लुधियाना (The News Air) पंजाब के लुधियाना में तीन दिन पहले पुलिस ने 13 बदमाशों को को गिरफ्तार किया था। यह सभी विदेश बैठे गैंगस्टर अमृत बल और जग्गु भगवानपुरिया के लिए काम करते हैं। इन 13 गुर्गों में एक महिला भी शामिल है।
इस महिला का नाम दलजीत कौर माणों है। माणों गैंगस्टर अमृत बल की सबसे वफादार है। अमृत बल जब भी भारत आता तो पंजाब में दलजीत कौर माणों के पास ही रुकता था। महिला के जिम्मे ही टारगेट किलिंग का सारा जिम्मा रहता था। दलजीत कौर ही टारगेट किलिंग से पहले रेकी करती थी।
लुधियाना के 6 नेता टारगेट पर थे
सूत्रों के मुताबिक इन 13 बदमाशों के निशाने पर लुधियाना के 6 नेता टारगेट पर थे। बदमाशों ने 14 ऐसे टारगेट रखे थे जो पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में थे। इनमें से माणों पंजाब में गैर-कानूनी गतिविधियों की संचालिका थी। पुलिस के मुताबिक अमृत बल माणों के जरिए अपने गिरोह के सदस्यों को हथियार और नगदी सप्लाई करता था।
जांच में जुटी पुलिस, अमृत बल के संपर्क में कैसे आई माणों
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि माणों गैंगस्टर अमृत बल के संपर्क में कैसे आई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि माणों शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है। अमृतसर के जाडू नंगल की रहने वाली माणों ने अपने पति को छोड़ दिया था और अलग रहने लगी थी। उसका बेटा भी पति के साथ रह रहा है।
आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
पुलिस को पता चला है कि कोई भी साजिश रचने और अपने गिरोह के सदस्यों को काम सौंपने के दौरान अमृत बल माणों को लूप में रखता था। इसके अलावा, वह माणों को पैसे और हथियार भेजता था, जो आगे गिरोह के सदस्यों देती थी। पुलिस को पूछताछ के दौरान महिला से अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। माणों का पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
इन 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इंटरनेशनल आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े संयुक्त राज्य अमेरिका के एक गैंगस्टर द्वारा संचालित लक्षित हत्या और जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। अभी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत बल, जगजीत सिंह जग्गु भगवानपुरिया, प्रगट सिंह, जैक निवासी राजस्थान और प्रमोद उर्फ ब्राहमण निवासी अमृतसर की गिरफ्तारी होनी बाकी है।