LIVE | ...
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जी-20 के मद्देनज़र दिल्ली की सड़कों को शानदार स्वरूप दे रही केजरीवाल सरकार

जी-20 के मद्देनज़र दिल्ली की सड़कों को शानदार स्वरूप दे रही केजरीवाल सरकार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 29 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
atishi AAP
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने जी-20 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए लोधी रोड व प्रगति मैदान स्ट्रेच का निरीक्षण किया

जी-20 के कार्यक्रमों का केंद्र बिंदु प्रगति मैदान, केजरीवाल सरकार द्वारा यहाँ की सड़क को दिया गया खूबसूरत रूप 20 राष्ट्राध्यक्षों के सामने दिल्ली और देश का बढ़ाएगी मान-पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी

दिल्ली देश की आन-बान-शान, जी-20 में आए अतिथि यहाँ से बेमिसाल यादें लेकर जाए इस दिशा में दिल्ली की सड़कों को नया स्वरूप दे रही केजरीवाल सरकार-पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी

दिल्ली, स्वच्छ-सुंदर और ग्रीन सड़कों के साथ जी-20 के मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार-पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी

जी-20 की तैयारियों में न रहे कोई कमी इस दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर युद्धस्तर पर काम कर रही नगर निगम और दिल्ली सरकार-पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी

सड़कों को सुंदर बनाने के लिए लगाई गई है स्मार्ट एलईडी लाइटें व स्ट्रीट फर्नीचर, हार्टिकल्चर के साथ-साथ साफ़-सफ़ाई का भी रखा जा रहा पूरा ध्यान

नई दिल्ली, 29 अगस्त (The News Air): जी-20 से पूर्व केजरीवाल सरकार दिल्ली को नया रूप दे रही है। इस दिशा में दिल्ली सरकार अपनी सड़कों को शानदार बना रही है। जी-20 की तैयारियों में कोई कमी न रहे इस बाबत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली सरकार और एमसीडी युद्धस्तर पर काम कर रही है। बुधवार को तैयारियों को जायज़ा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने लोधी रोड स्ट्रेच व प्रगति मैदान स्ट्रेच का पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

इस मौक़े पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का विज़न एक स्वच्छ,सुंदर और ग्रीन दिल्ली का है। और उनका निर्देश है कि जी-20 के दौरान विदेशी मेहमान जब दिल्ली आए तो यहाँ की ख़ूबसूरती को देखकर वो अपने साथ शानदार यादें लेकर जाए। इस दिशा में पीडब्ल्यूडी कड़ी मेहनत कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, “आज, इस दिशा में मैंने लोधी रोड स्ट्रेच का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी ने शानदार डिजाइन और आर्टिफ़ैक्ट्स के साथ इस स्ट्रेच के स्वरूप को पूरी तरह से बदल दिया है। एलईडी लाइट्स, शानदार स्ट्रीट फर्नीचर, स्ट्रीट आर्ट के साथ-साथ हार्टिकल्चर का भी ख़ास ख़्याल रखा गया है। स्ट्रेच को ग्रीन बनाने के लिए कई क़िस्मों के पौधे लगाए गए है।उन्होंने कहा कि हम हर दृष्टि से अपनी सड़कों को आकर्षक बनाने का काम कर रहे है।

यह भी पढे़ं 👇

Balkaur Singh Jhotta Father Meeting

Balkaur Singh Jhotta Father: मेरे जैसी गलती मत करना, इंसाफ नहीं मिला

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
SGPC Chief Dhami

Jhotta Murder Case: परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी, निहंगों ने घेरा अस्पताल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: पैर छुए, झुककर प्रणाम किया, एक्सपर्ट बोले फंसी AAP सरकार

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Ludhiana Suicide Case,

Ludhiana Suicide Case: शादी के एक महीने बाद दूल्हे ने दी जान, पत्नी समेत 5 पर केस

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

साथ ही प्रगति मैदान जो जी-20 के कार्यक्रमों का केन्द्र बिंदु होगा और 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अगवानी करेगा ऐसे में केजरीवाल सरकार ने यहाँ की सड़क को भी खूबसूरत रूप देने का काम किया है। सड़कों की ब्लैक टॉपिंग के साथ पीडब्ल्यूडी ने यहाँ शानदार स्ट्रीट आर्ट का काम भी किया है। साथ ही हरियाली के लिए यहाँ बड़ी संख्या में विभिन्न क़िस्मों के पौधे भी लगाए गये है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने आगे कहा कि एमसीडी और दिल्ली सरकार साथ मिलकर जी-20 के दौरान दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ रूप में प्रस्तुत करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इस दिशा में दिल्ली सरकार ने रिंग रोड, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, शांतिवन रोड सहित दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों का शानदार परिवर्तन किया है। इसके साथ ही एमसीडी ने राजधानी की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों और मशीनीकृत सफाई कर्मियों को तैनात किया है।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य जी-20 में आने वाले मेहमानों के सामने दिल्ली के परिदृश्य के सबसे शानदार पहलुओं को प्रस्तुत करना है। दिल्ली में उनका स्वागत करना हमारे और दिल्लीवासियों के लिए गर्व की बात है। केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और एमसीडी सहित विभिन्न संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों ने दिल्ली को जी-20 प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए शानदार स्वरूप दिया है। प्रत्येक एजेंसी ने दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में काम किया है।”

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि, दिल्ली सरकार जी-20 के लिए पूरी तरह से तैयारियों में लगी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि इस दौरान जो भी विदेशी मेहमान दिल्ली आएं, वह यहाँ की मेहमान नवाजी और दिल्ली वालों का प्यार अपने साथ लेकर जाएं। जी-20 की मेज़बानी करना दिल्ली के लिए बहुत बड़ा मौका है। ऐसे मौके पर दिल्ली सरकार ऐसी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हरजोत सिंह बैंस की नयी पहल, स्कूल की असल स्थिति जानने के लिए….

Next Post

जी-20 के लिए केंद्र ने 4,064 करोड़ तो केजरीवाल सरकार ने खर्च किए सिर्फ 51 करोड़ रुपये – भाजपा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Balkaur Singh Jhotta Father Meeting

Balkaur Singh Jhotta Father: मेरे जैसी गलती मत करना, इंसाफ नहीं मिला

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
SGPC Chief Dhami

Jhotta Murder Case: परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी, निहंगों ने घेरा अस्पताल

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: पैर छुए, झुककर प्रणाम किया, एक्सपर्ट बोले फंसी AAP सरकार

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Ludhiana Suicide Case,

Ludhiana Suicide Case: शादी के एक महीने बाद दूल्हे ने दी जान, पत्नी समेत 5 पर केस

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Jantar Mantar Protest CJP

Jantar Mantar Protest: दास और रांका पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, तुरंत सुनवाई की मांग

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Rupee Open Dollar

Rupee Open: डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 94.62 पर पहुंचा

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Next Post
जी-20

जी-20 के लिए केंद्र ने 4,064 करोड़ तो केजरीवाल सरकार ने खर्च किए सिर्फ 51 करोड़ रुपये - भाजपा

प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर का नीतीश पर तंज....

बेंगलुरु वैज्ञानिक हमला

बेंगलुरु वैज्ञानिक हमला : पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शुरू किया तलाशी अभियान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।