मंगलवार, 26 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Karnataka Election 2023: मैसूर में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- बोम्मई सरकार ने कर्नाटक के लोगों को…

Karnataka Election 2023: मैसूर में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- बोम्मई सरकार ने कर्नाटक के लोगों को…

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 अप्रैल 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Karnataka Election 2023
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
मैसूर (The News Air): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मंगलवार को मैसूर (Mysore) से पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) से पहले प्रियंका पहली बार राज्य के दौरे पर पहुंची। उन्होंने बोम्मई सरकार पर कर्नाटक के लोगों को लूटने और धोखा देने का आरोप लगाया है।

मैसूर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “सत्ता में ‘सरकार’ का ‘धर्म’ सेवा है। यहां कुछ सालों पहले जो सरकार बनी वो शुरु से ही आपके भरोसे पर नहीं बनी। पिछले चुनाव में आपने कांग्रेस और JDU की सरकार चुनी थी और गलत तरीकों से, पैसों के इस्तेमाल से भाजपा ने उस सरकार को तोड़कर ये सरकार बनाई है। इस सरकार का जो मूल था वो शुरु से ही गलत था। आपके मुख्यमंत्री बदलते रहे, नो मंत्रिमंडल भी बनते रहे। इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि बोम्मई सरकार ने आपको लूटा। वे 40% सरकार चलाते हैं।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1650773619381882881

उन्होंने कहा, “भाजपा ने कोविड-19 राहत कोष या स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन को भी नहीं बख्शा। वे कई एम्स अस्पताल, हजारों स्मार्ट क्लासरूम, मेट्रो रेल लाइन और क्या नहीं बना सकते थे। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। राज्य सरकार में हजारों पद खाली पड़े हैं। धन और नौकरियां आपकी हैं।”

प्रियंका ने नंदिनी-अमूल विवाद और कर्नाटक में आरक्षण पर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, “उन्होंने (भाजपा) आरक्षण के बारे में भी झूठ बोला है। वे दिल्ली में सत्ता में हैं, उन्होंने कर्नाटक के लोगों के लिए आरक्षण कोटा नहीं बढ़ाया।” गुजरात के अमूल को राज्य के डेयरी बाजार में लाकर भाजपा कर्नाटक की नंदिनी को भी कमजोर करने की कोशिश कर रही है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब राज्य में दुग्ध उत्पादन अधिक था।”

यह भी पढे़ं 👇

Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026

कांग्रेस नेता नेता ने कहा कि, “बीजेपी बसवन्ना के नाम का दुरुपयोग करती है। वे आपको बताते हैं कि यदि आप उन्हें वोट नहीं देते हैं, तो बसवन्ना का आशीर्वाद आपके साथ नहीं रहेगा। यह कर्नाटक के लोगों और इसके आत्मनिर्भर, मेहनती लोगों का अपमान है। भाजपा कर्नाटक के लोगों को बेसहारा और गरीब रखना चाहती है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, हमने क्षीर भाग्य, कृषि भाग्य, अन्ना भाग्य और इंदिरा कैंटीन कार्यक्रम लागू किए। राज्य में गन्ना किसान पीड़ित हैं। लेकिन बोम्मई सरकार को केवल उसके उद्योगपति मित्रों की परवाह हैं।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1650804711191355395

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का चुनावी वादा दोहराते हुए कहा, “मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में हमने किसानों का कर्ज माफ किया। छत्तीसगढ़ में देश में सबसे ज्यादा एमएसपी है। हम आपको विकास की गारंटी दे रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम आपको हर महीने 200 यूनिट बिजली और 10 किलो चावल मुफ्त देने का वादा कर रहे हैं। स्नातकों के लिए 3,000 रुपये, महिलाओं के लिए 2,000 रुपये प्रति माह सहायता के रूप में देंगे। मैं राज्य में अपनी मेहनती बहनों की मदद करना चाहती हूं।”

https://twitter.com/ANI/status/1650805884623224834

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “आप सभी इंदिरा गांधी को जानते हैं। उनकी खासियत थी कि उन्होंने कभी आपका भरोसा नहीं तोड़ा। आज अगर आप मुझ पर भरोसा करते हैं तो यह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की वजह से है जिन्होंने वास्तव में आपके लिए काम किया।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Saas Bahu Aur Flamingo के लिए पहली पसंद नहीं थीं डिंपल कपाड़िया, इस एक्ट्रेस को लेना चाहते थे होमी अदजानिया

Next Post

सेकेंड हैंड  iPhone की बिक्री में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सैमसंग को लगा झटका

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Jalandhar Petrol Pump Fire

Jalandhar Petrol Pump Fire: तीसरी बार लगी आग, नौजवान की बहादुरी से बचा बड़ा हादसा

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
iPhone

सेकेंड हैंड  iPhone की बिक्री में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सैमसंग को लगा झटका

KKBKKJ Box Office Collection

KKBKKJ Box Office Collection: 'किसी का भाई किसी की जान' ने पास किया 'मंडे' लिटमस टेस्ट, 80 करोड़ के पार पहुंचा कारोबार

NCERT

NCERT ने नॉन-टीचिंग पद पर निकाली बंपर भर्तियां, 29 अप्रैल से करें अप्लाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।