LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरियाणा से शुरू हुआ देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान

हरियाणा से शुरू हुआ देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पंचकूला से किया शुभारंभ

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 7 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, हरियाणा
A A
0
सघन टी.बी.
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 7 दिसंबर (The News Air)  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने आज हरियाणा के पंचकूला जिले से देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में लागू किया जाएगा। पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने कहा कि 100 दिन के इस टीबी सघन अभियान के तहत देशभर में टीबी से अत्याधिक प्रभावित 347 जिलों पर गहनता से फोकस किया जाएगा और टीबी की जांच की जाएगी, ताकि टीबी को फैलने से रोका जा सके। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई उल्लेखनीय प्रगति के लिए हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए श्री जेपी नड्डा ने कहा कि हरियाणा में लगातार चिकित्सा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2014 में हरियाणा में जहां 6 मेडिकल कॉलेज होते थे, उनकी संख्या बढ़कर आज 15 हो गई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प है। एमबीबीएस की सीटें जो वर्ष 2014 में 650 होती थी, उनकी संख्या बढ़कर आज 2185 हो गई हैं। वहीं, पीजी सीटों की संख्या भी 243 से बढ़कर 889 हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश में केवल 6 एम्स थे, जबकि आज 22 एम्स हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में भी एम्स स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत 1 करोड़ 22 लाख आयुष्मान कार्ड बनाये गए हैं और अस्पतालों में 18 लाख 50 हजार एडमिशन आयुष्मान भारत योजना के तहत हुए हैं। हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब लोगों को मुफ्त इलाज देने की सुविधाओं पर 2700 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है, जो सराहनीय है।

यह भी पढे़ं 👇

History

17 July in History: रोमनोव परिवार की हत्या से लेकर MH17 त्रासदी तक, जानें इतिहास की सबसे बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

जे. पी. नड्डा ने कहा कि 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल के तहत हरियाणा ने 70,000 वया वंदना कार्ड बनाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने नवजात शिशु और मातृत्व सुरक्षा के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। नवजात शिशु चैकअप दर 63 प्रतिशत से बढ़कर 85 प्रतिशत हो गई है और संस्थागत जन्म दर 80 प्रतिशत से बढ़कर 94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसके अलावा, संपूर्ण टीकाकरण कवरेज की दर भी 79 प्रतिशत से बढ़कर 92 प्रतिशत हो गई है।

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति से पहले भारत को टीबी मुक्त करने का दिया विजन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति से पहले भारत को टीबी मुक्त करने का विजन रखा है। इसी विजन के तहत एक नई ऊर्जा व गति के साथ आज इस अभियान को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में टीबी की दर में आज बहुत कमी आई है, वर्ष 2015 में गिरावट दर 8.3 प्रतिशत थी, जो आज 17.7 प्रतिशत हो गई है, जो वैश्विक औसत से कई अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत में टीबी दर की कमी की सराहना की है। वहीं, पिछले 10 सालों में टीबी से होने वाली मृत्यु में भी 21.4 प्रतिशत की कमी आई है।

जे पी नड्डा ने कहा कि टीबी सेवाओं को रोगी-अनुकूल और विकेंद्रीकृत बनाने के लिए कई नई रणनीतियां अपनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि आज टीबी का पता समय से पहले ही चल जाता है, जिसका श्रेय देश भर में 1.7 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2014 में 120 प्रयोगशालाओं के मुकाबले इनकी संख्या को बढ़ाकर आज 8,293 तक करके क्लिनिक्ल सेवाओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया है।

1.17 करोड़ से अधिक टीबी रोगियों को डीबीटी के माध्यम से 3,338 करोड़ रुपये की निक्षय सहायता प्रदान की गई

नड्डा ने कहा कि 1.17 करोड़ से अधिक टीबी रोगियों को डीबीटी के माध्यम से 3,338 करोड़ रुपये की निक्षय सहायता प्रदान की गई है। वहीं, सरकार ने हाल ही में निक्षय पोषण राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है और टीबी रोगियों के पोषण सहायता के लिए ऊर्जा बूस्टर जोड़े हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमें जनभागीदारी को सुनिश्चित करना होगा। जनप्रतिनिधियों को जोड़ते हुए लोगों को जागरूक करके ही हम टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बना सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य अतिथियों ने हरियाणा के लिए 10 निक्षय वाहनों को भी झंडी दिखाकर रवाना किया और 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान के पोस्टर का विमोचन तथा नागरिकों को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार सामग्री का लोकार्पण किया। इसके अलावा, निक्षयों मित्रों को भी सम्मानित किया गया और निक्षय पोषण किट भी वितरित की। कार्यक्रम के दौरान, टीबी की बीमारी से ठीक होने वाले टीबी चैंपियन को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले, उन्होंने टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उपस्थितजनों को निक्षय शपथ भी दिलवाई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

टीबी की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार कई फार्मूलों पर कर रही काम – मुख्यमंत्री

Next Post

महिलाओं के लिए बड़ी योजना का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: नायब सिंह सैनी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

17 July in History: रोमनोव परिवार की हत्या से लेकर MH17 त्रासदी तक, जानें इतिहास की सबसे बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Punjab Ration Depot License

Punjab Ration Depot License: CM मान ने 2800 परिवारों को दी रोजगार की सौगात

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Next Post
महिलाओं के लिए बड़ी योजना का सोमवार को पानीपत की धरा से शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

महिलाओं के लिए बड़ी योजना का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: नायब सिंह सैनी

लॉ एंड ऑर्डर

भाजपा शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर का पूरी तरह ब्रेक डाउन किया-सीएम आतिशी

Arvind Kejriwal

अमित शाह ने दिल्ली को जंगल राज बना दिया, लोगों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी- केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।