LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - टीबी की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार कई फार्मूलों पर कर रही काम – मुख्यमंत्री

टीबी की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार कई फार्मूलों पर कर रही काम – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान को हरियाणा से शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 7 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, हरियाणा
A A
0
Haryana CM
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 7 दिसंबर (The News Air) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला पंचकूला में देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टी.बी. को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार सुरक्षा चक्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी टी.बी. मरीज इलाज से छूटे नहीं, इसके लिए सरकार ने नई रणनीति पर काम किया है। इस दिशा में फोर-टी के फार्मूले अर्थात टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। हरियाणा सरकार हेल्दी इंडिया बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज इस विशेष अभियान की शुरुआत हरियाणा से की गई है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार इस अभियान को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

टी.बी. उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच और अप्रोच के साथ टी.बी. के खिलाफ काम करना शुरू किया, वह अभूतपूर्व है। बीते 10 वर्षों में भारत ने टीबी के खिलाफ इस लड़ाई में जन भागीदारी के साथ विशेष पोषण अभियान, फिट इंडिया, खेलो इंडिया तथा योग जैसे सफल अभियान चलाए हैं। जन भागीदारी की यह ताकत टी.बी. के खिलाफ सफलता पाने में भी कारगर सिद्ध होगी। आज टी.बी. उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय राष्ट्रीय निक्षय शिविर का शुभारंभ इस काम में मील का पत्थर साबित होगा।

टी.बी. को खत्म करने के लिए एक्स रे केंद्रों को भारतीय प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान के साथ ए.आई. के माध्यम से जोड़ने वाला हरियाणा दूसरा राज्य

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार टी.बी. को खत्म करने के लिए और भी अति आधुनिक तकनीक मुहैया करवा रही है। इस समय सभी मौजूदा एक्स रे केंद्रों को भारतीय प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान अहमदाबाद के साथ ए.आई. के साथ जोड़ा जा रहा है। हरियाणा यह प्रौद्योगिकी लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य है। रोहतक और करनाल में दो अत्याधुनिक माइक्रो बैक्टीरियल कल्चर और डी.एस.टी. लैब स्थापित हैं। इसके अलावा, अंबाला में एक नई लैब स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 59 मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से गांवों, मलिन बस्तियों, दिहाड़ी मजदूरों, भट्ठों और किसानों के टी.बी. परीक्षण करवाए जा  रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

History

17 July in History: रोमनोव परिवार की हत्या से लेकर MH17 त्रासदी तक, जानें इतिहास की सबसे बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

सैंपलों की जांच के लिए 131 नए डी.एम.सी. खोले जा रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि टी.बी. रोगियों को यदि और भी कोई बीमारी मिलती है तो सरकार उसका भी मुफ्त इलाज करती है। पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक तथा करनाल, नूंह और सोनीपत के मेडिकल कॉलेजों में चार नोडल ड्रग रेजिस्टेंस टी.बी. केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनके अलावा सभी 22 जिलों में भी जिला नोडल ड्रग्स रेसिस्टेंट टी.बी. केंद्र स्थापित किये गये हैं। सभी मरीजों के सैंपलों को निकटतम नामित माइक्रोस्कोपी केंद्र में जांच के लिए भेजा जाता है। प्रदेश में इन केंद्रों की संख्या भी 358 से बढ़ाकर 428 की गई है। इसके अलावा, 131 नए डी.एम.सी. खोले जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में ए.आई. के साथ हैंड हेल्ड एक्स रे का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि टी.बी. मामलों के निदान के लिए सभी परीक्षण भी निःशुल्क किए जा रहे हैं। मरीजों को सरकारी और निजी क्षेत्र में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जाता है। अब तक 17 हजार 500 टी.बी. मरीजों को 29 करोड़ रुपये के क्लेम दिए हैं। ऐसे मामलों में जहां मरीज आयुष्मान योजना के लिए पात्र नहीं है, उनका भी मुफ्त इलाज किया जाता है।

इस साल लगभग 1,800 टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतें बनाने का रखा लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि टी.बी. के खिलाफ की गई हमारी पहलों के सकारात्मक परिणाम आए हैं। अब अधिक लोग टी.बी. की जांच और इलाज करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। वर्ष 2023 में हरियाणा में 579 टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतें थी। इस साल हमने लगभग 1,800 टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतें बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के 79 हजार 652 मरीजों का डेटा निक्षय पोर्टल अपलोड किया गया है। निक्षय पोषण योजना में अब तक 3 लाख 49 हजार मरीजों को 117 करोड़ 46 लाख रुपए दिए जा चुके हैं।

अभियान के तहत अगले 100 दिनों में ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों की जांच करके उन्हें इलाज मुहैया करवाया जाएगा- स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा में टीबी की जांच के लिए लगातार सैंपल की जांच की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आज शुरू किए गए इस अभियान के तहत अगले 100 दिनों में तीव्र गति से ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों की जांच करके उन्हें इलाज मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने टीबी मरीजों के पोषण के लिए निर्धारित राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है, ताकि ऐसे मरीज पौष्टिक आहार ले सकें। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा निक्षय वाहनों को भी रवाना किया गया है। बहुत सारे लोग हैं जो अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते और टीबी का पता नहीं लग पाता, ये वाहन उन लोगों तक पहुंचेंगे और सैंपलों की जांच की जाएगी और उन्हें इलाज प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, विधायिका श्रीमती शक्ति रानी शर्मा सहित अधिकारीगण, डॉक्टर्स और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

किसान हरियाणा से कुछ नहीं मांग रहे तो फिर हरियाणा सरकार को क्या तकलीफ है : सुशील गुप्ता

Next Post

हरियाणा से शुरू हुआ देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

17 July in History: रोमनोव परिवार की हत्या से लेकर MH17 त्रासदी तक, जानें इतिहास की सबसे बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Punjab Ration Depot License

Punjab Ration Depot License: CM मान ने 2800 परिवारों को दी रोजगार की सौगात

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Next Post
सघन टी.बी.

हरियाणा से शुरू हुआ देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान

महिलाओं के लिए बड़ी योजना का सोमवार को पानीपत की धरा से शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

महिलाओं के लिए बड़ी योजना का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: नायब सिंह सैनी

लॉ एंड ऑर्डर

भाजपा शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर का पूरी तरह ब्रेक डाउन किया-सीएम आतिशी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।