सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम-पंजाब के सभी गांवों के छप्पड़ों की सफाई का कार्य शुरू: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम-पंजाब के सभी गांवों के छप्पड़ों की सफाई का कार्य शुरू: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पिछले 15-25 वर्षों में जो नहीं हुआ, वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार करेगी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Sond
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फतेहगढ़ साहिब, 18 अप्रैल (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार अगले कुछ हफ्तों में राज्य के सभी गांवों के करीब 15000 छप्पड़ों की सफाई के लिए तैयार है। इस संबंधी कार्य पंजाब के कई गांवों में शुरू भी हो चुके हैं।

यह जानकारी ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने सरहिंद ब्लॉक के गांव चनारथल कलां, खरे और डेरा मीरा मीरां, बस्सी पठाणां ब्लॉक के गांव रैली और खेड़ा ब्लॉक के गांव इसरहेल और चूनी कलां में छप्पड़ों की सफाई की परियोजनाओं का निरीक्षण करने के मौके पर साझा की।

सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन छप्पड़ों की सफाई का कार्य शुरू किया है, जिन्हें पिछली सरकारों ने अनदेखा किया था और पिछले 15-25 वर्षों से इनकी ना तो कोई सुध ली गई थी और ना ही कोई संभाल की गई थी। कई छप्पड़ों की दशकों से सफाई नहीं की गई। ऐसे छप्पड़ ओवरफ्लो हो जाते हैं और गांवों में गंदे पानी की बदबू आती है और मच्छरों की भरमार हो जाती है, लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार इन हालातों को बदलने जा रही है।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि राज्य के कई गांवों में छप्पड़ों की सफाई करने और गंदा पानी निकालने का काम शुरू हो गया है। जल्दी ही सभी गांवों को कवर किया जाएगा। 1062 छप्पड़ों में से पहले ही गंदे पानी का निकास किया जा चुका है और करीब 400 छप्पड़ों से गाद निकाली जा चुकी है। आवश्यकता अनुसार नालों की डीसिल्टिंग और रिसिल्टिंग, दोनों काम किए जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

India Bangladesh Border

बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ा फैसला: India Bangladesh Border Security में सांप-मगरमच्छ का धमाका

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War Update: Tehran में धमाके, Gas Supply ठप

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Jammu Landslide

Jammu Landslide Breaking News: NH-44 पूरी तरह बंद, भारी तबाही

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Gold Price Crash

Gold Price Crash: ईरान युद्ध में डॉलर बना किंग, सोना फेल

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए हाल ही में पंजाब सरकार ने 4573 करोड़ रुपये के पैकेज (बजट) को गांवों के विकास के लिए मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना है, जिसके तहत गांवों के छप्पड़ों की मरम्मत, रख-रखाव और देखभाल और खेल मैदानों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। थापर/सीचेवाल मॉडल के जरिए गांवों में सीवरेज ट्रीटमेंट सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड दौरे करने और छप्पड़ों की सफाई का जायजा प्राथमिकता के आधार पर लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांवों का विकास सरकार का प्राथमिक क्षेत्र है।

उन्होंने कहा कि गांवों के छप्पड़ों के पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। यदि पानी के सैंपल तय मानदंडों के अनुरूप आते हैं, तो पानी सिंचाई के लिए खेतों को दिया जाएगा, अन्यथा पानी साफ करने का प्रोजेक्ट लाकर पानी को साफ करने के बाद सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रहनुमाई में पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का मिशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। वह खुद व्यक्तिगत रूप से पंजाब के गांवों के समग्र विकास की निगरानी कर रहे हैं।

सौंद ने बताया कि मानसून सीजन से पहले, पंजाब सरकार जहां भी जरूरत पड़ेगी, छप्पड़ों को गाद मुक्त करेगी और गंदा पानी बाहर निकालेगी। इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा और पंजाब को भूजल स्तर के गिरते स्तर की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

गांवों के दौरे के मौके पर क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब के विधायक लखबीर सिंह राय और हलका बस्सी पठाणां के विधायक रूपिंदर सिंह हैपी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री और जिले के विधायकों ने गुरूद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा भी टेका।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Arvind Kejriwal की बेटी Harshita की Engagement Party में दिखा धमाल

Next Post

Amritpal के करीबी Pappalpreet Singh को कोर्ट से झटका, 1 मई तक जेल भेजा गया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Bangladesh Border

बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ा फैसला: India Bangladesh Border Security में सांप-मगरमच्छ का धमाका

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Iran America War

Iran America War Update: Tehran में धमाके, Gas Supply ठप

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Jammu Landslide

Jammu Landslide Breaking News: NH-44 पूरी तरह बंद, भारी तबाही

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Gold Price Crash

Gold Price Crash: ईरान युद्ध में डॉलर बना किंग, सोना फेल

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: Iran Israel War के बीच भारत का मास्टरप्लान

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
Pappalpreet Singh

Amritpal के करीबी Pappalpreet Singh को कोर्ट से झटका, 1 मई तक जेल भेजा गया

PM Modi

PM Mudra Yojana: Modi सरकार दे रही ₹20 लाख तक का लोन, बिना गारंटी!

PM Modi

BJP President Race: मोदी सरकार के तीन बड़े मंत्री फाइनल रेस में!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।