LIVE | ...
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाबी यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किये नये कोर्सों से हुई नये युग की शुरुआत

पंजाबी यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किये नये कोर्सों से हुई नये युग की शुरुआत

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 20 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
Kultar Singh Sandhwan

Kultar Singh Sandhwan

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • पंजाबी यूनिवर्सिटी के मोहाली स्थित केंद्र में 33 नये शार्ट टर्म कोर्स शुरू
  • पंजाब विधान सभा के स्पीकर ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (The News Air) पंजाबी यूनिवर्सिटी द्वारा अपने मोहाली स्थित केंद्र को और अधिक सक्रिय करने के लिए यहाँ नये युग के साथी 33 नये शार्ट टर्म कोर्स शुरू किये गए हैं जिनका उद्घाटन आज पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने किया। यह कोर्स सबुद्ध फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किये गए हैं। ज़िक्रयोग्य है कि इस केंद्र को सक्रिय करने के पड़ाव के तौर पर पिछले दिनों इसका नाम बदल कर ’पंजाबी यूनिवर्सिटी सैंटर फार इमर्जिंग एंड इनोवेटिव टेक्नोलॉजी, मोहाली’ कर दिया गया था। इसी दिशा में अब कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डाटा साईंस से सम्बन्धित यह नये कोर्स शुरू किये गए हैं।

मोहाली में इस केंद्र में रखे गए विशेष उद्घाटनी सैशन के दौरान बोलते हुये कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि समय की जरूरत अनुसार ऐसे कोर्सों की शुरुआत से पंजाब में एक नये युग की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि वह प्रौद्यौगिकी जिसने नये युग की शुरुआत करनी है, उसके साथ जुड़ना समय की ज़रूरत है। इसलिए यह सभी कोर्स लाभदायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि अब पंजाब जाग गया है और तकनीक के नये दौर में ज़रुरी ऐसे नये किस्म के कोर्स अब पंजाब के नौजवानों को और ज्यादा समर्थ बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब सही मायनों में शिक्षा का दौर शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि वह पंजाबी यूनिवर्सिटी की इस विशेष पहल के बारे पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के साथ भी विचार-चर्चा करेंगे जिससे इस दिशा में और अधिक क्षमता सहित काम किया जा सके।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab CM Bhagwant Singh Mann

CM Bhagwant Mann का तीखा वार, बोले- गुजरात से आ रहा नशा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Rajwinder Kaur Thiara,

AAP Jalandhar Cantt इंचार्ज हटते ही रो पड़ीं राजविंदर थियाड़ा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Mika Singh

Mika Singh का बड़ा दावा, Daler Mehndi पर आरोपों से इनकार

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Chandigarh Airport

Chandigarh Airport पर अब आधी रात को भी उड़ान सुविधा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

वाइस चांसलर प्रो. अरविन्द ने इस मौके पर बोलते हुये कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी ने यदि सही मायनों में नये समय का साथी बनना है तो लाज़िमी है कि ऐसे नये कदम उठाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि रिवायती किस्म के कोर्सों के साथ-साथ अब हमें ऐसे विशेष किस्म के प्रोग्राम भी लाज़िमी रूप में शुरू करने पड़ेंगे। इस मौके पर उन्होंने यूनिवर्सिटी द्वारा पहले शुरू किये गए पाँच वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्सों का भी जिक्र किया और अलग-अलग मंतव्यों के लिए स्थापित किये कुछ अकादमिक केन्द्रों के बारे भी बात की। एक टिप्पणी के दौरान उन्होंने कहा कि अब यूनिवर्सिटी की प्रयोगशालाओं में पचास साल पहले किये जाने वाले प्रयोगों के सहारे काम नहीं चलाया जा सकता बल्कि हर क्षेत्र में हर पक्ष से अपडेट होने की ज़रूरत है। उन्होंने प्रौद्यौगिकी के स्वरूप के बारे बात करते हुये कहा कि प्रौद्यौगिकी का क्षेत्र बहुत तेज रफ़्तार से बदलता है। इसलिए इन नये शुरू किये जाने वाले कोर्सों का पाठयक्रम निरंतर तौर पर बदला जाता रहेगा।

सबुद्ध फाउंडेशन के सह-संस्थापक (को-फाऊंडर) सरबजोत सिंह ने इस मौके पर अपनी संस्था के शुरुआती पड़ाव और इसके काम करने के तरीकों और काम की किस्मों के बारे विस्तार में बताया। उन्होंने बताया कि वह विदेश से इस प्रौद्यौगिकी की शिक्षा हासिल करके आए थे। यहाँ आकर उन्होंने पंजाब को अपनी कर्म भूमि के तौर पर चुना न कि इस क्षेत्र के दूसरे माहिरों की तरह दक्षिणी भारत के प्रसिद्ध शहरों का रूख किया।

ज़िक्रयोग्य है कि सबुद्ध फाउंडेशन एक ग़ैर-लाभकारी संस्था है जो डाटा साईंस के क्षेत्र में काम करती है। फाउंडेशन ने सिर्फ़ पंजाबी यूनिवर्सिटी के साथ ही नहीं बल्कि उत्तरी भारत के सरकारी अदारों गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, संत लोंगोवाल इंस्टिट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी और गुरू नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना के साथ भी करारनामे किये हुए हैं।

इन नये कोर्सों में विद्यार्थियों के साथ-साथ काम कर रहे पेशेवर और कारोबारी लोग भी दाखि़ला ले सकते हैं। इन 33 शॉर्ट-टर्म कोर्सों की सामग्री के निर्माण में यूनिवर्सिटी की फेकल्टी और सबुद्ध फाउंडेशन की हिस्सेदारी रही है। यूनिवर्सिटी फेकल्टी ने इन कोर्सों के लिए ज़रुरी क्षेत्र में अपने आप को अपडेट करने के लिए बाकायदा छह हफ़्तों की ट्रेनिंग प्राप्त की है और कोर्सों के लिए अपेक्षित सामग्री का निर्माण किया है। इस सामग्री का निर्माण अभी भी जारी है। इन कोर्सों की सामग्री को प्रौद्यौगिकी में आने वाले बदलाव के अनुसार अद्यतन करने का लक्ष्य निश्चित किया गया है।

मोहाली के केंद्र से कोआर्डीनेटर डा. रेखा भाटिया ने कोर्सों के बारे कुछ बुनियादी नुक्ते सांझा करते हुये बताया कि यह सभी 33 कोर्स अलग-अलग अवधि के हैं। यह अवधि एक हफ़्ते से शुरू होकर बारह हफ़्तों तक है। इन शार्ट-टर्म कोर्सों में मुख्य तौर पर पाईथन प्रोग्रामिंग, डाटा साईंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, सर्टिफिकेट इन डैटाइकू, नेचुरल लैंगुएज प्रोसेसिंग आदि शामिल हैं। इन कोर्सों में 2,3,4 या 10 क्रेडिट की व्यवस्था होगी। पाँच कोर्स एक साल की सीमा के भी चलाए जा रहे हैं जिन में ’एडवांस्ड प्रोग्राम इन डाटा साईंस’, ’एडवांस्ड प्रोग्राम इन बिजनिस ऐनालिटिक्स’, ’इन्टरनेट ऑफ थिंगज़’, ’ड्रोन डिवैलपैंट’ के नाम शामिल हैं।

एक कोर्स डेढ़ साल भाव 18 महिनों का है जो डाटा साईंस की जटिल प्रणालियों के प्रयोग से सम्बन्धित है। यह सभी कोर्स सुबह और शाम दोनों बैचों में चलाए जाएंगे। विद्यार्थियों के इलावा कामकाज करने वाले पेशेवर लोग भी इन कोर्सों में दाखि़ला ले सकेंगे।

इस प्रोग्राम में डीन अकादमिक मामले डा. अशोक तिवारी और रजिस्ट्रार डॉ. नवजोत कौर, डीन विद्यार्थी भलाई डा. अनुपमा, करैसप के डायरैक्टर डा. हिमेंदर भारती, एन. एस. एस. कोआर्डीनेटर डा. ममता शर्मा, डायरैक्टर युवा कल्याण डा. गगनदीप थापा, सीनियर प्रोफ़ैसर गुरप्रीत सिंह लहिल के इलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी से अलग-अलग फ़ैकल्टियों के डीन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारत में स्मार्टफोन मार्केट को बड़ा झटका, पहली तिमाही में सेल्स 20 प्रतिशत गिरी

Next Post

अगर काम करवाने हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट दें अगर लड़ाई करवानी है तो कांग्रेस को वोट देना : अरविंद केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab CM Bhagwant Singh Mann

CM Bhagwant Mann का तीखा वार, बोले- गुजरात से आ रहा नशा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Rajwinder Kaur Thiara,

AAP Jalandhar Cantt इंचार्ज हटते ही रो पड़ीं राजविंदर थियाड़ा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Mika Singh

Mika Singh का बड़ा दावा, Daler Mehndi पर आरोपों से इनकार

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Chandigarh Airport

Chandigarh Airport पर अब आधी रात को भी उड़ान सुविधा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Amritsar Ravan Dahan

Amritsar Ravan Dahan: 6 जगह जलेगा 100 फीट का रावण

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Mansa Dussehra

Mansa Dussehra इस बार नहीं, झोटा हत्याकांड से सहमा शहर

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Next Post
CM mann

अगर काम करवाने हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट दें अगर लड़ाई करवानी है तो कांग्रेस को वोट देना : अरविंद केजरीवाल

शहीद

पुंछ में मोगा का लांस नायक शहीद, कुलवंत की डेढ़ साल की बेटी और 3 महीने का बेटा

Such a golden opportunity for government job aspirants, recruitment on 65 posts, know eligibility

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऐसा सुनहरा मौका, 65 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।