• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 गुरूवार, 1 जनवरी 2026 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • वेब स्टोरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • वेब स्टोरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

पंजाब में जमीन से जुड़ी सेवाओं को लोगों की उंगलियों तक लाकर रच दिया ऐतिहासिक सुधार

लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, सुचारू, परेशानी रहित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने में पंजाब ने सफलता का नया मुकाम हासिल किया*

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 12 जून 2025
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

अमृतसर, 12 जून (The News Air) पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ‘ईजी जमाबंदी’ पोर्टल की शुरुआत की, जिसके साथ पंजाब ने अपने नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त, सुचारू, परेशानी रहित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने में सफलता का नया मुकाम हासिल किया है।

दोनों नेताओं ने कहा कि इस पहल के साथ राजस्व विभाग की प्रमुख सेवाओं को प्रदान करने की प्रक्रिया से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इन सेवाओं से हर साल लाखों लोगों का सीधा संबंध होता है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब ने ‘ईजी रजिस्ट्री’ की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य संपत्ति रजिस्ट्री को सरल और पारदर्शी बनाना तथा भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करना है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मोहाली में ‘ईजी रजिस्ट्री’ का उपक्रम शुरू किया था और यह लोगों के लिए बड़ी सफलता साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने पूरे जिले से भ्रष्टाचार की एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई, जो इस पहल की शानदार सफलता को दर्शाता है। दोनों नेताओं ने कहा कि इस ‘ईजी रजिस्ट्री’ को 15 जुलाई तक पूरे पंजाब में लागू कर दिया जाएगा।

दोनों नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया था और आज यहां से शुरू हुआ ‘ईजी जमाबंदी’ पोर्टल का क्रांतिकारी प्रयास हमारी सरकार की ईमानदारी, नेक नीयत, पारदर्शिता और जन-हितैषी उपक्रमों को दर्शाता है। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पोर्टल लोगों को पांच प्रमुख सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें व्हाट्सएप पर जमाबंदी प्राप्त करना, इंतकाल करवाना, रपट एंट्री और फर्द बदर (भूमि रिकॉर्ड में सुधार) के लिए ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं। इसका विस्तार से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से जमाबंदी प्राप्त करने का निर्णय लोगों को बड़े पैमाने पर सुविधा प्रदान करेगा, क्योंकि हर साल 40 लाख लोगों को भूमि रिकॉर्ड की फर्द (जमाबंदी) प्राप्त करने के लिए या तो अपने पटवारी के पास चक्कर काटने पड़ते थे या फर्द केंद्रों पर जाना पड़ता था।

हालांकि, दोनों नेताओं ने कहा कि अब भूमि रिकॉर्ड के लिए पटवारी के पास जाने, कतारों में खड़े होने या रिश्वत देने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि लोगों को केवल ‘ईजी वेबसाइट’ पर जाकर अपने विवरण दर्ज करने हैं और उन्हें जमाबंदी की प्रति मुफ्त में मिल जाएगी। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस जमाबंदी पर डिजिटल हस्ताक्षर होंगे और इसमें क्यूआर कोड भी होगा, जिसके माध्यम से कोई भी भूमि रिकॉर्ड की सत्यता की जांच के लिए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब के 99 प्रतिशत गांवों के भूमि रिकॉर्ड को डिजिटाइज कर दिया है, सभी भूमि रिकॉर्ड इस सेवा के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं और साथ ही बचे हुए गांवों को भी अगले दो महीनों में डिजिटाइज कर दिया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Anticipatory Bai

328 पावन स्वरूपों का मामला, Anticipatory Bail पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को भेजा नोटिस

गुरूवार, 1 जनवरी 2026
Switzerland Resort Blast News

न्यू ईयर पार्टी के बीच खौफनाक मंजर, स्विट्जरलैंड के लग्जरी रिसॉर्ट में Blast, 10 की मौत

गुरूवार, 1 जनवरी 2026
दिल्ली सीएम

Kerala Politics: 45 साल का ‘लाल किला’ ढहा, PM Modi की चिट्ठी से BJP की बड़ी जीत

गुरूवार, 1 जनवरी 2026
Rashtriya swayamsevak sangh (rss) chief mohan bhagwat

संघ प्रमुख का बड़ा बयान, Mohan Bhagwat बोले- बांग्लादेश में संकट, लेकिन हल हमारे पास

गुरूवार, 1 जनवरी 2026

ऑनलाइन इंतकाल सेवा के बारे में विवरण देते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि हर साल आठ लाख इंतकाल होते हैं, जिनमें 6 लाख भूमि रजिस्ट्री के बाद और 2 लाख वंशानुगत इंतकाल शामिल हैं। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भूमि खरीदने या वंशानुगत संपत्ति की मालिकाना हक के लिए इंतकाल के लिए महीनों तक भागदौड़ करनी पड़ती थी और बड़ी बाधाएं आती थी। उन्होंने कहा कि अब पटवारी लोगों के रास्ते में रोड़ा नहीं बन सकते और न ही इस काम के लिए किसी को रिश्वत देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपनी भूमि की रजिस्ट्री करवाता है, तो इसका इंतकाल स्वतः 30 दिनों के भीतर हो जाएगा। वंशानुगत भूमि के मामले में आवेदक ‘ईजी जमाबंदी’ वेबसाइट पर इंतकाल के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं और 30 दिनों के निर्धारित समय के भीतर इंतकाल हो जाएगा। इस बारे में उन्हें पूरी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण का व्हाट्सएप के माध्यम से अपडेट मिलेगा।

रपट एंट्री के बारे में बात करते हुए भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर साल लगभग 2 लाख रपट एंट्री (अदालती आदेशों या ऋणों के बारे में प्रविष्टियां) की जाती हैं। उन्होंने कहा कि अब मैनुअल प्रक्रिया या कार्यालयों के झंझट में पड़ने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केस मैनुअल कार्रवाई या लालफीताशाही के बिना सीधे पटवारी से डिजिटल रूप में परिवर्तित हो जाएगा। दोनों नेताओं ने कहा कि अदालती आदेशों के लिए एक दिन के भीतर और ऋणों के लिए सात दिनों के भीतर रपट एंट्री की जाएगी।

फर्द बदर (भूमि रिकॉर्ड में संशोधन) के बारे में जानकारी देते हुए भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर साल लगभग 60,000 फर्द बदर (रिकॉर्ड में संशोधन) के लिए अनुरोध प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि भूमि रिकॉर्ड (जैसे नाम में संशोधन) में त्रुटियों को ठीक करने के लिए लोगों को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या तहसीलदारों के रहमो-करम पर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों नेताओं ने कहा कि इस संबंध में अब आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक साधारण फॉर्म ऑनलाइन जमा किया जा सकता है और आवेदन की प्रक्रिया 15 दिनों की समय सीमा के भीतर पूरी की जाएगी, साथ ही इन सेवाओं के लिए मामूली आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा किया जाएगा।

जमाबंदी के लिए सब्सक्राइब करें (अपने भूमि रिकॉर्ड के लिए विवरण दर्ज करें) के बारे में जानकारी देते हुए भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भूमि मालिकाना हक की सुरक्षा के लिए, विशेष रूप से एनआरआई समुदाय के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने “अपने भूमि रिकॉर्ड के लिए सब्सक्राइब करें” पोर्टल की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि पहले कई भूमि रिकॉर्ड में मालिक की जानकारी के बिना ही बदलाव कर दिए जाते थे और अक्सर उन्हें कई सालों बाद पता चलता था, जिसके बाद उन्हें इस रिकॉर्ड को ठीक करवाने के लिए अदालतों में लंबे कानूनी संघर्ष का सामना करना पड़ता था। दोनों नेताओं ने कहा कि भूमि मालिक अब सरकार की वेबसाइट पर जाकर प्रति खेवट 500 रुपए की वार्षिक शुल्क देकर अपने भूमि रिकॉर्ड को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
दोनों नेताओं ने कहा कि इस कदम से वे दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर डिजिटल रूप में अपनी भूमि को सुरक्षित करने में सक्षम होंगे। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सब्सक्राइब किए गए रिकॉर्ड के साथ कोई छेड़छाड़ की कोशिश की जाती है, तो भूमि मालिक को व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से तुरंत अलर्ट मिल जाएगा, जिसके बाद वे उसी समय ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं और यह आपत्ति सीधे संबंधित राजस्व अधिकारी के पास जाएगी। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कदम दुनिया भर के प्रवासी भारतीयों के लिए उनकी भूमि की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

दोनों नेताओं ने कहा कि जमाबंदी (भूमि रिकॉर्ड की प्रति), इंतकाल, और फर्द बदर (रिकॉर्ड में संशोधन) जैसी सेवाओं के लिए पहले प्रत्येक व्यक्ति को पटवारियों या तहसीलदारों के पास खजल होना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों में अक्सर भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन अब लोगों को बार-बार पटवारियों या तहसीलदारों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे राजस्व विभाग की वेबसाइट easyjamabandi.punjab.gov.in के माध्यम से केवल एक क्लिक पर ये सेवाएं प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही 1076 पर डायल करके या किसी भी सेवा केंद्र में आवेदन जमा करके भी इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

Previous Post

Vijay Rupani की आखिरी उड़ान: 3 दिन पहले लौटे थे Ludhiana प्रचार से

Next Post

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में 200 से ज्यादा मौतें, हॉस्टल पर गिरा विमान

Related Posts

Anticipatory Bai

328 पावन स्वरूपों का मामला, Anticipatory Bail पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को भेजा नोटिस

गुरूवार, 1 जनवरी 2026
Switzerland Resort Blast News

न्यू ईयर पार्टी के बीच खौफनाक मंजर, स्विट्जरलैंड के लग्जरी रिसॉर्ट में Blast, 10 की मौत

गुरूवार, 1 जनवरी 2026
दिल्ली सीएम

Kerala Politics: 45 साल का ‘लाल किला’ ढहा, PM Modi की चिट्ठी से BJP की बड़ी जीत

गुरूवार, 1 जनवरी 2026
Rashtriya swayamsevak sangh (rss) chief mohan bhagwat

संघ प्रमुख का बड़ा बयान, Mohan Bhagwat बोले- बांग्लादेश में संकट, लेकिन हल हमारे पास

गुरूवार, 1 जनवरी 2026
Nalagarh Blast

नए साल की सुबह दहला हिमाचल, Nalagarh Blast से हिला पुलिस थाना

गुरूवार, 1 जनवरी 2026
Harpal Cheema

Punjab Govt Action: एक साल से लापता 4 अफसर बर्खास्त, ‘Deemed Resignation’ लागू

गुरूवार, 1 जनवरी 2026
Next Post
Indian Christmas Traditions

Indian Christmas Traditions : केक नहीं, झारखंड में अनरसा से मनता है क्रिसमस

Seasonal Influenza

सावधान: बच्चों-बुजुर्गों पर Seasonal Influenza का खतरा, नड्डा का बड़ा अलर्ट

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

GN Follow us on Google News

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

© 2025 THE NEWS AIR