गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ऐतिहासिक फैसला! श्री दरबार साहिब समेत तीन तख्त ‘पवित्र नगर’ घोषित

ऐतिहासिक फैसला! श्री दरबार साहिब समेत तीन तख्त ‘पवित्र नगर’ घोषित

विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पास; अब इन शहरों में मांस, शराब और तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 24 नवम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Cm Mann
108
SHARES
717
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पंजाब, 24 नवंबर (राज कुमार) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार द्वारा सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वीं शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित करने और उसमें लिए गए फैसलों को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि सोमवार का दिन पंजाब के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ, पंजाब में स्थित तीनों तख़्तों की महान परंपरा और आस्था को सम्मान देते हुए श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर साहिब (गलियारा सहित), श्री आनंदपुर साहिब और श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) को ‘पवित्र शहर’ घोषित किया गया है।

श्री दरबार साहिब

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार का यह निर्णय केवल आध्यात्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर, इतिहास और आने वाली पीढ़ियों की आस्था के संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अद्वितीय और दूरदर्शी कदम के लिए पंजाब सरकार, सभी सम्मानित विधायकों और पंजाब की समस्त संगत को दिल से बधाई और शुभकामनाएं। श्री गुरु साहिब जी की कृपा से पंजाब सदैव अपनी विरासत, मर्यादा और आध्यात्मिक प्रकाश से जगमगाता रहे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आनंदपुर साहिब आने और समागम में शामिल होने का अवसर मिला। पंजाब सरकार ने पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ यह आयोजन किया है। सोमवार को पहली बार विधानसभा का विशेष सत्र चंडीगढ़ से बाहर आनंदपुर साहिब में हुआ। इस विधानसभा के विशेष सत्र में ऐतिहासिक फैसला लिया गया कि आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और अमृतसर-आनंदपुर गलियारा को पवित्र नगर का दर्जा दिया जाए। यह न केवल पंजाब के तीन करोड़ लोगों, बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों की दशकों पुरानी मांग थी। आज लोगों की आध्यात्मिक और भावनात्मक मांग पूरी हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों को बधाई दी और कहा कि इन पवित्र नगरों में नशा, तंबाकू और मांस की बिक्री नहीं होगी। इनके विकास के लिए पंजाब सरकार पूरा सहयोग करेगी ताकि ये शहर श्रद्धालुओं के लिए वेटिकन सिटी की तरह अधिक सुंदर और आकर्षक बनें। इसके बाद वे तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने गए और समागम की समाप्ति तक आनंदपुर साहिब में ही रुकेंगे।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मीडिया बातचीत में कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र ऐतिहासिक रहा। यह सत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समागम के सिलसिले में बुलाया गया था। इस पवित्र सत्र में सभी विधायकों ने गुरु साहिब के बलिदान को विस्तार से याद किया और उनके चरणों में नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इतिहास में पहली बार पंजाब विधानसभा चंडीगढ़ से बाहर निकलकर श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती पर पहुंची। इसका एकमात्र उद्देश्य गुरु साहिब के महान बलिदान को स्मरण करना, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना और आने वाली पीढ़ियों तक उनकी शिक्षाओं को पहुंचाना था।

भगवंत मान ने कहा कि आज कई दशकों से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हुई है। पंजाब की पवित्र धरती पर स्थित तीन तख्त श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), तख्त श्री केसगढ़ साहिब (आनंदपुर साहिब) और तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) को विधानसभा ने सर्वसम्मति से पवित्र नगर का दर्जा प्रदान कर दिया। इसके साथ ही श्री हरिमंदिर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक का गलियारा तथा तलवंडी साबो को भी आधिकारिक रूप से पवित्र नगर घोषित किया गया। श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करते हुए इन क्षेत्रों में मांस, मदिरा और तंबाकू की बिक्री नहीं होगी।

यह भी पढे़ं 👇

Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी में भयंकर गिरावट, कीमतें सुनकर चौंक जाएंगे

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

भगवंत मान ने कहा कि दुनिया में वेटिकन सिटी एक जगह है जिसे पूरी दुनिया में फैलाया गया है, लेकिन पंजाब की धरती पर तो हर कदम पर वेटिकन है, हर कदम पर कुर्बानियां हैं। इन पवित्र नगरों के विकास, साफ-सफाई और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार खुला फंड मुहैया कराएगी। जब कोई विदेशी या देशी श्रद्धालु आएगा तो वह इन तीनों पवित्र नगरों को देखकर गुरु साहिब की अलौकिक शक्ति का अनुभव करेगा और मन को शांति मिलेगी।

भगवंत मान ने विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, सभी विधायकों और गैलरी में उपस्थित महापुरुषों, संप्रदायों के प्रमुखों तथा समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार का उल्लेख करते हुए कहा कि वे पिछले दो दिनों से समागम में शामिल हैं और कल भोग समाप्ति तक रहेंगे। भगवंत मान ने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें इस सेवा में छोटा सा योगदान देने का अवसर मिला।

भगवंत मान ने कहा कि आज के विधानसभा सत्र में किसी राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं हुई। इसलिए पहले से ही तय किया गया था कि सदन में एक-दूसरे पर कोई तंज या राजनीतिक लड़ाई नहीं होगी। राजनीतिक लड़ाइयां बाद में लड़ लेंगे, लेकिन गुरु साहिब की 350वीं शहादत को राजनीति से ऊपर उठकर मानवता और मानवाधिकारों के लिए किए गए उनके त्याग को साझा श्रद्धांजलि देने का अवसर था।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Anti-Smog Gun ‘Bakwaas’ है: Delhi में क्यों फेल हुआ 50 करोड़ का Idea?

Next Post

कला जगत शोकाकुल: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर पंजाब स्पीकर संधवां ने जताया गहरा दुःख।

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी में भयंकर गिरावट, कीमतें सुनकर चौंक जाएंगे

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
Kultar Singh

कला जगत शोकाकुल: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर पंजाब स्पीकर संधवां ने जताया गहरा दुःख।

CM Mann

ऐतिहासिक! पंजाब के तीनों तख्त साहिबान वाले शहरों में इन वस्तुओं पर होगी पूर्ण प्रतिबंध

CM Mann

पवित्र शहर घोषणा के बाद मान-केजरीवाल ने गुरु साहिब के चरणों में टेका मत्था

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।