शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - एक्शन में शिक्षा मंत्री आतिशी, मुनिरका गाँव स्थित एमसीडी स्कूल का किया औचक निरीक्षण

एक्शन में शिक्षा मंत्री आतिशी, मुनिरका गाँव स्थित एमसीडी स्कूल का किया औचक निरीक्षण

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 2 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Atishi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

निरीक्षण के दौरान स्कूल में 19 में से मात्र 10 शिक्षक मौजूद, शिक्षकों के बिना क्लासरूम में ख़ाली बैठने को मजबूर बच्चे

औचक निरीक्षण के दौरान छात्रों की ख़ाली पड़ी कॉपियाँ बयाँ कर रही थी शिक्षा को लेकर जीरो विज़न वाली भाजपा के 15 सालों के एमसीडी शासन की कहानी

स्कूल में बदहाल मिला शौचालय, फ़र्श पर जमी पड़ी थी गंदगी,दीवारें धूल से अटी पड़ी थी

एमसीडी में अब शिक्षा को महत्व देने वाली सरकार इसलिए शिक्षक पुराने ढुलमूल रवैये को छोड़ अनुशासित होकर निभाए अपनी ड्यूटी-शिक्षा मंत्री आतिशी

लापरवाही देख शिक्षा मंत्री ने कहा- स्कूलों में जब इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक ही होंगे नदारद तो कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई? इसपर मामले में तुरंत संज्ञान ले अधिकारी

एमसीडी स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चे आते है इसका ये मतलब नहीं की उन्हें बदहाल स्थिति में पढ़ने को मजबूर किया जाए-शिक्षा मंत्री आतिशी

पैरेंट्स भरोसे के साथ सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते है, ऐसे में स्कूल की ऐसी हालत बच्चों के भविष्य से खिलवाड़-शिक्षा मंत्री आतिशी

शिक्षा मंत्री का स्कूल इंचार्ज को अल्टीमेटम- सप्ताहभर में स्कूल की सभी समस्या हो दूर; 1 हफ़्ते बाद दोबारा होगा निरीक्षण अगर समस्या पाई गई तो कड़े परिणाम भुगतने के लिए रहे तैयार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली के सभी बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन और सीखने का बेहतर माहौल देना हमारी प्राथमिकता है, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-शिक्षा मंत्री आतिशी

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (The News Air) शिक्षा मंत्री आतिशी ने मुनिरका गाँव स्थित एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने पाया कि, स्कूल में 19 में से मात्र 10 शिक्षक मौजूद है। कई शिक्षक लंबे समय से अनुपस्थित थे। स्कूल में काफ़ी बच्चे भी अनुपस्थित थे। शौचालय बदहाल हालत में था, फ़र्श और दीवारों पर गंदगी जमी हुई थी। शिक्षा मंत्री ने पाया कि बच्चों की कॉपियाँ ख़ाली पड़ी थी। स्कूल की इस दशा की देखकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूल प्रमुख को फटकार लगाई और अल्टीमेटम देते हुए एक सप्ताह के भीतर इन सभी समस्याओं को ठीक करने का निर्देश दिया।

स्कूल में बदहाल मिला शौचालय, फ़र्श पर जमी पड़ी थी गंदगी,दीवारें धूल से अटी पड़ी थी

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने पाया कि स्कूल का शौचालय बदहाल हालत में था। क्लासरूम में दीवारों पर गंदगी भरी हुई थी, फ़र्श पर भी धूल जमी थी और लंबे समय से सफ़ाई नहीं हुई थी। एक क्लासरूम में लाइटें नहीं जल रही थी और बच्चे अंधेरे कमरे में बैठने को मजबूर थे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल में सफाई की बदतर स्थिति यहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के प्रति स्कूल प्रशासन के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है जिसकी हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है|

निरीक्षण के दौरान स्कूल में 19 में से मात्र 10 शिक्षक मौजूद, शिक्षकों के बिना क्लासरूम में ख़ाली बैठने को मजबूर बच्चे

अटेंडेंस रजिस्टर चेक करने पर शिक्षा मंत्री ने पाया कि कुल 19 शिक्षकों में से 9 शिक्षक नदारद है। इस कारण बच्चे क्लासरूम में ख़ाली बैठने को मजबूर थे। कई शिक्षक ऐसे थे जो लंबे समय से अनुपस्थित थे और स्कूल में बच्चों की उपस्थिति भी काफ़ी कम थी।

औचक निरीक्षण के दौरान छात्रों की ख़ाली पड़ी कॉपियाँ बयाँ कर रही थी शिक्षा को लेकर जीरो विज़न वाली भाजपा के 15 सालों के एमसीडी शासन की कहानी

क्लासरूम में निरीक्षण के दौरान जब शिक्षा मंत्री ने बच्चों की कॉपियाँ चेक की तो पाया कि कॉपियों ख़ाली पड़ी है और लंबे समय से उन्हें काम नहीं मिला है।

स्कूल की इन समस्याओं को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने स्कूल इंचार्ज को फटकार लगाई और कहा कि एमसीडी स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चे आते है इसका ये मतलब नहीं की उन्हें बदहाल स्थिति में पढ़ने को मजबूर किया जाए। उन्होंने कहा कि, पैरेंट्स भरोसे के साथ सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते है, ऐसे में स्कूल की ऐसी हालत बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि, स्कूलों में जब इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक ही होंगे नदारद तो कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई? इस मामले में अधिकारी तुरंत संज्ञान ले।

एमसीडी में अब शिक्षा को महत्व देने वाली सरकार इसलिए शिक्षक पुराने ढुलमूल रवैये को छोड़ अनुशासित होकर निभाए अपनी ड्यूटी

यह भी पढे़ं 👇

PPCB Home Buyers Relief

PPCB Home Buyers Relief: बिल्डरों के उल्लंघन की सजा घर खरीदारों को नहीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Arrests: 90,000 के दावे में 32,000 गिरफ्तारियां गायब, विपक्ष ने खोली पोल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
America Iran Talks

America Iran Talks: इस्लामाबाद में शांति की उम्मीद, शर्तों पर फंसी बातचीत

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

स्कूल के रखरखाव में लापरवाही और गंदगी, पढ़ाई को लेकर लापरवाही को देखते हुए स्कूल प्रमुख को एक सप्ताह का अल्टीमेट देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वो स्कूल की समस्याओं को दूर करे। 1 हफ़्ते बाद दोबारा होगा निरीक्षण अगर समस्या पाई गई तो कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि, एमसीडी में अब शिक्षा को महत्व देने वाली सरकार इसलिए शिक्षक पुराने ढुलमूल रवैये को छोड़ अनुशासित होकर अपनी ड्यूटी निभाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली के सभी बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन और सीखने का बेहतर माहौल देना हमारी प्राथमिकता है, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिक्षा मंत्री @AtishiAAP का MCD स्कूल, मुनिरका गाँव में Surprise Inspection | LIVE https://t.co/psNlVJyEjW

— AAP (@AamAadmiParty) December 2, 2023

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब की विकास क्रांति रैली में बोले केजरीवाल, ‘‘आप’’ की सरकार ईमानदार, तभी पंजाब में हो रहे इतने बड़े-बड़े काम

Next Post

आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PPCB Home Buyers Relief

PPCB Home Buyers Relief: बिल्डरों के उल्लंघन की सजा घर खरीदारों को नहीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Arrests: 90,000 के दावे में 32,000 गिरफ्तारियां गायब, विपक्ष ने खोली पोल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
America Iran Talks

America Iran Talks: इस्लामाबाद में शांति की उम्मीद, शर्तों पर फंसी बातचीत

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Anti-Beadbi Law Amendment

Anti-Beadbi Law Amendment: गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब उम्रकैद, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
अरविन्द केजरीवाल

आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल

गुरदासपुर और पठानकोट

गुरदासपुर और पठानकोट के लिए ऐतिहासिक मौका..

पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग

पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।