नई दिल्ली, 22 जुलाई (The News Air)
Google पर एक बेहद ही लोकप्रिय सर्विस है ‘Bookmark’ और अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं। इस सर्विस का उपयोग किसी लिंक को सेव करने के लिए किया जाता है। अगर आप भी बुक मार्क का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह ख़बर परेशान करने वाली होगी, कि कंपनी ने बुक मार्क सर्विस को बंद करने का फ़ैसला कर दिया है।
गूगल बुक मार्क सर्विस आधिकारिक तौर पर 30 सितंबर को बंद कर दी जाएगी। इसके बंद होने से लाखों लोग प्रभावित होंगे। क्योंकि गूगल क्रोम पर बुक मार्क के तौर पर यूजर्स अपना डाटा सेव करते हैं। लेकिन अब इस डाटा को कहीं और सेव करना होगा।
गूगल बुक मार्क को लेकर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि यह सर्विस 30 सितंबर को बंद हो जाएगी, यानि इसके बाद आप डाटा सेव करने के लिए बुक मार्क का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि यदि बुक मार्क पर आपको कोई डाटा सेव है तो आप 30 सितंबर 2021 से पहले उसे कहीं और सेव कर लें। बुक मार्क को सेव के लिए एक्सपोर्ट बुक मार्क का उपयोग किया जा सकता है।
बुक मार्क डाटा को सेव करने के लिए सबसे पहले Google।com/bookmarks पर जाएं। जहां आपको वह सभी बुक मार्क मिलेंगे जिन्हें आपने सेव किया हुआ है। यहीं पर आपको एक एक्सपोर्ट बुक मार्क्स का भी विकल्प मिलेगा। एक्सपोर्ट बुक मार्क्स पर क्लिक करें और जिसके बाद सेव किए हुए डाटा की कॉपी बन जाएगी और उसे आप किसी अन्य जगह सेव कर सकते हैं।