LIVE | ...
गुरूवार, 4 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Gorakhpur News: जानें क्यों गोरखपुर के महेश शुक्ला को लोगों ने दिया ‘झाडू बाबा’ का नाम, दिलचस्प है पूरी कहानी

Gorakhpur News: जानें क्यों गोरखपुर के महेश शुक्ला को लोगों ने दिया ‘झाडू बाबा’ का नाम, दिलचस्प है पूरी कहानी

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 23 अप्रैल 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
Gorakhpur News
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गोरखपुर (The News Air): नाम है महेश शुक्ला। पर लोग इनको ‘झाड़ू बाबा’ (Jhadu Baba) के नाम से जानते हैं। झाड़ू लगाना इनका पैशन है। वर्ष 2008 से साल के 365 दिन ये सुबह कहीं न कहीं झाड़ू लगाते मिल जाएंगे। ‘झाड़ू बाबा’ मूल रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के शहर गोरखपुर (Gorakhpur) से हैं। शाही मार्केट गोलघर में उनकी कंप्यूटर की दुकान है। उनके मुताबिक, गोरखपुर का होने की वजह से सबकी तरह मैं भी अक्सर गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) आता-जाता रहा हूं। मंदिर के विस्तृत परिसर की बेहतरीन सफाई और इसके प्रति शुरू से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता ने मुझे इसके लिए प्रेरित किया।

जब भी में गोरक्षनाथ मंदिर जाता था, वहां की चकाचक सफाई देखकर सोचता था कि क्या इसी तरह की सफाई शास्त्री नगर स्थित जिस गली में मैं रहता हूं, वहां संभव है? नहीं। दरअसल मैं जिस गली में मेरा घर है उसमें करीब 30-40 परिवार रहते हैं। मेरे घर के बाजू में एक बिजली का पोल था। पूरी गली का कूड़ा लोग वहीं डाल जाते। भोजन की तलाश में जानवर उसे और बिखेर देते। तब बहुत बुरा लगता था। मना करने पर लोग लड़ने लगते। चूंकि कूड़े के निस्तारण का काम अमूमन महिलाएं करती हैं। लिहाजा उनसे बहुत बहस भी नहीं की जा सकती थी।

लग गई पत्नी की बात

बकौल महेश शुक्ला एक बार जयपुर जा रहा था। बगल की सीट पर एक किताब पड़ी थी। उसमें गांधीजी और स्वच्छता के बारे में कुछ जिक्र था। उसे दिखाते हुए पत्नी ने कहा सफाई करनी है तो गांधीजी से सीख लो। बात जंची, पर झिझक तो थी ही। जयपुर से लौटने पर उसी झिझक के नाते देर रात झाड़ू से एकत्र कूड़े को बटोर कर गोला बना देता। तड़के 4 बजे उठकर उसे साफ कर देता। प्रयास रहता कि कोई मेरे इस काम को देखे नहीं। बावजूद धीरे-धीरे कानोकान लोगों को पता चला। घरों में इस बात पर चर्चा होने लगी। हमारा कूड़ा शुक्लाजी उठाते हैं। चर्चा के साथ ही करीब 50 फीसदी लोगों ने पोल के पास कूड़ा फेंकना बंद कर दिया। इससे मुझे प्रेरणा भी मिली और काम भी कम हुआ। फिर मैंने एक बड़ी झाड़ू खरीदी और पूरी गली में झाड़ू लगाने लगा। इसे मेरे घर के पोल के पास 3-4 महिलाओं के अलावा कोई और कूड़ा नहीं फेंकता था। अब वह जैसे ही वह कूड़ा फेंकती मैं उसे साफ करने लगता। उनके घर से ही विरोध होने लगा। लिहाजा उन्होंने भी कूड़ा फेंकना बंद कर दिया। इस सबमें करीब 6 से 7 महीने लगे। मेरी गली मेरे पहल और लोगों के प्रयास से स्वच्छ हो गई। फिर मैंने मुख्य सड़क और पार्कों का रुख किया।\

यह भी पढे़ं 👇

Tiananmen Square Massacre

4 जून इतिहास में: Tiananmen Square Massacre से Dunkirk Miracle तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 4 जून 2026
Southwest Monsoon

केरल में अगले 24 घंटे में Southwest Monsoon की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates 4 June 2026

Breaking News Live Updates 4 June 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 4 जून 2026

पीएम और सीएम को देखकर मिली प्रेरणा

इस बीच, केंद्र में सरकार बदल गई। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने स्वच्छता अभियान शुरू किया। प्रतीकात्मक रूप से ही सही। खुद कई जगह झाड़ू लगाते और सफाई करते दिखे। उनको देख औरों ने भी किया। अखबारों में मंदिर परिसर में ऐसा करते हुए योगी आदित्यनाथ की भी फोटो छपी। यह देखकर मेरा हौसला बढ़ा। झिझक बिल्कुल दूर हो गई। लोगों में मेरे काम की चर्चा भी होने लगी। मंच भी मिलने लगा। मुझे आश्चर्य हुआ कि जिस काम को झिझक से शुरू किया वह मेरी प्रतिष्ठा की वजह बन रहा है। फिर मैंने कार में आ सके इस हिसाब से कुछ झाडू बनवाया। ड्रेस, गलब्स, कैप और लोगों से साथ देने की अपील के लिए एक माइक सिस्टम भी खरीदा। लगातार 6 महीने तक तय समय पर वहां झाडू लगाने पहुंच जाता था। लोगों ने न केवल सराहा बल्कि साथ भी दिया। अब वहां रविवार और गुरुवार को जाता हूं।

 कार में झाड़ू और अन्य किट पड़ी रहती हैं 

बाकी दिन भी चिन्हित जगहों पर झाड़ू लगती रहती है। कार में झाड़ू एवं बाकी किट पड़ी रहती है। जहां भी कार से जाता हूं। सुबह की दिनचर्या झाड़ू से ही शुरू होती है। सफाई के लिहाज से श्रेष्ठतम शहरों में शुमार इंदौर भी वहां की व्यवस्था को देखने जा चुका हूं। लोग मेरे काम को जानें उससे जुड़े इसके लिए मैंने सुबह-सुबह रामगढ़ ताल के किनारे झाड़ू लगाने का फैसला लिया। बच्चों को बताया तो वो बोले। हम चलेंगे। आप झाड़ू लगाइए और लगवाईएगा। हम तो बाकी लोगों जैसे घूमेंगे। फिर तो यह सिलसिला ही बन गया। हफ्ते में दो दिन तय समय पर जाता हूं। मेरे साथ और भी इस काम में सहयोग करते हैं। इसमें गणमान्य नागरिक से लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर तक शामिल हैं। मैं चाहता हूं। मेरा भी शहर इंदौर जैसा साफ-सुथरा बने पर बिना जागरूकता और जनसहयोग के यह संभव नहीं। यही मेरा मकसद भी हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Urvashi Rautela: फिल्म क्रिटिक उमैर संधू के ट्वीट पर भड़की उर्वशी रौतेला, भेजा लीगल नोटिस

Next Post

Nirmala Sitharaman: वैश्विक सहमति के बिना क्रिप्टो के विनियमन का कोई फायदा नहीं होगा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Tiananmen Square Massacre

4 जून इतिहास में: Tiananmen Square Massacre से Dunkirk Miracle तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 4 जून 2026
Southwest Monsoon

केरल में अगले 24 घंटे में Southwest Monsoon की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट

गुरूवार, 4 जून 2026
Breaking News Live Updates 4 June 2026

Breaking News Live Updates 4 June 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 4 जून 2026
Rashifal 4 June

आज का Rashifal 4 June 2026: किस राशि का चमकेगा भाग्य?

गुरूवार, 4 जून 2026
INDIA alliance Mamta Banerjee

पश्चिम बंगाल की TMC में विभाजन की कगार पर, 58 बागी विधायकों ने खुद को बताया ‘असली TMC’

बुधवार, 3 जून 2026
Next Post
Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman: वैश्विक सहमति के बिना क्रिप्टो के विनियमन का कोई फायदा नहीं होगा

12वीं पास

12वीं पास भी कर सकते हैं इस नौकरी के लिए अप्लाई, 50 हजार रुपये है महीने की सैलरी

Amritpal Arrested

Amritpal Arrested: अमृतपाल पहुंचा असम, अब नया ठिकाना डिब्रूगढ़ जेल, गिरफ्तार होने पर मां-बाप को फक्र

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।