LIVE | ...
गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राहुल का भाषण तो दुनिया ने सुना, फिर कहां से-कैसे निकाले गए शब्द?

राहुल का भाषण तो दुनिया ने सुना, फिर कहां से-कैसे निकाले गए शब्द?

जानिए Expunging का संसदीय नियम

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Rahul Gandhi and Om Birla
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 02 जुलाई (The News Air): राहुल गांधी ने लोकसभा में दिए अपने भाषण के कुछ अंश सदन की कार्यवाही से हटाए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। राहुल गांधी लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कुछ ऐसी बातें की थीं जिसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। अंग्रेजी में इस प्रक्रिया को एक्सपंज (Expunge) किया जाना कहा जाता है। आइए जानते हैं कि संसद में किसी भी सदस्य के भाषण से किस हिस्से को क्यों हटाया जाता है और यह फैसला करने का अधिकार किसे है।

एक्सपंजिंग का नियम क्या है, जान लीजिए

संसदीय प्रक्रिया की नियमावली में ‘सभा की कार्यवाही, संसदीय पत्र और पत्रों की अभिरक्षा’ शीर्षक से संसद की कार्यवाही में सांसदों के भाषण में प्रयुक्त शब्दों को हटाए जाने को लेकर नियम बताया गया है। इस शीर्षक का दूसरा बिंदू ‘शब्दों का निकाला जाना’ है। इसमें कहा गया है, यदि अध्यक्ष की यह राय हो कि वाद-विवाद में कोई ऐसा शब्द या ऐसे शब्द प्रयुक्त किए गए हैं जो मानहानिकारक या अशिष्ट या असंसदीय या अभद्र हैं तो अध्यक्ष द्वारा स्वविवेक का प्रयोग करते हुए यह आदेश दिया जा सकेगा कि ऐसा शब्द या ऐसे शब्द सभा की कार्यवाही में से निकाल दिए जाएं।

नियम के शब्दों पर गौर करें तो इसमें कहा गया है कि भाषण के उन्हीं शब्दों को संसद की कार्यवाही से निकाला जाता है जो किसी की मानहानि करते हैं, जो शिष्टाचार के विरुद्ध हैं, जो असंसदीय हों और जो अभद्र यानी भद्दे हों। नियम से यह भी स्पष्ट है कि ऐसे शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाए जाने का निर्णय लेने का अधिकार लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा में राज्यसभा के सभापति का होता है।

यह भी पढे़ं 👇

History

इतिहास में 10 सितंबर: जब Charlie Kirk की हत्या से लेकर Nirvana के गाने तक, ये दिन रहा खास

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
IMD Weather Warning Odisha

बड़ी चेतावनी: Odisha में 10 Sept को Extremely Heavy Rainfall, 442 ट्रेनें रद्द

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 16 April 2026

Breaking News Live Updates 10 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 10 September 2026

आज का राशिफल 10 September: किस राशि को मिलेगी बड़ी खुशखबरी?

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
संसद के रूल बुक में क्या है, देख लीजिए

दरअसल, सदन के सदस्यों के भाषण को प्रकाशित किया जाता है। इसके लिए संसद की नियम पुस्तिका में ‘कार्यवाही वृत्तान्त का तैयार किया जाना और उसका प्रकाशन’ नाम से शीर्षक है। इसमें लिखा गया है, ‘महासचिव द्वारा सभा की प्रत्येक बैठक की कार्यवाही का पूरा वृत्तान्त तैयार करवाया जाएगा और उसे यथासाध्य शीघ्र ऐसे रूप में तथा ऐसी रीति से प्रकाशित कराया जाएगा जैसा कि अध्यक्ष द्वारा समय-समय पर निर्देश दिया जाएगा।’ मतलब अध्यक्ष के निर्देश के अनुसार संसदीय कार्यवाही का प्रकाशन जितना जल्दी हो सके, प्रकाशित करवाया जाता है।

नियम कहता है कि प्रकाशन के वक्त किसी सदस्य के भाषण से जो शब्द निकाले जाते हैं, दरअसल वो भी प्रकाशित होते हैं, लेकिन उनके आगे स्टार मार्क (तारांक) लगाया जाता है। ‘निकाले गए शब्दों के संबंध में कार्यवाही वृतांत में संकेत करना’ में कहा गया है, ‘सभा की कार्यवाही में इस तरह निकाले गए अंश पर तारांक लगाया जाएगा…’

संसद में व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी

उससे पहले ‘व्यवस्था बनाए रखना’ शीर्षक से सुनिश्चित नियम में कहा गया है कि लोकसभा में अध्यक्ष और राज्यसभा में सभापति को कार्यवाही के दौरान सभा में पूर्ण व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। इसमें यह भी कहा गया है कि पीठासीन अधिकारियों को सभा की व्यवस्था बनाए रखने लिए आवश्यक अधिकार भी होंगे। नियम कहता है, ‘अध्यक्ष द्वारा व्यवस्था बनाई रखी जाएगी और अपने विनिश्चयों के प्रवर्तन के प्रयोजन के लिए अध्यक्ष को सब आवश्यक शक्तियां होंगी।’

राहुल गांधी ने अपने भाषण के कुछ हिस्सों को एक्सपंज किए जाने पर मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी की दुनिया से भले ही उन बातों को हटा दिए गए हों, लेकिन जनता के मन से हटाया नहीं जा सकता। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में कहा है, ‘यह देखकर स्तब्ध हूं कि जिस तरह से मेरे भाषण के काफी हिस्से को निष्कासन की आड़ में कार्यवाही से हटा दिया गया है। मेरी सुविचारित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा देना संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 27 से ज्यादा लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के निर्देश

Next Post

जनता ने 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड पर जनादेश दिया, कुछ लोगों की पीड़ा समझी जा सकती है: पीएम मोदी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

इतिहास में 10 सितंबर: जब Charlie Kirk की हत्या से लेकर Nirvana के गाने तक, ये दिन रहा खास

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
IMD Weather Warning Odisha

बड़ी चेतावनी: Odisha में 10 Sept को Extremely Heavy Rainfall, 442 ट्रेनें रद्द

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 16 April 2026

Breaking News Live Updates 10 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 10 September 2026

आज का राशिफल 10 September: किस राशि को मिलेगी बड़ी खुशखबरी?

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
US LPG Import

चौंकाने वाला आंकड़ा: अमेरिका से India का LPG Import 254% बढ़ा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Punjab Employees Strike

Punjab Employees ने हड़ताल वापस ली, CM से जल्द मीटिंग

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Next Post
ट्रैक रिकॉर्ड

जनता ने 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड पर जनादेश दिया, कुछ लोगों की पीड़ा समझी जा सकती है: पीएम मोदी

ट्रैक रिकॉर्ड

'कांग्रेस 99 के फेर में फंस गई, लेकिन वो बच्चे का मन बहला रही है',

ट्रैक रिकॉर्ड

लोकसभा में पीएम दे रहे थे जवाब, लगने लगे 'जस्टिस फॉर मणिपुर' के नारे, भड़क उठे स्पीकर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।