LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Independence Day Special : PM मोदी की तस्वीर और नारों के प्रिंट वाली पतंगों से भरा रहेगा आसमान

Independence Day Special : PM मोदी की तस्वीर और नारों के प्रिंट वाली पतंगों से भरा रहेगा आसमान

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 12 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Independence Day Special
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले आम चुनाव की झलक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली पारंपरिक पतंगबाज़ी के दौरान भी देखने को मिलेगी। इस बार 15 अगस्त पर दिल्ली और आसपास के इलाकों का आसमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर और ‘डंबल इंजन की सरकार’, ‘दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी’ और ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ जैसे नारों के प्रिंट वाली पतंगों से गुलज़ार रहेगा। दिल्ली और आसपास के इलाकों में पतंगबाज़ी कर स्वतंत्रता दिवस मनाने का रिवाज अरसे से रहा है।

इसके मद्देनजर पुरानी दिल्ली के लाल कुआं और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में पतंगों का बाजार सजता है जहां राजनीतिक शख्सियतों और फिल्म जगत की हस्तियों के साथ-साथ अलग-अलग कार्टून किरदारों की तस्वीर वाली पतंगें उपलब्ध हैं। इसके अलावा पारंपरिक कागज़ की पतंग भी बाजारों में मिल रही हैं। दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में ‘डबल इंजन की सरकार’ प्रिंट वाली पतंग की काफी मांग है और यह पतंग कई दुकानों पर खत्म हो गई है। इस पतंग पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ ‘डबल इंजन की सरकार-सपना सरकार का’ लिखा है और ‘कमल’ के फूल की तस्वीर भी छपी है।

यह पूछे जाने पर कि विपक्ष के प्रमुख नेताओं की तस्वीर वाली पतंगें क्यों नहीं हैं, एक दुकानदार ने कहा कि ये पतंगें अहमदाबाद, जयपुर, बरेली और रामपुर जैसे स्थानों से आती हैं और वहां से विपक्षी नेताओं की तस्वीर वाली पतंगें नहीं आ रही हैं। पुरानी दिल्ली के लाल कुआं इलाके में पतंग का कारोबार करने वाले अनिल कुमार जायसवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, “2024 में चुनाव हैं, इस वजह से मोदी की तस्वीर के साथ ‘डबल इंजन की सरकार’ वाली पतंग की मांग ज्यादा है।

यह भी पढे़ं 👇

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026

इसके साथ ही तिरंगे के रंग वाली पतंग भी ज्यादा बिक रही है।” दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में प्रधानमंत्री की तस्वीर वाली दूसरी पतंग भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस पतंग पर मोदी की तस्वीर के साथ ‘इंडिया गेट’, ‘लाल किला’ और ‘कमल’ के फूल की तस्वीर है और साथ में इस पर लिखा है ‘दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी’।

अन्य दुकानदार मोहम्मद आमिर ने कहा, “बाज़ार में बड़े आकार की पतंगों की मांग भी है। बाजार में बच्चों के लिए सलमान खान, शाहरुख खान, कार्टून और अन्य तरह की पतंगें रखी जाती हैं जो उन्हें पसंद आती हैं।” वहीं, दुकानदार इंद्र कुमार ने बताया कि बाजार में आम तौर पर लोग ‘मंझोली’, ‘अध्धी’ और ‘पौनी’ आकार की पतंगें उड़ाना पसंद करते हैं। उनके मुताबिक, इन आकार की पतंगों की कीमत तीन रुपये से शुरू होकर 10 रुपये तक जाती है जो उनके आकार पर निर्भर करती है। बाजार के अन्य पतंग व्यापारी बबलू ने बताया कि प्रशासन ने पतंग उड़ाने के लिए डोर के तौर पर मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है जिस वजह से सिर्फ ‘सद्दी’ (सादी) डोर ही बाजार में उपलब्ध है और यह अलग-अलग रंग में मिल रही है।

बाजार में राजनीतिक हस्तियों के अलावा डोरेमॉन, स्पाइडरमैन, मिकीमाउस, ऋतिक रोशन, सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, सिद्धू मूसेवाला और अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मैसी की तस्वीर वाली पतंगें भी हैं। इसके अलावा ‘आरआरआर’ ‘पठान’, और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों के पोस्टर की पतंगें उपलब्ध हैं। बाजार में चीन से आयात की हुई तिकोनी पतंग है जो वाटरप्रूफ कपड़े से बनी है और इसकी कीमत 100 रुपये है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस साल के शुरू में अहमदाबाद में ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव’ का उद्धाटन करते हुए कहा था कि राज्य में पतंग बनाने का उद्योग करीब 625 करोड़ रुपये का है। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सागर पहुंचे प्रधानमंत्री, संत रविदास मंदिर का किया भूमि पूजन

Next Post

रॉबर्ट वाड्रा ने किया प्रियंका गांधी के मिशन 2024 का एलान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 28 March 2026

Breaking News Live Updates 12 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Rashifal

12 सितंबर 2026 Rashifal: इन 3 राशियों का भाग्य चमकेगा!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Jain Community Wealth Secret

Jain Community Wealth Secret: 500 साल पुराना नियम बना अमीरी का राज!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Valmiki Community Protest,

Valmiki Community Protest: भंडारी पुल पर चक्का जाम, ट्रैफिक ठप!

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Next Post
रॉबर्ट वाड्रा ने  किया प्रियंका गांधी के मिशन 2024 का एलान, बोले- उनके पास हैं सभी खूबियां, मैं...

रॉबर्ट वाड्रा ने किया प्रियंका गांधी के मिशन 2024 का एलान

Raghav Chadha

राज्यसभा सदस्य Raghav Chadha ने सोशल मीडिया पर बदला अपना परिचय

malai for lips

आपकी स्किन को नेचुरली सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकती है मलाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।