ दशक पहले नजफगढ़ का यह नाला साहिबी नदी कहलाता था। मगर आधुनिकरण के कारण हरियाणा के कई शहरों का सीवर और इंडस्ट्रियल वेस्ट बादशाहपुर और धर्मपुरा नाले के रूप में नजफगढ़ झील से आकर मिल गया। जिसके बाद यह साहिबी नदी एक नदी से नाले में तब्दील हो गई। कई दशकों तक राजधानी में जिस तरीके से बसावट हुई है, उससे दिल्ली में हजारों अनधिकृत कॉलोनियां बनीं। इन कॉलोनियों और इंडस्ट्रियल क्लस्टर का सीवर और इंडस्ट्रियल वेस्ट छोटे-छोटे नालों के जरिए नजफगढ़ के नाले में आकर गिरने लगा। ऐसे में यमुना नदी के दूषित होने के पीछे का एक बड़ा कारण नजफगढ़ नाले के जरिए नदी में आने वाला सीवर और इंडस्ट्रियल वेस्ट है। ऐसे में इस दिशा में कदम उठाते हुए केजरीवाल सरकार नजफगढ़ नाले में गिरने वाले सभी बड़े-छोटे नालों को ट्रैप कर रही है।

नजफगढ़ ड्रेन को स्वच्छ जल चैनल में परिवर्तित कर यमुना में पहुंचेगा साफ पानी

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा नजफगढ़ नाले समेत सभी प्रमुख नालों को फिर से स्वच्छ जल चैनलों में परिवर्तित किया जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड अपने विभिन्न एसटीपी व डीएसटीपी के माध्यम से नजफगढ़ नाले में गिरने वाले दर्जनों नालों के पानी को ट्रीट कर रही है। नजफगढ़ ड्रेन की सफाई से पानी का बहाव बेहतर होगा। साथ ही मच्छरों का प्रकोप कम होगा, जिससे जनता को मच्छरजनित बिमारियों से राहत मिलेगी। हम्प को हटाने के बाद पहले की तुलना में ज्यादा जल्द पानी का डिस्चार्ज यमुना में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते कुछ वर्षों में सरकार के हर बजट में खासकर यमुना नदी की सफाई के लिए हजारों करोड़ रुपए का योगदान किया है। इसी का नतीजा है कि आज दिल्ली के अंदर बड़े नालों में गिरने वाले छोटे नालों को ट्रैप करके सीवर ट्रीटमेंट प्लांट्स में ट्रीट किया जा रहा है। ताकि सीवेज की गंदगी सीधे यमुना नदी में न पहुंचे और केवल साफ पानी ही यमुना नदी तक पहुंचाया जाए।

यमुना को साफ करना केजरीवाल सरकार का मुख्य उद्देश्य

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2025 तक यमुना को साफ करने का लक्ष्य रखा है। यमुना सफाई के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए बेहतर समन्वय और एक एकीकृत दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशन में यमुना क्लीनिंग सैल का गठन किया गया था। यमुना क्लीनिंग सेल नए एसटीपी, डीएसटीपी का निर्माण, मौजूदा एसटीपी का 10/10 तक उन्नयन और क्षमता वृद्धि, अनधिकृत कालोनियों में सीवरेज नेटवर्क बिछाना, सेप्टेज प्रबंधन; ट्रंक/परिधीय सीवर लाइनों की गाद निकालना, पहले से अधिसूचित क्षेत्रों में सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराना, आइएसपी के तहत नालों की ट्रैपिंग, नालियों का इन-सीटू ट्रीटमेंट आदि कार्य कर रही हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

BJP का चुनावी बम्पर ऑफर, मोदी वाशिंग पाउडर खरीद कर अपने सारे पाप धुलवाइए- Sanjay Singh

Next Post

विजीलैंस द्वारा 2 लाख रुपए रिश्वत लेता एस. डी. ओ. काबू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Harpal Singh Cheema

MGNREGA VB Gee Ram Ji Scheme: पंजाब सरकार ने सुलझाया मनरेगा कर्मचारियों का विवाद, 2000 कर्मियों को फायदा

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Punjab Congress Infighting: चन्नी, रंधावा और वड़िंग की दिल्ली में गुप्त बैठक, अहुदा छोड़ने का दबाव

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Punjab State Debt

Punjab State Debt: देश में कर्जे के मामले में पंजाब 12वें नंबर पर, तमिलनाडु टॉप पर

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
What Happened on July 30

What Happened on July 30: Arnold Schwarzenegger का जन्म, USS Indianapolis त्रासदी, Penguin Books की शुरुआत

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: छत्तीसगढ़-गुजरात में Extremely Heavy Rain, 14 राज्यों में Red Alert

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Next Post

विजीलैंस द्वारा 2 लाख रुपए रिश्वत लेता एस. डी. ओ. काबू

bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के समूह डिप्टी कमिशनरों को जारी कि आदेश

Harjot Bains

पंजाब के इतिहास को देश के स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाये : हरजोत सिंह बैंस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।