LIVE | ...
गुरूवार, 6 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - किसानों की जिंदगी संवारना हमारी जिम्मेदारी, देश की खाद्य सुरक्षा का श्रेय अन्नदाताओं को है – शिवराज सिंह

किसानों की जिंदगी संवारना हमारी जिम्मेदारी, देश की खाद्य सुरक्षा का श्रेय अन्नदाताओं को है – शिवराज सिंह

प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह करेंगे पदयात्रा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 20 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय
A A
0
Shiv Raj
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 20 मई (The News Air) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और आईसीएआर संस्थानों के निदेशकों के वार्षिक सम्मेलन का आज पूसा, दिल्ली स्थित सुब्रमण्यम सभागार में शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट एवं सभी उप महानिदेशक, सहायक महानिदेशक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यहां श्री चौहान ने कहा कि मैं आईसीएआर को कृषि शिक्षा, विस्तार और अनुसंधान के मंदिर के रूप में देखता हूं। कृषि क्षेत्र में हमारी उपलब्धियां गर्व करने वाली है और वर्तमान स्थिति में आईसीएआर देश का गौरव है। वैज्ञानिक लगातार अनुसंधान में लगे हुए हैं। कृषि विश्वविद्यालय भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन अभी भी हमें कई अन्य लक्ष्यों को हासिल करना है व गेप को भरना है। दो टाइम का भरपूर पोषणयुक्त आहार उपलब्ध करवाना हमारा मंत्र है।
आज का यह आयोजन विभिन्न मुद्दों पर गंभीरतापूर्ण विचार करने का अवसर है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अगर मैंने इस भवन को मंदिर कहा है तो इसका भगवान किसान है और हम सब उसके पुजारी हैं। उस किसान की जिंदगी कैसे बेहतर बनाएं, ये हमारा काम है। किसान अन्न के भंडार भरता है, जिससे फूड सिक्योरिटी सुनिश्चित होती है। किसान धरती की सुरक्षा भी करता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए भी धरती बचे। पेस्टिसाइड और फर्टिलाइजर का अनियंत्रित उपयोग मिट्टी के स्वास्थ्य को खराब कर रहा है।किसी जमाने में अमेरिका का सड़ा हुआ पीएल 480 गेहूँ खाना पड़ता था,आज हम 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ़्त अनाज दे रहे हैं। एक टाइम क्यों, दो टाइम भोजन करना है, पोषणयुक्त खाएंगे और खिलायेंगे।

शिवराज सिंह ने कहा कि हम कुछ मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने के लिए बैठे हैं। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है विकसित भारत, ये मेरे लिए मंत्र है। मैं ऐसा कृषि मंत्री हूँ, जो अभी पदयात्रा कर रहा हूँ 25 और 26 को। लोगों को जोड़ना है तो पैदल चलने से बढ़िया कुछ नहीं है। विकसित भारत के लिए विकसित कृषि और समृद्ध किसान। हमारा उद्देश्य एक है, देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, और भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाना। किसानों की आजीविका भी सुनिश्चित करना है, इसे फायदे का धंधा बनाना है नहीं तो खेती कौन करेगा?

यह भी पढे़ं 👇

History

5 अगस्त: History में आज के दिन हुई ये बड़ी घटनाएं, Houdini के करतब से लेकर Nelson Mandela की गिरफ्तारी तक

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 6

Breaking News Live Updates 6 अगस्त 2026: Mega Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
6 August 2026 Rashifal

6 August 2026 Rashifal: गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, जानें सभी 12 राशियों का हाल

गुरूवार, 6 अगस्त 2026

शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी एक टीम है, मार्गदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का है। हमारा मंत्र है एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम। हम एक दिशा में आगे बढ़ेंगे। हमारी रणनीति तैयार है, हमें मिलकर 6 काम करना है, उत्पादन बढ़ाना, पर हेक्टेयर ईल्ड कैसे बढ़े, दूसरा कॉस्ट कैसे कम हो, नंबर तीन उत्पादन के दाम ठीक देना है, फूड प्रोसेसिंग में क्या-क्या सोच सकते हैं। चौथा है नुकसान हुआ तो उसकी भरपाई। उसके बाद कृषि का विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।

शिवराज सिंह ने कहा कि एक यक्ष प्रश्न आज खड़ा है कि आने वाली पीढ़ी के लिए धरती को सुरक्षित कैसे रखा जाए।हमने सोचा लैब में बैठे वैज्ञानिक, यूनिवर्सिटी में बैठे वीसी, KVK की टीम, राज्य सरकार, केंद्र सरकार, सब मिलकर एक हो जाएँ। विकसित कृषि संकल्प अभियान में हम किसानों के लिए मिलकर निकलेंगे। लैब में रिसर्च हो और लैंड में पता ही न हो, तो क्या फायदा। इसे धरती पर ले जाना जरूरी है। इसमें सभी लोग बाहर फील्ड में निकलें। एक जिले में 2 टीम जाएंगी। मैं वाइस चांसलर्स और विद्यार्थियों से भी कहूँगा कि आप किसानों से चर्चा करें, जलवायु कैसे है, माटी कैसी है, कौन सी फसल अच्छी हो सकती है। हम निकलेंगे भी और इसी खरीफ फसल में उत्पादन बढ़ाकर दिखायेंगे और लागत घटा कर दिखायेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शोध पत्रों और पुस्तकों का लाभ आम किसान को होना चाहिए। साथ ही कहा कि यूनिवर्सिटी से निकले कितने बच्चे एग्रो बिजनेस से जुड़े हैं, इसका आकलन किया जाएं। किसी ने स्टार्टअप शुरू किया है, किसी ने खेती शुरू की है कि नहीं, इसका अध्ययन करें। कृषि की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वो शिक्षा खेती के काम आना चाहिए। पढ़ाई व्यावहारिक होना जरूरी है। सैलेरी और रिसर्च का अनुपात क्या होना चाहिए, संसाधनों का बेहतर उपयोग कैसे हो यह देखें। किसानों की मदद के लिए मोबाइल एप या हेल्पलाइन भी होना चाहिए। साथ ही देखें कि हम अपने क्षेत्र में किसानों की क्या मदद कर सकते हैं? आप खुद सोचो, हमारा विश्वविद्यालय भारत में टॉप थ्री में कैसे आये। उन्होंने कहा कि आधुनिक ज्ञान और परंपरागत ज्ञान का संगम कैसे हो, ये सोचें। कई बार किसान व्यावहारिक क्षेत्र में ज्यादा समझता है। हर वीसी दो-तीन बेस्ट प्रेक्टिस साझा करें। सभी विश्विद्यालय के बीच सार्थक प्रतिस्पर्धा होना चाहिए। केवल वीसी बनकर हम संतुष्ट नहीं हो सकते हैं, बेहतर से बेहतर करने की कोशिश करें। अगली बार जब हम बैठें तो हम ये रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करें कि हमने ये तय किया था और उस पर हमने ये काम किया तो बैठना सार्थक होगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Hemkund Yatra 2025: पंज प्यारों के साथ पहला जत्था तैयार, सेना ने संभाली कमान

Next Post

Waqf Act पर सुनवाई में Khajuraho Mandir का जिक्र! SC की सख्त टिप्पणी चर्चा में

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

5 अगस्त: History में आज के दिन हुई ये बड़ी घटनाएं, Houdini के करतब से लेकर Nelson Mandela की गिरफ्तारी तक

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 6

Breaking News Live Updates 6 अगस्त 2026: Mega Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
6 August 2026 Rashifal

6 August 2026 Rashifal: गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, जानें सभी 12 राशियों का हाल

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Punjab Cabinet Decisions

Punjab Cabinet Decisions: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम, डिजिटल यूनिवर्सिटी और बड़े सुधार

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Punjab SC Scholarship

Punjab SC Scholarship Scheme: 10 लाख SC छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, बलजीत कौर ने गिनाईं उपलब्धियां

बुधवार, 5 अगस्त 2026
Next Post
Supreme-court

Waqf Act पर सुनवाई में Khajuraho Mandir का जिक्र! SC की सख्त टिप्पणी चर्चा में

Covid Variant से Market Panic! Pharma Shares में दिखी Buying की लहर

Parali Burning

Warning के बाद भी Parali जल रही! 9,266 केस में Amritsar सबसे आगे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।