LIVE | ...
रविवार, 20 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - शहीद हुए चार जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये के चैक सौंपे

शहीद हुए चार जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये के चैक सौंपे

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 26 अप्रैल 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
bhagwant mann

bhagwant mann

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

20 September History

20 September History: Muhammad का मदीना आगमन से War on Terror तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Bay of Bengal में Low Pressure, Odisha-Andhra में Heavy Rainfall Alert, मछुआरों को चेतावनी

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 20 September

Breaking News Live Updates 20 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Daily Horoscope 20 September 2026

आज का राशिफल 20 September 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 20 सितम्बर 2026
  • देश इन वीरों के महान बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा-मुख्यमंत्री
  • शहीदों के पैतृक गांवों में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा

चंडीगढ़, 26 अप्रैल (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा दौरान 20 अप्रैल को शहीद होने वाले चार बहादुर सैनिको के घर जाकर उनके परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा।
मुख्यमंत्री ने इन शहीदों के पैतृक घरों का दौरा किया, जिनमें हवलदार मनदीप सिंह गांव चनकोयीआ काकन जिला लुधियाना, लांस नायक कुलवंत सिंह गांव चडिक जिला मोगा, सिपाही हरकिशन सिंह गांव तलवंडी भरथ जिला गुरदासपुर और सिपाही सेवक सिंह गांव बाघा जिला बठिंडा शामिल है।
भगवंत मान ने अपनी यात्रा के दौरान इन परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इन वीरों द्वारा देश के लिए किए गए महान बलिदानों के सम्मान में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का चैक सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश इन शहीदों का ऋणी है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
भगवंत मान ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए धरती माँ के इन सपूतों के महान योगदान में राज्य सरकार की और से यह एक विनम्र श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सैनिकों के परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। भगवंत मान ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की इसी वचनबद्धता के तहत शहीदों को आर्थिक मदद दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रितों को रोजगार देने की नीति के आधार पर सेना से विचार-विर्मश कर शहीदों के परिवारिक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। भगवंत मान ने आशा व्यक्त की राज्य की इस पहल से परिवार को मदद मिलेगी और उनका भविष्य सुरक्षित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं को अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।
भगवंत मान ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि इस वीर सैनिक ने देश की एकता की रक्षा के लिए पूर्ण समर्पण दिखाया और उनका महान बलिदान उनके साथी सैनिकों को और अधिक समर्पण और दृढ़ता के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि देश को विदेशी साम्राज्यवाद से मुक्त करवाने में पंजाबियों ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अब पंजाबी भी सीमाओं की रक्षा कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर के गांव तलवंडी भरथ में एक सरकारी स्कूल का नाम शहीद सिपाही हरकृष्ण सिंह के नाम पर रखने का ऐलान किया। इसके इलावा उन्होंने गांव में स्टेडियम निर्माण और धर्मशाला के नवीनीकरण पर 73.50 लाख रुपये खर्च करने की भी घोषणा की। भगवंत मान ने कहा कि इन कार्यों का एस्टीमेट तैयार है और जल्द ही इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
इसी तरह मोगा के गांव चडिक में मुख्यमंत्री ने शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर सरकारी स्कूल का नाम रखने और शहीद के पैतृक गांव में खेल मैदान बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि लांस नायक कुलवंत सिंह अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी के शहीद है क्योंकि इससे पहले उनके पिता हवलदार बलदेव सिंह ने भी देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। भगवंत मान ने कहा कि अपग्रेड किए स्कूल के परिसर में दोनों शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी, जिसका नाम लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बठिंडा जिले के बाघा गांव में सिपाही सेवक सिंह के नाम पर सरकारी स्कूल के निर्माण की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने कहा कि गांव के मौजूदा स्टेडियम को भी अपग्रेड किया जाएगा और उसमें शहीद की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि शहीद के गांव में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।
जिला लुधियाना के गांव चनकोइयां काकन में मुख्यमंत्री ने गांव के स्कूल का नाम शहीद हवलदार मनदीप सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोराहा से इस गांव को जाने वाली सड़क को मजबूत कर इस सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखा जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार स्टेडियम का नामकरण शहीद के नाम पर करने की संभावना तलाशेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Parkash Singh Badal No more: PM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि, कल पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Next Post

9.5% FD interest rate: ये बैंक दे रहे हैं जबरदस्त कमाई का मौका, चेक करें इंटरेस्ट रेट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

20 September History

20 September History: Muhammad का मदीना आगमन से War on Terror तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Bay of Bengal में Low Pressure, Odisha-Andhra में Heavy Rainfall Alert, मछुआरों को चेतावनी

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 20 September

Breaking News Live Updates 20 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Daily Horoscope 20 September 2026

आज का राशिफल 20 September 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

रविवार, 20 सितम्बर 2026
Loan Default

Loan Default पर बैंक जबरन गाड़ी नहीं छीन सकते, Supreme Court का बड़ा फैसला

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Ravneet Bittu

CM Bhagwant Mann के काफिले पर टमाटर-अंडे फेंके, Ravneet Bittu गिरफ्तार

शनिवार, 19 सितम्बर 2026
Next Post
9.5% FD interest rate

9.5% FD interest rate: ये बैंक दे रहे हैं जबरदस्त कमाई का मौका, चेक करें इंटरेस्ट रेट

JioAirFiber Launch Price

JioAirFiber Launch Price: आ रहा JioAirFiber! मिलेगी 1GB की वायरलेस 5G स्पीड! ऐसा दिखेगा डिवाइस, प्राइस भी लीक!

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan के लिए फोटोग्राफर बनी करीना कपूर, फोटो शेयर कर पूछ लिया ये सवाल, वायरल हो रहा पोस्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।