LIVE | ...
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली टेस्ट में आउट होने पर स्मिथ बोले: ‘यह मेरा सबसे अच्छा क्षण नहीं था’

दिल्ली टेस्ट में आउट होने पर स्मिथ बोले: ‘यह मेरा सबसे अच्छा क्षण नहीं था’

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023
in Breaking News, खेल
A A
0
दिल्ली टेस्ट में आउट होने पर स्मिथ बोले: 'यह मेरा सबसे अच्छा क्षण नहीं था'

दिल्ली टेस्ट में आउट होने पर स्मिथ बोले: 'यह मेरा सबसे अच्छा क्षण नहीं था'

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

इंदौर, 28 फरवरी (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने स्वीकार किया है कि वह दिल्ली में दूसरे टेस्ट में स्वीप शॉट का प्रयास करते समय आउट हो जाने से खुद से बहुत नाराज थे।

स्मिथ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रीज पर जमने में समय लेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार से होल्कर स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

33 वर्षीय स्मिथ भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर दिल्ली में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सीरीज का अपना पहले रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए थे।

स्मिथ के हवाले से क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू ने कहा, “मैंने 95 टेस्ट मैच खेले हैं और मुझे याद नहीं आता कि मैं मैदान से ऐसे बाहर आया हूं। मैं खुद से पूछ रहा हूं कि मैं क्या कर रहा हूं।”

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Rajbir Ghumman CBI

CM मान के OSD Rajbir Ghumman पहुंचे CBI दफ्तर, ₹20.98 लाख कैश, 3 चिट्ठियां, 1 OSD: पंजाब में मचा सियासी भूचाल

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

तीसरे टेस्ट में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने 95 (94) टेस्ट मैच खेले हैं और मैं इस तरह से काफी कम बार आउट हुआ हूं। पता नहीं मैं क्या करने का प्रयास कर रहा था। मैं बहुत गुस्से में था। मेरे करियर में बहुत बार ऐसा नहीं हुआ है। मैं अपने फैसले से चकित था।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस तरह से बिल्कुल नहीं खेलना चाहता था। विपक्षी टीम ने उस तरह से फील्ड सेट की थी, जैसा हम चाहते थे। उनके कई खिलाड़ी सीमा रेखा पर थे। हम शायद जल्दबाजी कर गए। इस बारे में हम अपनी टीम मीटिंग में बात करेंगे। बुधवार को जब हम मैदान पर होंगे तो थोड़े संयम के साथ चीजों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। हमे जल्दबाजी में कुछ नहीं करना है और ऐसी चीजें नहीं करनी है, जिसमे जोखिम हो। (दिल्ली टेस्ट में) हमारे खिलाड़ियों के पास स्ट्राइक रोटेट करने का अच्छा मौका था लेकिन हम हड़बड़ी में थे।”

दूसरे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास अपनी गलतियों पर काम करने का अच्छा-खासा समय मिला है। दूसरे टेस्ट में जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया था, उससे वह काफी निराश थे और निश्चित ही उन्होंने इस पर काम भी किया होगा।

अश्विन और रवींद्र जडेजा के सामने सिर्फ़ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, ज्यादातर टीमें इसी तरह से परेशान रहती हैं। बल्लेबाजों के कुछ समझने से पहले ही ये दोनों गेंदबाज विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल देते हैं।

स्मिथ ने कहा, “यह कहीं से भी आसान नहीं होने वाला है। वे (भारतीय टीम) जानते हैं कि जब वह मैच में आपसे आगे हों तो किस तरह से आपसे गलतियां करवाई जाए। वह अपनी शर्तों पर खेलते हैं। जब आप दबाव में हों तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी होगी और कोशिश करनी होगी खेल को थोड़ा धीमा किया जाए। किसी भी बल्लेबाज के लिए भारत में अपनी पारी की शुरूआत करना सबसे ज्यादा कठिन है। हमें पता है कि जब आप मैदान पर उतरेंगे तो आपको काफी सतर्क रहना होगा।”

स्मिथ ने आगे कहा, “मैंने पहले टेस्ट में 30 रन बनाये थे। मार्नस (लाबुशेन) को भी बढ़िया शुरूआत मिली थी। हालांकि हम इसे बड़ी पारी में तब्दील करने में सफल नहीं हो पाए थे। एक भी बढ़िया साझेदारी खेल का रूख बदल सकती है। मुझे लगता है कि पीट (हैंड्सकॉम्ब) ने भी पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। अगर उनके साथ एक और बल्लेबाज टिका रहता तो शायद हम और अच्छा कर सकते थे।”

स्मिथ ने उम्मीद जताई कि कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने से उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “मैं कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तानी संभालने को लेकर काफी रोमांचित हूं।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एक जुलाई से विदेशी धन पर लगेगा अधिक कर, शिक्षा क्षेत्र होगा प्रभावित

Next Post

भाजपा मुंबई प्रमुख ने की अघाड़ी सरकार की शराब नीति की जांच की मांग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Rajbir Ghumman CBI

CM मान के OSD Rajbir Ghumman पहुंचे CBI दफ्तर, ₹20.98 लाख कैश, 3 चिट्ठियां, 1 OSD: पंजाब में मचा सियासी भूचाल

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Sachin Pilot Punjab Ground Test Congress Gangster Violence

राहुल गांधी से पहले पायलट करेंगे ग्राउंड टेस्ट: ग्यासपुरा, झोटा परिवार से मिलेंगे

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

अकाल तख्त में AAP विधायकों की पेशी: ग्यासपुरा विवाद पर देंगे स्पष्टीकरण

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post
Ashish Shelar-BJP MLA from Bandra West.

भाजपा मुंबई प्रमुख ने की अघाड़ी सरकार की शराब नीति की जांच की मांग

Robbers target Indian dairy shop owner in NZ, steal cash

न्यूजीलैंड में भारतीय डेयरी शॉप मालिक पर लुटेरों का धावा, ले गए कैश

पाक बॉर्डर से शुरू होगी BSNL की 4जी सेवा: फिरोजपुर

पाक बॉर्डर से शुरू होगी BSNL की 4जी सेवा: फिरोजपुर में 4जी बीटीएस साइट का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च (The News Air)

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।