LIVE | ...
बुधवार, 4 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - अंतरराष्ट्रीय - अमर होने की जिद, ये शख्स रोज खा रहा 110 गोलियां, ताउम्र जीने के लिए बनाया खास प्लान!

अमर होने की जिद, ये शख्स रोज खा रहा 110 गोलियां, ताउम्र जीने के लिए बनाया खास प्लान!

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 11 अगस्त 2023
in अंतरराष्ट्रीय, स्पेशल स्टोरी
A A
0
अमर होने की जिद, ये शख्स रोज खा रहा 110 गोलियां, ताउम्र जीने के लिए बनाया खास प्लान!
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Bryan Johnson News: अमेरिका में एक शख्स को अमर होने की ऐसी जिद चढ़ी है कि उसने प्रकृति के नियमों को बदलने की ठान ली है. अरबपति ब्रायन जॉनसन ने कसम खाई है कि वह इस सदी में मरना नहीं चाहते. खुद को जवान और जिंदा रखने के लिए वह हर रोज 110 गोलियां खाते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जब उन्हें मीठे की तलब होती है तो वह चॉकलेट में डूबे मशरूम से अपनी तलब मिटाते हैं. 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में 45 वर्षीय ब्रायन ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वह किस तरह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी गुजारते हैं, ताकि उन्हें अमर होने में मदद मिल सके. ब्रायन ने 10 साल पहले Braintree Venmo नाम की एक कंपनी को 6400 करोड़ रुपये में बेचा. इससे मिले पैसे को उन्होंने खुद को अमर करने में लगाना शुरू कर दिया. उनके पास डॉक्टरों की एक पूरी टीम है, जो उनके शरीर के हर अंग की जांच करती है.

21वीं सदी में नहीं मरने का लक्ष्य

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रायन का कहना है कि हर रोज एक समय पर सोना, सुबह 11 बजे के बाद कुछ नहीं खाना और हर रोज 110 गोलियां खाना ही उनके युवा होने की कुंजी है. ब्रायन ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य 21वीं सदी में मरना नहीं है. वह खुद को लंबे समय तक जीवित रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. उन्होंने अपने 17 साल के बेटे का प्लाज्मा तक शरीर में चढ़वा लिया था.

यह भी पढे़ं 👇

Amazon Forest Carbon Source

Amazon Forest Carbon Source: धरती के फेफड़े अब छोड़ रहे ज्यादा CO2

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
3 November History

3 November History: जहांगीर की ताजपोशी से लाइका की उड़ान तक

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Jaishankar Energy Warning

Jaishankar Energy Warning: विकासशील देशों की आवाज बने भारत के विदेश मंत्री

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Germany Gen Z Protest

Germany Gen Z Protest: ‘हमारा भविष्य दांव पर’, सड़कों पर उतरे युवा

सोमवार, 2 नवम्बर 2026

किस प्लान का पालन करते हैं ब्रायन?

ब्रायन ने कहा कि मैं मरने के विचार के खिलाफ हूं. मैं जिंदा रहने के आइडिया को मानवता को देना चाहता हूं. उन्होंने बताया कि वह अपने सारे फैसले एल्गोरिदम के हिसाब से लेते हैं. वह आगे बताते हैं कि उनके लिए सोना बहुत ज्यादा जरूरी है. इसलिए वह रोज रात 8.30 बजे सो जाते हैं. उठने के बाद ब्रायन चार से पांच घंटे तक किसी से बात नहीं करते हैं, ताकि उन्हें सोचने का वक्त मिल सके.

अमेरिकी अरबपति हर रोज 2250 कैलरी तक ही भोजन लेते हैं. वह सिर्फ फल और सब्जियों को ही खाते हैं. उन्होंने खाना खाने के लिए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक का वक्त निर्धारित किया हुआ है. सुबह के समय वह थोड़ी शराब भी पीते हैं. उनका कहना है कि वह अपनी सारी जिंदगी नींद के इर्द-गिर्द जी रहे हैं. वह आगे बताते हैं कि कई सारे एक्सपेरिमेंट करने के बाद ही वह खाली पेट सोते हैं.

क्या है ब्रायन की डाइट?

ब्रायन ने बताया कि उनके दिन की शुरुआत सब्जियों के नाश्ते साथ होती है. इसमें वर्जिन ऑलिव ऑयल और कोको के साथ ब्रोकली, फूलगोभी, लहसुन, अदरक शामिल है. वह नमक या मसाले की जगह पोटेशियम क्लोराइड का इस्तेमाल करते हैं. हर रोज ब्रायन करीब एक किलो सब्जी खाते हैं. अगर उन्हें मीठा खाना होता है, तो वह मशरूम को चॉकलेट में डुबा कर खाते हैं.

हर साल खुद पर खर्च कर रहे 16 करोड़ रुपये

अमेरिकी अरबपति खुद को जवान और अमर बनाने के लिए हर साल 16 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं. उनके पास 30 डॉक्टर्स और मेडिकल एक्सपर्ट्स की एक पूरी टीम है, जिसका काम उनके हर एक अंग की जांच करना है. टीम का लक्ष्य है कि वह 45 साल के ब्रायन के शरीर को 18 साल के युवा लड़के की बॉडी में बदल दे. उनके हर एक अंग की तस्वीर खींची जाती है, ताकि उस पर नजर रखी जा सके.

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि डॉक्टरों का दावा है कि उन्होंने अपनी बायोलॉजिकल उम्र को पांच साल तक कम कर लिया है. ब्रायन का कहना है कि उनकी उम्र भले ही 45 साल है, मगर उनका दिल 37 साल, शरीर की त्वचा 28 साल और फेफड़ों की क्षमता एवं फिटनेस किसी 18 साल के लड़के के बराबर है. उनकी टीम में वो डॉक्टर शामिल हैं, जो इंसान को जवान बनाने के लिए रिसर्च कर रहे हैं.

(ये खबर रिपोर्ट के आधार पर की गई है. ब्रायन के दावे का समर्थन The News Air नहीं करता है)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Uttarakhand Weather Update : अगले चार दिन गरज-चमक के साथ होगी अत्याधिक तीव्र बारिश

Next Post

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 3 पैसे टूटकर 82.74 पर खुला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amazon Forest Carbon Source

Amazon Forest Carbon Source: धरती के फेफड़े अब छोड़ रहे ज्यादा CO2

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
3 November History

3 November History: जहांगीर की ताजपोशी से लाइका की उड़ान तक

मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
Jaishankar Energy Warning

Jaishankar Energy Warning: विकासशील देशों की आवाज बने भारत के विदेश मंत्री

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
Germany Gen Z Protest

Germany Gen Z Protest: ‘हमारा भविष्य दांव पर’, सड़कों पर उतरे युवा

सोमवार, 2 नवम्बर 2026
1 November History

1 November History में छुपी हैं कई चौंकाने वाली घटनाएं

रविवार, 1 नवम्बर 2026
Digi Yatra International Flights

Digi Yatra International Flights में छिपी है बड़ी शर्त, जानें अभी

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Next Post
Rupee Vs Dollar

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 3 पैसे टूटकर 82.74 पर खुला

भारत के चंद्रयान-3 के बाद रूस ने भी लगभग 50 साल बाद चांद पर भेजा स्पेसक्राफ्ट

भारत के चंद्रयान-3 के बाद रूस ने भी लगभग 50 साल बाद चांद पर भेजा स्पेसक्राफ्ट

LIC Policy Surrender: LIC policy can be surrendered even before maturity, know its easy process

LIC Policy Surrender: मैच्योरिटी से पहले भी सरेंडर किया जा सकता है एलआईसी पॉलिसी, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।