बेंगलुरु, 19 मार्च (The News Air) आयकर विभाग ने खानपान का कारोबार करने वाली एक प्रसिद्ध श्रृंखला पर मंगलवार को छापा मारा है। इस श्रृंखला के बेंगलुरू के पॉश इलाकों में रेस्तरां हैं।
इस खानपान की श्रृंखला का स्वामित्व हैदराबाद स्थित कारोबारी समूह के पास है और इसके कोरमंगला और इंदिरा नगर समेत बेंगलुरु में नौ रेस्तरां हैं। यह पता नहीं चल सका है कि छापे कर चोरी से संबंधित हैं या इनका कारण कुछ और है, क्योंकि आयकर अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। रेस्तरां के मालिक टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













