LIVE | ...
गुरूवार, 9 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ऐतिहासिक! पंजाब के तीनों तख्त साहिबान वाले शहरों में इन वस्तुओं पर होगी पूर्ण प्रतिबंध

ऐतिहासिक! पंजाब के तीनों तख्त साहिबान वाले शहरों में इन वस्तुओं पर होगी पूर्ण प्रतिबंध

विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पास; CM मान और केजरीवाल बोले- सिखों की मांग पूरी हुई

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 24 नवम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
107
SHARES
710
VIEWS
ShareShareShareShareShare

श्री आनंदपुर साहिब, 24 नवंबर (राज कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसले में अमृतसर शहर के आंतरिक हिस्से (वॉल्ड सिटी), तलवंडी साबो और श्री अनंदपुर साहिब, जहां तख्त साहिबान स्थित हैं, को पवित्र शहर का दर्जा देने का निर्णय लिया है।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दशकों से श्रद्धालु लोग इन शहरों को पवित्र शहर का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिखों के पांच तख्त साहिबान हैं, जिनमें से तीन तख्त – श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो, बठिंडा) और तख्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) पंजाब में स्थित हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोहों के दौरान श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर पंजाब विधानसभा का यह विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने हमेशा सर्व कल्याण के आदर्श को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानव अधिकारों की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु साहिब ने स्वयं अपने हाथों से श्री आनंदपुर साहिब शहर बसाया था। बताया जाता है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने शहर बसाने के लिए जमीन खरीदी थी और गुरु साहिब के इकलौते पुत्र श्री गुरु गोबिंद सिंह जी इस पवित्र धरती पर लगभग तीस वर्ष तक रहे।

मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इसी पवित्र धरती पर गुरु गोबिंद सिंह जी ने जुल्म, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला करने तथा कौम की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों में से तीन साहिबजादों का जन्म यहीं हुआ था, जिन्होंने दी गई कुर्बानियां विश्व इतिहास में अनुपम हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए और पंजाब विधानसभा के इस सत्र को इतिहास में स्थायी रूप से यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने इन शहरों को पंजाब के पवित्र शहर घोषित किया है।

मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए इन शहरों में मांस, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये शहर केवल धार्मिक आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं। इसलिए यह मांग किसी एक राजनीतिक पार्टी, समुदाय या धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत की संरक्षा और इसके वैश्विक प्रसार की दिशा में आवश्यक कदम है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार इन शहरों के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ इनके सर्वांगीण विकास को भी सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Farmer ID Problem

Farmer ID नहीं बनी तो नहीं मिलेगा PM Kisan! 1 लाख किसानों को झटका

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Woman

Delhi में महिलाओं को हर महीने ₹2,500! रक्षाबंधन से शुरू होगी योजना

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव! AI करेगा चयन, ग्राम सभा जरूरी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
OPS Update NPS Employees

8th Pay Commission से पहले OPS पर बड़ा अपडेट! NPS कर्मचारियों को राहत

गुरूवार, 9 जुलाई 2026

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंजाब विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया जिसे विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। उन्होंने कहा कि साथ ही इन पवित्र शहरों में सभी धार्मिक संस्थाओं से संबंधित सर्व-धर्म समिति गठित की जाएगी, जिसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार इन पवित्र शहरों के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक बजट प्रावधान किया जाएगा और केंद्र सरकार से भी फंड मांगे जाएंगे क्योंकि आने वाली पीढ़ियों के लिए इन शहरों की विरासत को संजोए रखना अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को नम्र श्रद्धांजलि के रूप में प्रदेश सरकार ने नौवें पातशाह के 350वें शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के लिए पूरे प्रदेश में क्रमवार समारोह आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज का सत्र केवल इन्हीं समारोहों को समर्पित था। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की महान कुर्बानी सर्वोच्च और अद्वितीय है, क्योंकि गुरु साहिब ने दूसरों के धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए बलिदान देकर विश्व के लिए मिसाल कायम की।

मुख्यमंत्री ने लोगों से गुरु साहिब द्वारा दिखाए मानवता की भलाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानव अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दिल्ली जाकर शहादत दी, जिसकी मिसाल विश्व इतिहास में कहीं नहीं मिलती। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नौवें पातशाह धर्मनिरपेक्षता, एकता और आपसी भाईचारे के सच्चे प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन और दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाश-स्तंभ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये समारोह आने वाले समय में भी जारी रहेंगे और गुरु साहिब के शहीदी दिवस को हर साल मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए महान गुरु साहिब जी की शानदार विरासत को जीवित रखना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पवित्र स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कला जगत शोकाकुल: अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर पंजाब स्पीकर संधवां ने जताया गहरा दुःख।

Next Post

पवित्र शहर घोषणा के बाद मान-केजरीवाल ने गुरु साहिब के चरणों में टेका मत्था

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Farmer ID Problem

Farmer ID नहीं बनी तो नहीं मिलेगा PM Kisan! 1 लाख किसानों को झटका

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Woman

Delhi में महिलाओं को हर महीने ₹2,500! रक्षाबंधन से शुरू होगी योजना

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव! AI करेगा चयन, ग्राम सभा जरूरी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
OPS Update NPS Employees

8th Pay Commission से पहले OPS पर बड़ा अपडेट! NPS कर्मचारियों को राहत

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Yogini Ekadashi 2026

Yogini Ekadashi 2026: 10 या 11 जुलाई? जानें सही तारीख

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder नदी में बहे! Maharashtra में बड़ा हादसा, चेतावनी जारी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Next Post
CM Mann

पवित्र शहर घोषणा के बाद मान-केजरीवाल ने गुरु साहिब के चरणों में टेका मत्था

Harjot Bains

राष्ट्रीय मांग! श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का शहीदी दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मने: बैंस

Punjab Assembly Session

लंबे इंतज़ार के बाद! तीनों तख्तों वाले शहर पवित्र घोषित: स्पीकर ने दी शुभकामनाएं।

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।