मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अगर काम करवाने हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट दें अगर लड़ाई करवानी है तो कांग्रेस को वोट देना : अरविंद केजरीवाल

अगर काम करवाने हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट दें अगर लड़ाई करवानी है तो कांग्रेस को वोट देना : अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 20 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
CM mann

CM mann

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • …हमें राजनीति करना नहीं आती, काम करना और गारंटियां पूरी करना आता है: आप सुप्रीमो
  • …मुफ्त बिजली, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था, युवाओं को रोजगार, बच्चों के लिए विश्वस्तरीय स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, हमने अपने सभी बड़े वादे पूरे किए: सीएम मान
  • …पारंपरिक पार्टियों ने जनता के पैसे से गैंगस्टरों को संरक्षण दिया: सीएम मान

जालंधर, 20 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर में अपने उपचुनाव उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में गुरुवार को एक विशाल जनसभा आयोजित की। जनसभा में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत शामिल हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान जालंधर सहित पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को खुले दिल से वोट किया था। लोगों ने “आप” के 92 विधायक चुने और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया। आप सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने सिर्फ एक साल में अपने सभी बड़ी गारंटियों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हमें राजनीति करनी नहीं आती, लेकिन मैं कहता हूं कि हम यहां राजनीति करने नहीं लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं। परंपरिक पार्टियां अपने चुनावी वादे आखरी एक साल में पूरे करती है, हमने पहले साल में ही पूरे कर दिए।

आम आदमी पार्टी

केजरीवाल ने जीरो बिजली बिल का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमने इस गारंटी का ऐलान किया था तो विपक्षी पार्टियां इसे नामुमकिन कहती थीं, लेकिन हमने सरकार बनने के पहले तीन महीनों मे ही अपना यह वादा पूरा किया। अब पंजाब के 80 फीसदी घरों में जीरो बिजली बिल आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में अब भ्रष्टाचार और माफिया राज पूरी तरह खत्म हो चुका है। पहले जो पैसा पारंपरिक दलों के भ्रष्ट नेताओं की जेब में जा रहा था, वह अब पंजाब के खजाने में जा रहा है। इसके कारण सरकारी विभागों का राजस्व भी बढ़ गया है।

आम आदमी पार्टी

उन्होंने कहा कि जालंधर में 38 मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं और जल्द ही चुनाव के बाद और खोले जाएंगे। उन्होंने जालंधर में पीजीआई चंडीगढ़ के स्तर का एक बड़ा अस्पताल बनाने का वादा किया, ताकि लोगों का बिना किसी परेशानी के इलाज हो सके। उन्होंने 28 हजार सरकारी नौकरी देने और 25 हजार कर्मचारियों को नियमित करने के लिए मान सरकार की सराहना की और कहा कि अगले चार साल में लाखों युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

जालंधर के स्थानीय मुद्दों के बारे में बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी खराब सड़कों, विशेष रूप से दीप नगर रोड, आदमपुर मुख्य सड़क और जालंधर पश्चिम स्मार्ट सिटी रोड का जल्द ही पुनर्निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार नीले कार्ड धारकों की समस्याओं का भी समाधान करेगी। केजरीवाल ने जालंधर के लोगों से पूछा कि उन्होंने पिछले 60 सालों से कांग्रेस को वोट दिया है लेकिन बदले में कांग्रेस ने उनके लिए क्या किया? कुछ नहीं! इसलिए आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। उन्होंने कहा की अगर आपको काम करवाने हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट देना अगर लड़ाई करवानी है तो कांग्रेस को वोट दे देना।

आम आदमी पार्टी

अरविंद केजरीवाल से पहले आप पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव न तो सरकार बदलने वाला है और न ही सरकार बनाने वाला है, लेकिन आप को वोट देने का मतलब इतिहास रचना होगा। उन्होंने कहा कि आपने पंजाब में 92 विधायक चुने, दिल्ली की जनता ने आप के 63 विधायक चुने, हमारे पास 10 राज्यसभा सदस्य हैं, लेकिन अब जालंधर के पास लोकसभा सदस्य चुनने का मौका है। उन्होंने आगे कहा की मैंने 2014 से 22 तक संसद में जनता के मुद्दे उठाए, फिर आपने मुझे अपना मुख्यमंत्री चुना। अब आपको बस आप उम्मीदवार को वोट देना है, मैं सुशील रिंकू को सिखाऊंगा कि कैसे लोगों के मुद्दों को उठाना है और पंजाब के कामों को संसद में कैसे करवाना है।

मान ने कहा कि पंजाब में ईमानदार आप की सरकार बनने के बाद से एनआरआई आप सरकार पर भरोसा कर रहे हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। मान ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म किया और भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मान ने आप सरकार के पिछले एक साल के प्रदर्शन की बात करते हुए कहा कि हमने बिजली फ्री की, किसानों और उद्योग क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिल रही है। पीएसपीसीएल को सब्सिडी के 20,200 करोड़ का भुगतान किया। अच्छे स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक खोले। हमने रेत माफिया खत्म किया और युवाओं को सरकारी नौकरी दे रहे हैं।

आम आदमी पार्टी

पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि इन पार्टियों की सरकारों ने जनता के टैक्स का पैसा गैंगस्टरों पर खर्च किया। यूपी के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रोपड़ की जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया और तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा अदालतों में महंगे वकीलों को उसके बचाव के लिए रखा जिसका बिल 55 लाख हुआ। लेकिन हम इस पैसे को उस मंत्री से वसूलने की योजना बना रहे हैं जिसने इसे मंजूरी दी थी। उन्होंने धड़ों में बंटी कांग्रेस पर चुटकी ली और कहा कि जब कांग्रेसी एक साथ बैठते हैं और उनमे कोई विवाद न हो, तो यह पंजाब के समाचार पत्रों की मुख्य खबर बन जाती है। सुखबीर बादल के लिए मान ने कहा कि वह पूरी तरह से फेल हैं।

मान ने कहा कि इस जीत से राज्य में आप सरकार का हौसला बढ़ेगा और हम पंजाब को फिर से ‘रंगला’ बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत यह भी साबित करेगी कि पंजाब के लोग आप को स्वीकार करते हैं और हमें पसंद करते हैं। मान ने कहा कि जालंधर में कचरे के पहाड़, आदमपुर एयरपोर्ट, खराब सड़कें आदि जैसी समस्याओं से वह वाकिफ हैं और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जालंधर के लोगों से आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को वोट देने की अपील की।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
28 April in History

28 April in History: इतिहास में आज, जब HMS Bounty पर हुआ था खूनी विद्रोह और कैप्टन कुक ने खोजा था ऑस्ट्रेलिया

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 28 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और आप पंजाब के अध्यक्ष सीएम भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के की कड़ी मेहनत के बदौलत हम बड़ी मार्जिन से यह चुनाव जीतेंगे। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर भी निशाना साधा और कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद वे चन्नी का अपमान करते थे और अब उनके नाम पर वोट मांग रहे हैं।

जनसभा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, करतारपुर के विधायक बलकार सिंह, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक इंद्रजीत कौर मान, विधायक रमन अरोड़ा, राजविंदर कौर थियाड़ा, मोहिंदर भगत, दिनेश ढल, प्रेम कुमार, रतन सिंह, जीत लाल भट्टी, सुरिंदर सिंह सोढ़ी और जगबीर बराड़ मौजूद थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाबी यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किये नये कोर्सों से हुई नये युग की शुरुआत

Next Post

पुंछ में मोगा का लांस नायक शहीद, कुलवंत की डेढ़ साल की बेटी और 3 महीने का बेटा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
28 April in History

28 April in History: इतिहास में आज, जब HMS Bounty पर हुआ था खूनी विद्रोह और कैप्टन कुक ने खोजा था ऑस्ट्रेलिया

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 28 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Power Crisis: मजीठिया का हमला, 12 घंटे कट पर सरकार बेबस

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
India New Zealand FTA

India New Zealand FTA: 16 साल बाद बड़ी कामयाबी, 100% एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
शहीद

पुंछ में मोगा का लांस नायक शहीद, कुलवंत की डेढ़ साल की बेटी और 3 महीने का बेटा

Such a golden opportunity for government job aspirants, recruitment on 65 posts, know eligibility

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऐसा सुनहरा मौका, 65 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

परशुराम जयंती निबंध, जीवनी व रोचक प्रसंग

परशुराम जयंती - निबंध, जीवनी व रोचक प्रसंग | Parshuram Jayanti

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।