The News Air- (नई दिल्ली) देश के 21 राज्यों में फैल चुके कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (new variant Omicron) के बीच एक Good News मिली है। COVID-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई को और मज़बूत करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने एक ही बार में दो टीकों और एक एंटी-वायरल दवा को मंजूरी दे दी है। ये नए टीके CORBEVAX और COVOVAX हैं जबकि एंटी-वायरल दवा का नाम मोलनुपिरवीर(Molnupiravir) है। इन दवाओं को आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए अनुमोदित किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने tweet करके दी जानकारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मन सुख मंडाविया( Mansukh Mandaviya) ने कहा कि CORBEVAX वैक्सीन भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित RBD प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है और तीसरा वैक्सीन भारत में COVID-19 के ख़िलाफ़ विकसित किया गया है, जिसे हैदराबाद स्थित फर्म बायोलॉजिकल-ई द्वारा बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि नैनोपार्टिकल वैक्सीन, COVOVAX, का निर्माण पुणे स्थित फर्म सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाएगा। मंडाविया ने बताया कि देश में अब 13 कंपनियों द्वारा एंटी-वायरल दवा मोलनुपिरवीर का निर्माण किया जाएगा, जिसका उपयोग आपातकालीन स्थिति में COVID-19 के वयस्क रोगियों के इलाज के लिए प्रतिबंधित उपयोग के लिए किया जाएगा और जिन्हें संक्रमण बढ़ने का उच्च जोख़िम है।
देश में वैक्सीनेशन और कोरोना की मौजूदा स्थिति
पिछले 24 घंटों में 72,87,547 वैक्सीन ख़ुराक के के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 142.47 करोड़ (1,42,46,81,736) से अधिक हो गया है। यह 1,51,91,424 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। पिछले 24 घंटों में 6,450 रोगियों के ठीक होने से (महामारी की शुरुआत के बाद से) ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 3,42,43,945 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.40% है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 61 दिनों में 15,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6,358 नए मामले सामने आए हैं। भारत का सक्रिय केसलोएड यानी एक्टिव केस वर्तमान में 75,456 पर हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.22% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,35,495 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 67.41 करोड़ (67,40,78,531) परीक्षण किए हैं। पिछले 44 दिनों से साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.64% 1% से कम है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.61% बताई गई। पिछले 85 दिनों से दैनिक सकारात्मकता दर 2% से नीचे और लगातार 120 दिनों से 3% से नीचे बनी हुई है।