LIVE | ...
गुरूवार, 30 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - BJP का चुनावी बम्पर ऑफर, मोदी वाशिंग पाउडर खरीद कर अपने सारे पाप धुलवाइए- Sanjay Singh

BJP का चुनावी बम्पर ऑफर, मोदी वाशिंग पाउडर खरीद कर अपने सारे पाप धुलवाइए- Sanjay Singh

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 4 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
sanjay SIngh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • मोदी जी ने भोपाल में एक-एक भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई करने की गारंटी दी थी, अब इसे बदल कर एक-एक भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाने की गारंटी दे रहे हैं- संजय सिंह
  • मोदी जी ने अजित पवार समेत एनसीपी के नेताओं पर 70 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया, अब वो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं- संजय सिंह
  • भाजपा के किरीट सोमैया ने हसन मुशफिर पर 100 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था, अब वो इनकी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं- संजय सिंह
  • मोदी भक्त सदमे में हैं, कल तक जिनको गालियां दे रहे थे, अब उनको माला पहनाने के लिए लाइन में लगना पड़ेगा- संजय सिंह
  • 2014 से ही भाजपा मोदी वाशिंग पावडर का धंधा कर रही, दिल्ली में कोई दागदार नहीं, इसलिए झूठे मुकदमें कर मनीष सिसोदिया-सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया- संजय सिंह
  • मोदी जी जबसे पीएम बने हैं, सभी पापियों के पाप-गुनाह धुल रहे हैं- संजय सिंह
  • मोदी वाशिंग पाउडर से अब तक हिमंत बिश्वा सरमा, सुभेंदु अधिकारी, शिवराज सिंह, येदुरप्पा, नारायण राणे, पेमा खांडू, जय पांडा के दाग धुल चुके हैं- संजय सिंह
  • जब-जब ऐसा हुआ है, जनता ने सबक सिखाया है, महाराष्ट्र की जनता भी मोदी जी को सबक सिखाएगी- संजय सिंह

नई दिल्ली, 04 जुलाई (The News Air) आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अजित पवार समेत कई नेताओं को महाराष्ट्र सरकार में शामिल करने पर पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को ‘‘आप’’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने चुनावी बम्पर ऑफर निकाला है कि मोदी वाशिंग पाउडर खरीद कर अपने सारे पाप धुलवाइए। पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भोपाल की एक रैली में देश के लोगों को एक-एक भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई करने की गारंटी दी थी। अब उन्होंने अपनी गारंटी बदल दी है। अब वो एक-एक भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाने की गारंटी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अजित पवार और एनसीपी नेताओं का 70 हजार करोड़ रुपए का घोटाला पकड़ा था और भाजपा ने अजित पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से ही भाजपा मोदी वाशिंग पावडर का धंधा कर रही है, लेकिन दिल्ली में सफल नहीं हुई। क्योंकि दिल्ली में कोई दागदार नहीं है। इसलिए भाजपा ने झूठे मुकदमें कर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि “राम तेरी गंगा मैली” नाम से एक फिल्म आई थी। उस फिल्म में एक गाना “राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते” था। आज यह गाना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर बिल्कुल फिट बैठता है कि मोदी तेरी भाजपा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते। 2014 में जब से नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं, इन्होंने इतने पाप और मैल धुले हैं कि इनके ऊपर यह लाइन बिल्कुल फिट बैठती है।

मोदी वाशिंग पाउडर के लाभार्थी

हिमंत बिस्वा शरमा

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मोदी वॉशिंग पाउडर बहुत ही शानदार तरीके से काम कर रहा है। इसका पहला उदाहरण आसाम में देखा गया। आसाम में वाटर घोटाला हुआ था। भाजपा ने इसकी एक बुकलेट जारी कर कहा था कि हिमंत बिस्वा शरमा धरती का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी हैं। भाजपा ने कहा था कि हिमंत बिस्वा शरमा ने आसाम में वाटर घोटाला किया है। हिमंत बिस्वा शर्मा के ऊपर सीबीआई-ईडी की जांच चल रही थी और भाजपा ने उनको आसाम का मुख्यमंत्री बना दिया।

शुभेंदु अधिकारी

दूसरा नाम शुभेंदु अधिकारी का है। इनके ऊपर सीबीआई-ईडी की जांच हुई। भाजपा ने इन्हें नारदा-शारदा स्कैम में घोटालेबाज बताया। 2020 में इन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर दिया और बंगाल के अंदर विपक्षी दल का नेता बना दिया।

बीएस येदुरप्पा

तीसरा नाम बीएस येदुरप्पा का है। इनके ऊपर हजारो करोड़ रुपए का माइनिंग घोटाले का आरोप है। रेड्डी भाइयों पर घोटाले का आरोप है और उसी बीएस येदुरप्पा को भाजपा ने कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना दिया।

शिवाराज सिंह चौहान

चौथा नाम शिवाराज सिंह चौहान का आता है। उनके ऊपर व्यापम और बच्चों की नौकरी में घपलेबाजी का आरोप है। भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया।

मुकुल राय

पांचवा नाम मुकुल राय का आता है, जिनके ऊपर नारदा-शारदा स्कैम में सीबीआई-ईडी की जांच चल रही है, मगर जब ये भाजपा में आते हैं और मोदी वॉशिंग पाउडर से धुले जाते हैं तो उनके ऊपर चल रही सारी जांच खत्म हो जाती है।

नारायण राणे

छठवां नाम नारायण राणे का आता है, जिनके ऊपर जमीन घोटाले का आरोप लगा और ईडी की जांच भी चली। मगर जब यह भाजपा में शामिल हुए तो इन्हें केंद्र में मंत्री बना दिया।

प्रेमा खांडू

सांतवा नाम प्रेमा खांडू का है, उनके ऊपर भी भ्रष्टाचार के मामले में ईडी-सीबीआई की जांच चली। यहां तक कि क्रिमिनल साजिश के तहत भी जांच चली और वे पूरी सरकार लेकर भाजपा में शामिल हो गए।

जय पण्डा

आठवां नाम जय पण्डा का है। इनके ऊपर 2019 में पीएमएलए और फेमा के तहत भ्रष्टाचार के मामले लगते हैं। उनके ऊपर ईडी की जांच चलती है और वे बाद में भाजपा में शामिल हो जाते हैं।

पुरुषोत्तम साबरिया

नौवा नाम गुजरात के नेता पुरुषोत्तम साबरिया का आता है। इनके ऊपर भाजपा ने सिंचाई घोटाले का आरोप लगाया और वो बीजेपी में शामिल हो गए।

यह भी पढे़ं 👇

Harpal Singh Cheema

MGNREGA VB Gee Ram Ji Scheme: पंजाब सरकार ने सुलझाया मनरेगा कर्मचारियों का विवाद, 2000 कर्मियों को फायदा

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Punjab Congress Infighting: चन्नी, रंधावा और वड़िंग की दिल्ली में गुप्त बैठक, अहुदा छोड़ने का दबाव

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Punjab State Debt

Punjab State Debt: देश में कर्जे के मामले में पंजाब 12वें नंबर पर, तमिलनाडु टॉप पर

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
What Happened on July 30

What Happened on July 30: Arnold Schwarzenegger का जन्म, USS Indianapolis त्रासदी, Penguin Books की शुरुआत

गुरूवार, 30 जुलाई 2026

हसन मुशरिफ

दसवां नाम हसन मुशरिफ का है। इनके ऊपर कुछ दिन पहले तक ईडी की जांच चल रही थी और छापे पड़ रहे थे। भाजपा के नेता किरीट सोमैया चिल्ला-चिल्ला कर कहते थे कि हसन मुशरिफ को गिरफ्तार करो, उसने 100 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। मगर उसी हसन मुशरिफ को महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ दिला दी गई।

छगन भुजबल

11वां नाम महाराष्ट्र के नेता छगन भुजबल का है। इनका नाम महाराष्ट्र सदन घोटाले में आता है। वो भाजपा में शामिल हो जाते हैं और उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया जाता है।

भावना गावली

12वां नाम भावना गावली का है। इन्हें शिवसेना ने संसद के अंदर शिंदे गुट का चीफ व्हीप बनाया। भावना गावली के ऊपर भी ईडी की जांच चल रही है। ईडी ने इनको पांच बार समन भेजा है।

प्रताप सरनाईक

13वां नाम प्रताप सरनाइक का है। इनके ऊपर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। अब ये शिवसेना में शिंदे गुट के साथ हैं।

अजित पवार मोदी वाशिंग पाउडर के सबसे चर्चित लाभार्थी – संजय सिंह

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि इस सूची में सबसे चर्चित नाम अजित पवार का चल रहा है। इनके नाम का जिक्र प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले ही अपनी भोपाल की एक रैली के दौरान किया था। पीएम मोदी ने जो कहा था, उससे भाजपा की असलियत पूरे देश के सामने आ गई है। तीन दिन पहले पीएम मोदी ने अजित पवार और एनसीपी नेताओं का 70 हजार करोड़ रुपए का घोटाला पकड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी ने अजित पवार के ऊपर कोऑपरेटिव बैंक घोटाला, सिंचाई घोटाला और कई घोटालों का आरोप लगाया था। फिर भाजपा ने अजित पवार को तीन दिन बाद ही महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बना दिया। इसी तरह के कई नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल हैं, जो मोदी वॉशिंग पाउडर से धुलकर निकले हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के असल चाल-चरित्र और चेहरे दिखाता है। पीएम मोदी ने भोपाल की रैली में एक-एक भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई करने की गारंटी दी और तीन दिन बाद ही वो नारा बदल गया। अब वो कहते हैं कि मोदी की एक-एक भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाने की गारंटी है। 2014 से 2023 तक पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण में मोदी वॉशिंग पाउटर की जबरदस्त बिक्री हुई है। यह इतना शानदार वॉशिंग पाउडर है कि कोई हत्या, लूट, भ्रष्टाचार, बालात्कार और पूरे देश को लूटने के बाद इससे घुलकर पाक साफ हो जाता है।

भाजपा ने दिल्ली में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुई- संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब अगर सीबीआई-ईडी की जांच किसी के ऊपर चले तो आप यह मान लीजिएगा कि भारत के अंदर दो भाजपा चल रही हैं। एक तो नरेंद्र मोदी की भाजपा है और दूसरा भाजपा ईडी-सीबीआई गुट चल रहा है। प्रधानमंत्री किसी को गन पॉइंट पर भाजपा में शामिल नहीं करा सकते हैं तो उन्होंने ईडी-सीबीआई जांच एजेंसी से यह काम करवाना शुरू कर दिया है। इस गुट को विधायकों और दलों को तोड़ने, लोकतंत्र और संघीय ढांचे को खत्म करने का काम दिया गया है। आज ईडी-सीबीआई विधायकों को धमकाने का एक माध्यम बन गया है। मगर आम आदमी पार्टी के बहादुर नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन इनके आगे न टूटे और न तो झुके। भाजपाइयों ने दिल्ली के अंदर तोड़फोड़ करने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

दिल्ली में मोदी वाशिंग पाउडर की जरूरत नहीं, क्योंकि यहां कोई दागदार नहीं- संजय सिंह

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल एक ऐसे नेता हैं कि हम लोगों के ऊपर चाहे जितने मुकदमे करो और प्रताड़ना दो लेकिन हम टूटने वाले नहीं हैं। “आप” के विधायकों के ऊपर भाजपाइयों ने 45 केस किए, मगर कोई विधायक नहीं टूटा। हमारे मंत्रियों के ऊपर फर्जी मुकदमें लिखे गए लेकिन भाजपा को कोई सफलता नहीं मिली। पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को इन्होंने इतनी प्रताड़ना दी कि उनका 36 किलो वजन कम हो गया। इसके बाद भी वे मजबूती से खड़े रहे। यह कहा जा सकता है कि मोदी वॉशिंग पाउडर दिल्ली में फेल हो चुका है। यहां पर कोई दागदार व्यक्ति नहीं है, जिसके दाग धुलने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में मोदी वॉशिंग पाउडर की जरूरत नहीं पड़ रही है। वहीं पूरे देश में मोदी वॉशिंग पाउडर से प्रधानमंत्री मोदी अपना काम आराम से कर रहे हैं। अभी चुनाव का मौका है। इसलिए मोदी वॉशिंग पाउडर का बंपर ऑफर भी आया है। आप चाहे जितना मोदी वॉशिंग पाउडर खरीदें और इस्तेमाल करें, अपने पाप धुलें।

पीएम मोदी को ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की दुहाई देना बंद कर देना चाहिए- संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज के बाद नैतिकता, ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की दुहाई देना बंद कर देना चाहिए। अब वो हंसी के पात्र बन गए हैं। उनके भक्त सदमें में चले गए हैं कि जिन लोगों को वह पहले गालियां दे रहे थे, अब उन्हें उनको गले लगाना पड़ रहा है। पहले जिनसे लड़ रहे थे, अब उन्हें माला पहनाने के लिए लाइन में खड़े होना पड़ेगा। आज इस देश में ईडी-सीबीआई के छापे विधायकों को तोड़ने का माध्यम बन गए हैं। महाराष्ट्र की घटना इसका जीता-जागता उदाहरण है। पीएम मोदी से आम आदमी पार्टी यही कहना चाहती है कि इतिहास में जब भी ऐसी घटनाएं हुई हैं तो जनता ने नेताओं को सबक सिखाया है। अब महाराष्ट्र की जनता भी सबक सिखाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Maharashtra Politics: संजय राउत बोले- शरद पवार अकेले नहीं हैं हम सब उनके साथ

Next Post

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नाले की सफाई को लेकर युद्धस्तर पर काम कर रही है केजरीवाल सरकार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Harpal Singh Cheema

MGNREGA VB Gee Ram Ji Scheme: पंजाब सरकार ने सुलझाया मनरेगा कर्मचारियों का विवाद, 2000 कर्मियों को फायदा

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Charanjit Singh Channi, Raja Warring, Sukhjinder Randhawa,

Punjab Congress Infighting: चन्नी, रंधावा और वड़िंग की दिल्ली में गुप्त बैठक, अहुदा छोड़ने का दबाव

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Punjab State Debt

Punjab State Debt: देश में कर्जे के मामले में पंजाब 12वें नंबर पर, तमिलनाडु टॉप पर

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
What Happened on July 30

What Happened on July 30: Arnold Schwarzenegger का जन्म, USS Indianapolis त्रासदी, Penguin Books की शुरुआत

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: छत्तीसगढ़-गुजरात में Extremely Heavy Rain, 14 राज्यों में Red Alert

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Next Post
Clean yamuna

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नाले की सफाई को लेकर युद्धस्तर पर काम कर रही है केजरीवाल सरकार

विजीलैंस द्वारा 2 लाख रुपए रिश्वत लेता एस. डी. ओ. काबू

bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के समूह डिप्टी कमिशनरों को जारी कि आदेश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।