LIVE | ...
रविवार, 26 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - विदेशी निवेशकों के दम पर ₹6 ट्रिलियन की कंपनी बनी ITC, रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं शेयर, पैसे लगाएं या गिरावट का करें इंतजार?

विदेशी निवेशकों के दम पर ₹6 ट्रिलियन की कंपनी बनी ITC, रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं शेयर, पैसे लगाएं या गिरावट का करें इंतजार?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 20 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
Moneycontrol
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

ITC Share Price: देश की सबसे बड़ी सिगरेट कंपनी और होटल चलाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) की रफ्तार बनी हुई है। इसके शेयरों ने आज न सिर्फ ऊंचाईयों को छुआ बल्कि यह 6 ट्रिलियन रुपये यानी 6 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी भी बन गई। इंट्रा-डे में आज यह दो फीसदी से अधिक उछलकर 489.10 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड हाई है। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई लेकिन अभी भी यह 1.96 फीसदी की मजबूती के साथ 488.25 रुपये पर है। इसका फुल मार्केट कैप 6,07,932.04 करोड़ रुपये है। मार्केट कैप के हिसाब से यह देश की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी है।

ITC को विदेशी निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त सपोर्ट

आईटीसी के शेयरों के विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का दमदार सपोर्ट मिल रहा है। ट्रेंडलाइन पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 तिमाही में एफआईआई की इसमें 10 फीसदी हिस्सेदारी थी जो मार्च 2022 तिमाही में 12 फीसदी और फिर अगले तिमाही अप्रैल-जून 2022 में बढ़कर 12.7 फीसदी पर पहुंच गई। हालांकि इसके बाद एफआईआई ने तेजी से खरीदारी बढ़ाई और अगली ही तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में उनकी हिस्सेदारी 42.7 फीसदी पर पहुंच गई।

इसके बाद दिसंबर 2022 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 43 फीसदी, फिर मार्च 2023 तिमाही में 43.4 फीसदी और फिर जून 2023 तिमाही में 43.6 फीसदी पर पहुंच गई। इस प्रकार विदेशी निवेशकों की खरीदारी के दम पर आईटीसी के शेयर तेजी से उछल रहे हैं। पिछले साल 20 जुलाई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 293.40 रुपये पर था और अब आज यह 489.10 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया यानी कि एक साल में इसने निवेशकों की पूंजी 67 फीसदी बढ़ाई है। प्रमोटर्स की इसमें कोई हिस्सेदारी नहीं है।

यह भी पढे़ं 👇

26 July History

26 July History: जब 200 स्पेनिश सैनिकों ने 1 करोड़ की सेना को हराया, जानें इस दिन की 10 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 26 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026

निवेश को लेकर अब क्या करें?

वित्त वर्ष 2023 के आंकड़ों के मुताबिक आईटीसी का करीब 43 फीसदी रेवेन्यू सिगरेट से आता है। वित्त वर्ष 2023 में सिगरेट से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.2 फीसदी उछलकर 7356 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ब्रोकरेज फर्म Emkay Global के मुताबिक इसके सिगरेट कारोबार में आगे भी अच्छी ग्रोथ के आसार दिख रहे हैं। वहीं सिगरेट के अलावा बाकी कारोबार में भी मुनाफे वाली ग्रोथ और रिटर्न प्रोफाइल सुधरने के आसार हैं, जहां सेगमेंट्स अपनी बढ़ी हुई जरूरतों को खुद पूरा करने में सक्षम हैं।

एफएंडबी, एग्री एक्सपोर्ट और पेपर की मांग बढ़ी है, तो इससे कंपनी को फायदा मिलेगा। इसके अलावा होटल कारोबार से कंपनी के कारोबार को मजबूती मिल सकती है। इन सब वजहों से ब्रोकरेज ने इसकी 525 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसे 530 रुपये के टारगेट पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

डिस्क्लेमर: The News Air पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रेलवे में निकली टेक्निशियन से लेकर जूनियर इंजीनियर तक के पद पर भर्ती, इस दिन से करें अप्लाई

Next Post

बाढ़ग्रस्त इलाकों में बांटा राशन: लोगों ने मजाक बताकर जताया रोष; बोले- बच्चों का भी नहीं भरेगा पेट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

26 July History

26 July History: जब 200 स्पेनिश सैनिकों ने 1 करोड़ की सेना को हराया, जानें इस दिन की 10 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 26 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 26 July 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 26 जुलाई 2026
Dharmendra Pradhan Resignation

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की जीत या राजनीतिक दांव?

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Next Post
App Install Banner

बाढ़ग्रस्त इलाकों में बांटा राशन: लोगों ने मजाक बताकर जताया रोष; बोले- बच्चों का भी नहीं भरेगा पेट

Wrester Protest

Wrester Protest: यौन उत्पीड़न मामले में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जमानत याचिका का न तो विरोध न...

CBSE 12th Compartment Exam 2023 के खत्म होते ही रिजल्ट का बेसब्री से है इंतजार, तो जानिए किस तारीख तक जारी होंगे नतीजे 

CBSE 12th Compartment Exam 2023 के खत्म होते ही रिजल्ट का बेसब्री से है इंतजार, तो जानिए किस...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।