LIVE | ...
गुरूवार, 28 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Jee Ram Ji Scheme: “भ्रष्ट लोगों की कमाई होगी बंद”, Sunil Jakhar का कांग्रेस-AAP पर बड़ा पलटवार!

Jee Ram Ji Scheme: “भ्रष्ट लोगों की कमाई होगी बंद”, Sunil Jakhar का कांग्रेस-AAP पर बड़ा पलटवार!

'जी राम जी' योजना: भाजपा का पक्ष बनाम विपक्ष का आरोप

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 8 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Sunil Jakhar
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Jee Ram Ji Scheme : भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत जी राम जी योजना के संबंध में जन-जागरूकता के लिए चलाए जा रहे राज्य स्तरीय अभियान के तहत आज गांव फोलड़ीवाल में एक जन-संवाद रैली आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने नए रोजगार कानून का विरोध करने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि नई व्यवस्था इन लोगों की भ्रष्ट कमाई पर रोक लगाएगी। इसी कारण आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस गरीब-हितैषी फैसले का विरोध कर रही हैं।

सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया नया रोजगार कानून गरीब मजदूरों के हितों को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि मजदूर के हिस्से की ग्रांट अब ठेकेदारों और बिचौलियों की जेब में न जाकर सीधे मजदूर को मिले। इसी तरह रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अपने आप को सेक्युलर बताने वाली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को इस योजना में “राम” नाम शब्द शामिल होने पर भी आपत्ति है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा दिल्ली विधानसभा में गुरु साहिबानों के लिए इस्तेमाल किए गए अत्यंत अपमानजनक शब्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी के नेताओं का असली चेहरा अब सबके सामने आ चुका है।

उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान बेअदबी के दोषियों के लिए मौत की सजा का कानून बनाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनसे संबंधित बेअदबी से जुड़ी एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह असली वीडियो है या एआई द्वारा बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि यह वीडियो सही पाई जाती है तो ऐसे व्यक्ति को पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। इस मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने की भी मांग की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस द्वारा नए कानून के विरोध को लेकर कहा कि वास्तव में इन लोगों को गरीब से ही नफरत है। वे नहीं चाहते कि गरीब का हक उसे मिले और उनके भ्रष्टाचार पर लगाम लगे। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना मजदूरों के हितों को सुनिश्चित करते हुए गांवों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसे को अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए देशभर के राज्यों में विज्ञापनबाजी पर उड़ाया जा रहा है। यदि यही पैसा विकास पर खर्च किया जाए तो पंजाब के लोगों का भला हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि दूसरे राज्यों में पंजाब के पैसे से की जा रही विज्ञापनबाजी से पंजाब के लोगों को क्या लाभ मिल रहा है। उन्होंने इसे राजनीतिक स्वार्थों के लिए सरकारी खजाने की खुली लूट करार दिया।

पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों में नौ हत्याओं के कारण पंजाब दहल चुका है। पुलिस का डर खत्म हो चुका है और कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। नशे पहले से भी अधिक बढ़ गए हैं, जबकि सरकार ने अपने तथाकथित नशों के खिलाफ युद्ध अभियान का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को शुरू करके सरकार ने मान लिया है कि अब पुलिस इसे रोकने में सक्षम नहीं है और लोगों को ही अपने घरों की सुरक्षा करनी होगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस कठिन मोड़ पर पंजाब के लोग अपना भविष्य भाजपा में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब को स्थिर, पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त, शांति और भाईचारे पर आधारित सुशासन दे सकती है। उन्होंने दावा किया कि अगली चुनावों में पंजाब के लोग भाजपा के साथ खड़े होने का मन बना चुके हैं और पंजाब के युवाओं को नशे और गोली से केवल भाजपा ही बचा सकती है।

इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का विरोध करना और इनके लाभ को आम लोगों तक न पहुंचने देना है। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्टों ने नरेगा में भ्रष्टाचार को उजागर किया था और गरीब के पैसे को कोई और न लूट सके, इसी उद्देश्य से योजना में बदलाव किया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

28 May History

28 May History: जानें इस दिन घटीं वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया था इतिहास

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, सुशील रिंकू, सरबजीत सिंह, जगबीर सिंह ब्राड़ सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वे बताएं कि राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से पिछले चार वर्षों में गांवों के विकास के लिए कितनी राशि जारी की है। उन्होंने पंजाब सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना को भी धोखेबाज योजना बताते हुए कहा कि वास्तव में सरकार ने 10 लाख रुपये के इलाज का नहीं, बल्कि केवल 1 लाख रुपये तक के इलाज का ही प्रीमियम भरा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Manrega Bachao : “भाजपा की B-टीम हैं भगवंत मान”, कांग्रेस का बड़ा हमला और संग्राम! दागे तीखे सवाल!

Next Post

Baby Formula Recall: नेस्ले के दूध में जहरीला टॉक्सिन? 31 देशों में हड़कंप, भारतीय पेरेंट्स के लिए Big Alert!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

28 May History

28 May History: जानें इस दिन घटीं वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया था इतिहास

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026
Horoscope

आज का Horoscope 28 May 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत

गुरूवार, 28 मई 2026
Bribery Case

रिश्वत कांड में फंसे विकास गोयल अस्पताल में भर्ती, क्यों बिगड़ती है जांच एजेंसियों के सामने नेताओं की सेहत?

बुधवार, 27 मई 2026
Next Post
Nestlé Infant Formula Recall

Baby Formula Recall: नेस्ले के दूध में जहरीला टॉक्सिन? 31 देशों में हड़कंप, भारतीय पेरेंट्स के लिए Big Alert!

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: डाइटिंग के बाद वजन दोबारा क्यों बढ़ता है? जानें असली वजह

Punjab Traders Boom

Punjab Traders Boom: अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।