LIVE | ...
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Hathras Accident : गर्मी, उमस और भगदड़… हाथरस में इस तरह लाशों से बिछ गया संत भोले बाबा का पंडाल

Hathras Accident : गर्मी, उमस और भगदड़… हाथरस में इस तरह लाशों से बिछ गया संत भोले बाबा का पंडाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
A A
0
Hathras Accident
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Hathras Accident: यूपी के हाथरस में दर्दनाक हादसा हुआ है. सिकंदरा राउ के रतीभानपुर में संत भोले बाबा का प्रवचन चल रहा था. इसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. पंडाल में भीषण उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस घटना में अबतक 27 की मौत हो चुकी है.

यूपी के हाथरस में दर्दनाक हादसा हुआ है. सिकंदरा राउ के रतीभानपुर में संत भोले बाबा का प्रवचन चल रहा था. इसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. पंडाल में भीषण उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे. इसी बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. देखते ही देखते लोग एक दूसरे को कुचलते हुए निकलने लगे. इस घटना में अबतक 27 की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं. ये संख्या बढ़ सकती है. काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 20 October

Aaj Ka Itihas 20 October: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 20 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 20 October 2026

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: दशहरे पर हनुमान जी की कृपा किस राशि पर

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. कई एंबुलेंस भी मौके पर हैं. मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक पोस्ट किया गया है.

एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ को सीएम का निर्देश

इसमें सीएम की ओर से कहा गया है कि सीएम ने हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं.

इस हादसे को लेकर एटा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश चंद्र त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया है किभगदड़ में मारे गये 27 लोगों के शव एटा अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजे जा चुके हैं.मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लिया है.

संत भोले बाबा करते हैं ये दावा

संत भोले बाबा के दावे के मुताबिक, वो कांशीराम नगर में पटियाली गांव के रहने वाले हैं. बचपन में पिता के साथ खेती किसानी करते थे. जवान हुए तो पुलिस में भर्ती हो गए. उनकी पोस्टिंग राज्य के दर्जन भर थानों के अलावा इंटेलिजेंस यूनिट में रही है. 18 साल की नौकरी के बाद वीआरएस ले लिया. अब अपने गांव में झोपड़ी बनाकर रहते हैं. उत्तर प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों में के लोगों को भगवान की भक्ति का पाठ पढ़ाते हैं.

खुद को संत बताते हुए ये दावा करते हैं, वीआरएस लेने के बाद भगवान से साक्षात्कार हुआ. भगवान की प्रेरणा से इन्हें पता चला कि यह शरीर उसी परमात्मा का अंश है. इसके बाद इन्होंने अपना जीवन मानव कल्याण में लगाने का फैसला कर लिया. ये खुद कहीं नहीं जाते, बल्कि इन्हें भक्त बुलाते हैं. भक्तों की फरियाद पर अलग-अलग स्थानों पर घूमकर समागम करते आ रहे हैं.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बारिश के मौसम में ऐसे रखें कार का ख्याल, बिल्कुल भी नहीं आएगी दिक्कत

Next Post

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 27 से ज्यादा लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के निर्देश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 20 October

Aaj Ka Itihas 20 October: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 20 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 20 October 2026

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: दशहरे पर हनुमान जी की कृपा किस राशि पर

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: तीन जिलों में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे गृहमंत्री

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Jhota Murder Case

Jhota Murder Case: पिता बोले- बहू होगी एक्शन कमेटी में शामिल

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Next Post
Hathras Accident

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 27 से ज्यादा लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के निर्देश

Rahul Gandhi and Om Birla

राहुल का भाषण तो दुनिया ने सुना, फिर कहां से-कैसे निकाले गए शब्द?

Hathras Accident

जनता ने 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड पर जनादेश दिया, कुछ लोगों की पीड़ा समझी जा सकती है: पीएम मोदी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।