गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कपिल सिब्बल का दावा- देश का सबसे बड़ा स्कैम है चुनावी चंदे की स्कीम

कपिल सिब्बल का दावा- देश का सबसे बड़ा स्कैम है चुनावी चंदे की स्कीम

सुप्रीम कोर्ट से SIT जांच की मांग

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Electoral Bond Supreme Court,कपिल सिब्बल का दावा- देश का सबसे बड़ा स्कैम है चुनावी चंदे की स्कीम, सुप्रीम कोर्ट से SIT जांच की मांग - claiming election donation scheme is the biggest scam in the country kapil sibal claims demands sit investigation from supreme court
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 मार्च (The News Air) पूर्व केंद्रीय मंत्री और कानूनविद कपिल सिब्बल ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को मिले चंदे की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्या इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए कंपनियों ने रानजीतिक दलों को अपने हित में साधा है, इस सवाल का जवाब मिलना चाहिए। सिब्बल ने कहा कि जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे पता चलता है कि घाटे वाली कंपनियों ने भी चुनावी चंदा दिया है। इसलिए इस बात की जांच होनी ही चाहिए कि क्या ऐसी कंपनियों को राजनीतिक दलों की तरफ से फायदा पहुंचाया गया है।

सिब्बल बोले- सुप्रीम कोर्ट पर दारोमदार : हालांकि सिब्बल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि जांच होगी, इसकी संभावना ही कम है। उन्होंने कहा कि जांच होगी ही नहीं। ना तो सीबीआई और ना ही ईडी जांच करेगी। तो अब जिम्मेदारी कोर्ट पर है। सिब्बल ने 2जी स्कैम की जांच के लिए गठित एसआईटी का हवाला देकर कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए किस पार्टी को, किसने कितना चंदा दिया है और उसे बदले में क्या फायदा पहुंचाया गया, इसकी जांच के लिए भी एसआईटी बननी चाहिए।

टूजी स्कैम की तरह ही जांच की मांग : समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि जैसे टूजी (स्कैम) में हुआ, उसी तरह कोर्ट को एक एसआईटी बनानी चाहिए। कोर्ट को खुद ही एसआईटी के सदस्यों की नियुक्ति करनी चाहिए। जिस-जिस कंपनी ने डोनेशन दिया है, उसकी जांच होनी चाहिए क्योंकि कई ऐसी कंपनियां हैं जो घाटे में हैं या जिनका मुनाफा बहुत कम है, उन्होंने भी चंदा दिया है। अगर चंदे के बदले कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। यह अवैध है और ऐसे चंदे के पैसे जो इमारतें बनी हैं, वो भी अवैध हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Heatwave Alert India

Heatwave Alert India: UP-दिल्ली में लू का कहर, 5 दिन और झुलसेंगे लोग!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: मुजफ्फरनगर में रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र ने की खुदकुशी!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: किसान की बेटी कशिश वर्मा बनीं 10वीं की State Topper!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
India Online Gaming Rules 2026

India Online Gaming Rules 2026: 1 मई से Real Money Games पर बैन!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026

‘नोटबंदी बड़ा घोटाला, उससे भी बड़ा स्कैम बॉन्ड स्कीम’ : सिब्बल ने दावा किया कि नोटबंदी देश का बहुत बड़ा घोटाला था और उससे भी बड़ा घोटाला अब सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में दो बहुत बड़े स्कैम हुए। एक दो नोटबंदी का, जहां करोड़ों रुपये जो कैश में थे लोगों के, किसी ने कोई ऐतराज नहीं किया और सभी ने पैसा बदल लिया। उसकी आज तक जांच नहीं हुई। वो बहुत बड़ा स्कैम था। उससे भी बड़ा स्कैम ये है। इस स्कैम से जितना उनका चाहिए था, वो हासिल कर लिया। भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी पूंजीपती पार्टी बनकर उभरी है। देखना ये है कि कानून इसको किस नजरिए से देखता है।

पीएमकेयर्स फंड में भी घोटाला? : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पीएमकेयर्स में दिए गए चंदे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पीएमकेयर्स की भी जांच होनी चाहिए। सिब्बल ने कहा कि ये भी बहुत अहम सवाल है कि पीएमकेयर्स में किसने-किसने पैसे दिए। वो भी तो एक बहुत बड़ी बात है। वो भी उद्योगपतियों ने दिया होगा। ये एक स्कीम थी, इस स्कीम से सबकुछ हुआ। पूर्व वित्त मंत्री ने यह स्कीम यह सोचकर चलाई होगी कि कोई भी पार्टी हमसे मुकाबला नहीं कर पाएगी। वो सही निकला। जिसके पास पैसा है, उसी का खेल है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Big Breaking: राजकुमार चब्बेवाल AAP में हुए शामिल

Next Post

Electoral Bond: Election Commission की वेबसाइट पर Bonds की जानकारी जारी,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Heatwave Alert India

Heatwave Alert India: UP-दिल्ली में लू का कहर, 5 दिन और झुलसेंगे लोग!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: मुजफ्फरनगर में रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र ने की खुदकुशी!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: किसान की बेटी कशिश वर्मा बनीं 10वीं की State Topper!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
India Online Gaming Rules 2026

India Online Gaming Rules 2026: 1 मई से Real Money Games पर बैन!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
China Atlas Drone Swarm System

China Atlas Drone Swarm System: भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Thalinomics

Thalinomics: CRISIL Report का बड़ा खुलासा, वेज थाली हुई महंगी!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Next Post
Electoral Bond

Electoral Bond: Election Commission की वेबसाइट पर Bonds की जानकारी जारी,

WPL Eliminator : क्या एक बार फिर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगी Mumbai Indians? RCB से होगा बड़ा मुकाबला

WPL Eliminator : क्या एक बार फिर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगी

Bihar सक्षमता परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

Bihar सक्षमता परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।