मुंबई, 4 अगस्त (The News Air)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर व रैपर हृदेश सिंह उर्फ यो-यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा, मानसिक और आर्थिक शोषण के दोश लगाए हैं।शालिनी के आरोप हैं कि हनी सिंह उनके माता-पिता और छोटी बहन ने उनका शोषण किया है। शालिनी ने चारों के ख़िलाफ़ दिल्ली की तीज हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की है। 160 पन्नों की याचिका में शालिनी ने 10 वर्ष पुराना हनीमून का एक ऐसा राज़ खोला दिया है, जिसे आज तक कोई नहीं जानता था। शालिनी का आरोप है कि हनीमून के दौरान हनी सिंह ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी थी।
शालिनी ने कोर्ट में दी गई अपनी याचिका में बताया कि दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ते थे, जहां दोनों का अफेयर शुरू हुआ, क़रीब 10 वर्ष के प्यार के बाद 14 मार्च साल 2010 को दोनों के घर वालों की मर्ज़ी से दोनों की सगाई हुई और 23 जनवरी 2011 में दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में सरोजनी नगर के गुरुद्वारा साहिब में शादी कर ली। हृदेश सिंह उर्फ यो-यो हनी सिंह को म्युजिक से शुरू से ही प्यार था। म्युजिक के प्रति उसके प्यार की वजह से ही शालिनी ने भी उसका हमेशा ही साथ दिया।
हनी सिंह के हनीमून पर बदल गए थे तेवर- अपनी याचिका में शालिनी ने बताया है कि शादी के बाद जब वह हनीमून के लिए मॉरिशस गए तभी से उन्होंने (हनी सिंह) उनके ऊपर हाथ उठाना शुरू कर दिया था। याचिका में बताया गया है कि दोनों मॉरीशस पहुंचे तो शालिनी ने अहसास किया कि हनी सिंह का व्यवहार काफ़ी बदला गया था, वो ज़्यादातर चुप और शांत रहने लगा। हनी सिंह के बदले हुए व्यवहार को देखकर होटल में शालिनी ने हनी सिंह से उसके बदले हुए व्यवहार के बारे में पूछा तो हनी सिंह आगबबूला हो गया और लड़ने लगा।
हनी सिंह ने चिल्ला कर कहा था, मेरे से सवाल कैसे किया?- गुस्से में हनी सिंह ने शालिनी को बेड पर ज़ोरदार धक्का मारा और चिल्लाने लगा कि यो-यो हनी सिंह से सवाल करने की हिम्मत किसी में नहीं होती, तो तुम भी मुझ से कभी कोई सवाल मत करना।
शालिनी से कहा था शादी नहीं करना चाहता था मैं- इस दौरान हनी सिंह ने कहा, मैं वैसे ही शादी को लेकर काफ़ी परेशान हूं। मैं तो शादी करना ही नहीं चाहता था, परन्तु मैंने तुमसे वायदा किया था, इस लिए मुझे शादी करनी पड़ी’. लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद हनी सिंह से यह बातें सुनने के बाद शालिनी पूरी तरह से टूट गई थी. यह बोलकर हनी सिंह होटल के कमरे से बाहर आ गया।
हनी सिंह ने होटल में की थी पिटाई- शालिनी का आरोप है कि हनी सिंह यह कहने के बाद अगले 10 से 12 घंटे तक वापस नहीं आया। जब वह वापस आया तो शालिनी ने उससे हनीमून के दौरान होटल के कमरे में अकेला छोड़कर जाने का कारण पूछा तो हनी सिंह ने बड़ी बेरहमी से शालिनी की पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों के संबंध बेहद ख़राब होते चले गए।
हनी सिंह के दूसरी महिलाओं के साथ हैं शारीरिक संबंध- शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि हनी सिंह का दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध हैं. शालिनी का कहना है कि किसी भी कंसर्ट या सिंगिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी सिंह उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी करते हैं.
शादी की नहीं करना चाहता था सार्वजनिक- शालिनी का दावा है कि शादीशुदा होने की कोई भी निशानी वो सार्वजनिक नहीं करता था और इसीलिए उसने सगाई पर पहनाई गई हीरे की अंगूठी भी उतार दी थी. उस दौरान ये कहकर अंगूठी उतारी थी कि हीरे पहनना उनके नसीब के लिए अच्छा साबित नहीं होता. आपको बता दें कि हनी सिंह ने अपनी शादी को तीन सालों तक दुनिया से छुपा कर रखा था. साल 2014 में हनी सिंह ने पहली बार शालिनी को फैंस के इंट्रोड्यूस कराया था.
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट में शामिल दो संदिग्धों का फोटो एनआईए ने किया जारी,
Bengaluru Rameshwaram Cafe blast case: बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट की जांच कर रही एजेंसी एनआईए ने दो...