रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नफरत ऐसी कि रूह कांप जाए… कहानी उस कैंप की जिसे हिटलर ने यहूदियों…

नफरत ऐसी कि रूह कांप जाए… कहानी उस कैंप की जिसे हिटलर ने यहूदियों…

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 20 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, स्पेशल स्टोरी
A A
0
Adolf Hitler Birth Anniversary
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Adolf Hitler Birth Anniversary: यहूदियों से भीषण नफरत के चलते हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड पर कब्जे के बाद आशविच में कन्सनट्रेशन कैंप शुरू कराए. वहां कम से कम 40 कैंप बनाए गए. तब उसके निशाने पर यूरोपीय देशों के यहूदी थे. ये हिटलर की हैवानियत का सबूत थे, जहां नाजी खुफिया एजेंसी एसएस के लोग यूरोप के सभी देशों से यहूदियों को पकड़कर लाते थे.

एडोल्फ हिटलर एक ऐसा नाम है जो अपनी क्रूरता के लिए पूरी दुनिया में कुख्यात है. 20 अप्रैल 1889 को ऑस्ट्रिया में जन्मे हिटलर ने जर्मनी की सत्ता संभाली तो तानाशाही की ऐसी मिसाल कायम कर दी, जिससे पूरी दुनिया के लोग आज भी दहशत खाते हैं. यहूदियों के धुर विरोधी हिटलर ने तो जैसे धरती से उनका नाम-ओ-निशान तक मिटाने की ठान ली थी. इसलिए उसने 60 लाख यहूदियों का कत्ल करवा दिया था. इनमें 15 लाख बच्चे भी शामिल थे.

यहूदियों के इस नरसंहार को होलोकास्ट के रूप में जाना जाता था. हद तो यह थी कि हिटलर ने यहूदियों के खात्मे के लिए पोलैंड में खास कैंप शुरू करा दिया था. हिटलर की बर्थ एनिवर्सिरी पर आइए जान लेते हैं इस कैंप से जुड़ा किस्सा.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड में शुरू कराए थे कैंप

हिटलर एक सैनिक के रूप में पहले विश्व युद्ध में जर्मनी की ओर से शामिल हुआ था. जर्मनी की हार के बाद उसने सेना छोड़ दी औ जर्मन वर्कर पार्टी का मेंबर बन गया जो बाद में नाजी पार्टी के रूप में अस्तित्व में आई. साल 1933 में हिटलर ने जर्मनी की सत्ता पर कब्जा कर लिया और नस्लवाद को बढ़ावा देने लगा.

यहूदियों से भीषण नफरत के चलते हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड पर कब्जे के बाद आशविच में कन्सनट्रेशन कैंप शुरू कराए. वहां कम से कम 40 कैंप बनाए गए. तब उसके निशाने पर यूरोपीय देशों के यहूदी थे. इन कैंप में उसने यहूदियों को जड़ से मिटाने के लिए अपना फाइनल सॉल्यूशन बताया. आशविच कैंप वास्तव में हिटलर की हैवानियत का खुला सेंटर था, जहां नाजी खुफिया एजेंसी एसएस के लोग यूरोप के सभी देशों से यहूदियों को पकड़कर लाते थे.

कैंप में पहुंचते ही गैस चैंबर में डाल दिए जाते थे यहूदी

कई यहूदियों को कैंप में पहुंचते ही गैस चैंबर में डाल दिया जाता था. काम लायक लोगों को नजरबंद कर दिया जाता था. इन यहूदियों की हर पहचान मिटाकर हाथ पर एक नंबर लिख दिया जाता था और उसी से उनकी पहचान होती थी. यह नंबर मिलने के बाद कोई यहूदी अपना नाम नहीं ले सकता था. इन कैदियों से इमारतें बनवाई जाती थीं, जिनमें नए लाए गए यहूदियों को रखा जाता था.

यातनाओं के कारण जीते-जी मरे के समान हो जाते थे लोग

कैंप में जीवित रखे गए यहूदियों को इतनी यातनाएं दी जाती थीं कि जीते-जी वे मरे के समान हो जाते. उनके सिर के सभी बाल और शरीर के कपड़े उतार लिए जाते थे. कपड़ों के नाम पर चीथड़े दिए जाते थे. खाना इतना ही दिया जाता था, जिससे वे जिंदा रहें. यातनाएं सहते और काम करते-करते जो यहूदी किसी लायक नहीं बचते थे, उन्हें गैस चैंबर में डालकर कत्ल कर दिया जाता था.

बताया जाता है कि कम से कम 11 लाख लोगों को हिटलर ने गैस चैंबर डालकर मरवाया था. हजारों लोग ऐसे थे जो कैंप की ठंड और भुखमरी के कारण मरे थे. दूसरे विश्व युद्ध के छह सालों के दौरान नाजियों ने लगभग 60 लाख यहूदियों की हत्या की थी.

दूसरे विश्व युद्ध में हिटलर की हार और खुदकुशी के बाद सोवियत संघ ने आशविच कब्जा किया, तब जाकर यहूदी नरसंहार का यह सिलसिला थमा. सोवियत संघ की सेना पहुंची तब भी कैंप में सात हजार कैदी थी. हालांकि, अपनी हार निश्चित देख नाजी सेना ने नरसंहार से जुड़े सबूत कैंप से मिटाने की कोशिश भी की थी.

यह था यहूदियों से नफरत का कारण

जर्मनी में नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी यानी एनएसडीएपी को ही नाजी कहा जाता था. पहले विश्व युद्ध के बाद बनाई गई यह नाजी पार्टी 1920 के दशक में लोकप्रिय होती गई, क्योंकि जर्मनी युद्ध हार गया था और उसे विजेताओं को बहुत पैसे देने पड़े थे. ऐसे में जर्मनी की अर्थव्यवस्था बेहद बुरे दौर से गुजर रही थी और लोग गरीबी में जीवन बिता रहे थे. तभी सामने आया हिटलर जो खुद तो ऑस्ट्रिया में पैदा हुआ था पर जर्मन नागरिक के रूप में अपने भाषणों से किसी को भी मोहित कर लेने में सक्षम था.

जर्मनी के लोग इतने नस्लवादी थे कि उनका मानना था कि वही दुनिया में सबसे ऊपर हैं. जर्मन खुद यहूदियों के धुर विरोधी थे. इसीलिए हिटलर ने भी वही राह पकड़ी, जिससे जर्मनी के लोगों का भरोसा जीता जा सके. एक और बड़ा कारण यह था कि उस दौर में जर्मनी की सत्ता और पूंजीपति वर्ग में यहूदियों का ही आधिपत्य था. इससे जर्मन यहूदियों से और भी नफरत करने लगे. धीरे-धीरे हिटलर ने अपनी सत्ता के द्वार यहूदियों के विरोध से खुलते देखे तो वह भी उनसे नफरत करने लगा, जिसका अंजाम बहुत ही बुरा हुआ.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कांग्रेस को झटका: भाजपा में शामिल हुए Tejinder Singh Bittu, प्रियंका गांधी के थे करीबी

Next Post

कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता BJP में शामिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता BJP में शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता BJP में शामिल

आशिक

इश्क में अंधी मां ने आशिक के साथ मिलकर बेटी को हत्या कर लगाया ठिकाने, दोनों फरार

HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, अपनी स्पेशल स्कीम में बढ़ाया निवेश का समय

HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, अपनी स्पेशल स्कीम में बढ़ाया निवेश का समय

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।